Progress:52.4%
श्यामैककर्णान् वरुणो हयान् शुक्लान् मनोजवान् । अष्टौ निधिपतिः कोशान् लोकपालो निजोदयान् ॥ १०-५०-५६ ॥
Lord Varuṇa offered horses as swift as the mind, some of which were pure dark-blue, others white. The treasurer of the demigods, Kuvera, gave his eight mystic treasures, and the rulers of various planets each presented their own opulences. ॥ 10-50-56 ॥
english translation
वरुण ने मन के समान वेग वाले घोड़े दिये जिनमें से कुछ शुद्ध श्याम रंग के थे और कुछ सफेद थे। देवताओं के कोषाध्यक्ष कुवेर ने अपनी आठों निधियाँ दीं और विभिन्न लोकपालों ने अपने अपने ऐश्वर्य प्रदान किये। ॥ १०-५०-५६ ॥
hindi translation
यद्यद्भगवता दत्तमाधिपत्यं स्वसिद्धये । सर्वं प्रत्यर्पयामासुर्हरौ भूमिगते नृप ॥ १०-५०-५७ ॥
The Supreme Lord having come to the earth, O King, these demigods now offered Him whatever powers of control He had previously delegated to them for the exercise of their particular authority. ॥ 10-50-57 ॥
english translation
हे राजन्, जब भगवान् पृथ्वी पर आ गये तो इन देवताओं ने उन सभी सिद्धियों को उन्हें अर्पित कर दिया जो उन्हें अपने विशेष अधिकार के निष्पादन के लिए पहले प्राप्त हुई थीं। ॥ १०-५०-५७ ॥
hindi translation
तत्र योगप्रभावेण नीत्वा सर्वजनं हरिः । प्रजापालेन रामेण कृष्णः समनुमन्त्रितः । निर्जगाम पुरद्वारात्पद्ममाली निरायुधः ॥ १०-५०-५८ ॥
After transporting all His subjects to the new city by the power of His mystic Yoga-māyā, Lord Kṛṣṇa consulted with Lord Balarāma, who had remained in Mathurā to protect it. Then, wearing a garland of lotuses but bearing no weapons, Lord Kṛṣṇa went out of Mathurā by its main gate. ॥ 10-50-58 ॥
english translation
अपनी योगमाया-शक्ति के बल से जब भगवान् कृष्ण ने अपनी सारी प्रजा को नये नगर में पहुँचा दिया तो उन्होंने बलराम से सलाह की जो मथुरा में उसकी रक्षा करने के लिए रह गये थे। तब गले में कमल के फूलों की माला पहने और बिना हथियार के भगवान् कृष्ण मुख्य दरवाजे से होकर मथुरा से बाहर चले गये। ॥ १०-५०-५८ ॥
hindi translation