Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:46.5%

x

धारयन्त्यतिकृच्छ्रेण प्रायः प्राणान् कथञ्चन । प्रत्यागमनसन्देशैर्वल्लव्यो मे मदात्मिकाः ॥ १०-४६-६ ॥

Simply because I have promised to return to them, My fully devoted cowherd girlfriends struggle to maintain their lives somehow or other. ॥ 10-46-6 ॥

english translation

चूँकि मैंने उनसे वापस आने का वादा किया है इसीलिए मुझमें पूर्णत: अनुरक्त मेरी गोपियाँ किसी तरह से अपने प्राणों को बनाये रखने के लिए संघर्ष कर रही हैं। ॥ १०-४६-६ ॥

hindi translation

श्रीशुक उवाच इत्युक्त उद्धवो राजन् सन्देशं भर्तुरादृतः । आदाय रथमारुह्य प्रययौ नन्दगोकुलम् ॥ १०-४६-७ ॥

Śukadeva Gosvāmī said: Thus addressed, O King, Uddhava respectfully accepted his master’s message, mounted his chariot and set off for Nanda-gokula. ॥ 10-46-7 ॥

english translation

शुकदेव गोस्वामी ने कहा : हे राजन्, इस तरह कहे जाने पर उद्धव ने आदरपूर्वक अपने स्वामी के सन्देश को स्वीकार किया। वे अपने रथ पर सवार होकर नन्द-गोकुल के लिए चल पड़े। ॥ १०-४६-७ ॥

hindi translation

प्राप्तो नन्दव्रजं श्रीमान् निम्लोचति विभावसौ । छन्नयानः प्रविशतां पशूनां खुररेणुभिः ॥ १०-४६-८ ॥

The fortunate Uddhava reached Nanda Mahārāja’s pastures just as the sun was setting, and since the returning cows and other animals were raising dust with their hooves, his chariot passed unnoticed. ॥ 10-46-8 ॥

english translation

भाग्यशाली उद्धव नन्द महाराज के चरागाहों में उस समय पहुँचे जब सूर्य अस्त होने वाला था और चूँकि लौटती हुई गौवें तथा अन्य पशु अपने खुरों से धूल उड़ा रहे थे अत: उनका रथ अनदेखे ही निकल गया। ॥ १०-४६-८ ॥

hindi translation

वासितार्थेऽभियुध्यद्भिर्नादितं शुष्मिभिर्वृषैः । धावन्तीभिश्च वास्राभिरूधोभारैः स्ववत्सकान् ॥ १०-४६-९ ॥

Gokula resounded on all sides with the sounds of bulls in rut fighting with one another for fertile cows; with the mooing of cows, burdened by their udders, chasing after their calves; ॥ 10-46-9 ॥

english translation

ऋतुमती गौवों के लिए परस्पर लड़ रहे साँड़ों की ध्वनि से, अपने बछड़ों का पीछा कर रही अपने थनों के भार से रँभाती गौवों से, ॥ १०-४६-९ ॥

hindi translation

इतस्ततो विलङ्घद्भिर्गोवत्सैर्मण्डितं सितैः । गोदोहशब्दाभिरवं वेणूनां निःस्वनेन च ॥ १०-४६-१० ॥

with the noise of milking and of the white calves jumping here and there; with the loud reverberation of flute-playing; ॥ 10-46-10 ॥

english translation

दुहने की तथा इधर-उधर कूद-फाँद कर रहे श्वेत बछड़ों की आवाज से, वंशी बजाने की ऊँची गूँज से, ॥ १०-४६-१० ॥

hindi translation