Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:47.1%

x

एतौ हि विश्वस्य च बीजयोनी रामो मुकुन्दः पुरुषः प्रधानम् । अन्वीय भूतेषु विलक्षणस्य ज्ञानस्य चेशात इमौ पुराणौ ॥ १०-४६-३१ ॥

These two Lords, Mukunda and Balarāma, are each the seed and womb of the universe, the creator and His creative potency. They enter the hearts of living beings and control their conditioned awareness. They are the primeval Supreme. ॥ 10-46-31 ॥

english translation

मुकुन्द तथा बलराम—ये दोनों विभु ब्रह्माण्ड के बीज तथा योनि, स्रष्टा तथा उनकी सृजन शक्ति हैं। ये जीवों के हृदयों में प्रवेश करके उनकी बद्ध जागरूकता को नियंत्रित करते हैं। ये आदि परम पुरुष हैं। ॥ १०-४६-३१ ॥

hindi translation

यस्मिन् जनः प्राणवियोगकाले क्षणं समावेश्य मनोविशुद्धम् । निर्हृत्य कर्माशयमाशु याति परां गतिं ब्रह्ममयोऽर्कवर्णः ॥ १०-४६-३२ ॥

Anyone, even a person in an impure state, who absorbs his mind in Him for just a moment at the time of death burns up all traces of sinful reactions and immediately attains the supreme transcendental destination in a pure, spiritual form as effulgent as the sun. ॥ 10-46-32 ॥

english translation

कोई भी व्यक्ति, चाहे वह अशुद्ध अवस्था में ही क्यों न हो, यदि मृत्यु के समय क्षण-भर के लिए भी अपने मन को उन (भगवान्) में लीन कर देता है, तो उसके सारे पापमय कर्मों के फल भस्म हो जाते हैं जिससे उनका नाम-निशान भी नहीं रह जाता और वह सूर्य के समान तेजस्वी शुद्ध आध्यात्मिक स्वरूप में परम दिव्य गन्तव्य को प्राप्त करता है। ॥ १०-४६-३२ ॥

hindi translation

तस्मिन् भवन्तावखिलात्महेतौ नारायणे कारणमर्त्यमूर्तौ । भावं विधत्तां नितरां महात्मन् किं वावशिष्टं युवयोः सुकृत्यम् ॥ १०-४६-३३ ॥

You two have rendered exceptional loving service to Him, Lord Nārāyaṇa, the Supersoul of all and the cause of all existence, the great soul who, although the original cause of everything, has a humanlike form. What pious deeds could still be required of you? ॥ 10-46-33 ॥

english translation

आप दोनों ने उन मनुष्य-रूप भगवान् नारायण की अद्वितीय प्रेमाभक्ति की है, जो सबों के परमात्मा हैं और सारे प्राणियों के कारण-स्वरूप हैं और जो सबों के मूल कारण हैं। भला अब भी आपको कौन-से शुभ कर्म करने की आवश्यकता है? ॥ १०-४६-३३ ॥

hindi translation

आगमिष्यत्यदीर्घेण कालेन व्रजमच्युतः । प्रियं विधास्यते पित्रोर्भगवान् सात्वतां पतिः ॥ १०-४६-३४ ॥

Infallible Kṛṣṇa, the Lord of the devotees, will soon return to Vraja to satisfy His parents. ॥ 10-46-34 ॥

english translation

भक्तों के स्वामी अच्युत कृष्ण शीघ्र ही अपने माता-पिता को तुष्टि प्रदान करने के लिए व्रज लौटेंगे। ॥ १०-४६-३४ ॥

hindi translation

हत्वा कंसं रङ्गमध्ये प्रतीपं सर्वसात्वताम् । यदाह वः समागत्य कृष्णः सत्यं करोति तत् ॥ १०-४६-३५ ॥

Having killed Kaṁsa, the enemy of all the Yadus, in the wrestling arena, Kṛṣṇa will now surely fulfill His promise to you by coming back. ॥ 10-46-35 ॥

english translation

रंगभूमि में समस्त यदुओं के शत्रु कंस का वध कर चुकने के बाद अब कृष्ण वापस आकर आपको दिये गये वचन को अवश्य ही पूरा करेंगे। ॥ १०-४६-३५ ॥

hindi translation