Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:48.9%

x

गत्या ललितयोदारहासलीलावलोकनैः । माध्व्या गिरा हृतधियः कथं तं विस्मरामहे ॥ १०-४७-५१ ॥

O Uddhava, how can we forget Him when our hearts have been stolen away by the charming way He walks, His generous smile and playful glances, and His honeylike words? ॥ 10-47-51 ॥

english translation

हे उद्धव, हम उन्हें कैसे भुला सकती हैं जब उनकी मनोहर चाल, उनकी उदार हँसी, चपल चितवनों एवं मधुर शब्दों से हमारे चित्त चुराये जा चुके हैं? ॥ १०-४७-५१ ॥

hindi translation

हे नाथ हे रमानाथ व्रजनाथार्तिनाशन । मग्नमुद्धर गोविन्द गोकुलं वृजिनार्णवात् ॥ १०-४७-५२ ॥

O master, O master of the goddess of fortune, O master of Vraja! O destroyer of all suffering, Govinda, please lift Your Gokula out of the ocean of distress in which it is drowning! ॥ 10-47-52 ॥

english translation

हे नाथ, हे रमानाथ, हे व्रजनाथ! हे समस्त कष्टों के विनाशक गोविन्द! कृपया अपने गोकुल को व्यथा के उस सागर से उबार लें, जिसमें वह डूबा जा रहा है। ॥ १०-४७-५२ ॥

hindi translation

श्रीशुक उवाच ततस्ताः कृष्णसन्देशैर्व्यपेतविरहज्वराः । उद्धवं पूजयाञ्चक्रुर्ज्ञात्वाऽऽत्मानमधोक्षजम् ॥ १०-४७-५३ ॥

Śukadeva Gosvāmī continued: Lord Kṛṣṇa’s messages having relieved their fever of separation, the gopīs then worshiped Uddhava, recognizing him as nondifferent from their Lord, Kṛṣṇa. ॥ 10-47-53 ॥

english translation

शुकदेव गोस्वामी ने कहा : कृष्ण के सन्देशों से विरह का ज्वर हट जाने पर गोपियों ने उद्धव को अपने प्रभु कृष्ण से अभिन्न जान कर, उनकी पूजा की। ॥ १०-४७-५३ ॥

hindi translation

उवास कतिचिन्मासान् गोपीनां विनुदन् शुचः । कृष्णलीलाकथां गायन् रमयामास गोकुलम् ॥ १०-४७-५४ ॥

Uddhava remained there for several months, dispelling the gopīs’ sorrow by chanting the topics of Lord Kṛṣṇa’s pastimes. Thus he brought joy to all the people of Gokula. ॥ 10-47-54 ॥

english translation

उद्धव वहाँ पर कृष्ण की लीलाओं की कथाएँ कहकर गोपियों का दुख दूर करते हुए कई महीनों तक रहे। इस तरह वे सभी गोकुलवासियों के लिए आनन्द ले आये। ॥ १०-४७-५४ ॥

hindi translation

यावन्त्यहानि नन्दस्य व्रजेऽवात्सीत्स उद्धवः । व्रजौकसां क्षणप्रायाण्यासन् कृष्णस्य वार्तया ॥ १०-४७-५५ ॥

All the days that Uddhava dwelled in Nanda’s cowherd village seemed like a single moment to the residents of Vraja, for Uddhava was always discussing Kṛṣṇa. ॥ 10-47-55 ॥

english translation

उद्धव जितने दिनों तक नन्द के व्रज ग्राम में रहे वे सारे दिन व्रजवासियों को एक क्षण के तुल्य प्रतीत हुए क्योंकि उद्धव सदा कृष्ण की वार्ताएँ करते रहते थे। ॥ १०-४७-५५ ॥

hindi translation