Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:47.2%

x

मा खिद्यतं महाभागौ द्रक्ष्यथः कृष्णमन्तिके । अन्तर्हृदि स भूतानामास्ते ज्योतिरिवैधसि ॥ १०-४६-३६ ॥

O most fortunate ones, do not lament. You will see Kṛṣṇa again very soon. He is present in the hearts of all living beings, just as fire lies dormant in wood. ॥ 10-46-36 ॥

english translation

हे भाग्यशालीजनो, आप शोक मत करें। आप शीघ्र ही कृष्ण को देख सकेंगे। वे समस्त जीवों के हृदयों में उसी तरह विद्यमान हैं जिस तरह काष्ठ में अग्नि सुप्त रहती है। ॥ १०-४६-३६ ॥

hindi translation

न ह्यस्यास्ति प्रियः कश्चिन्नाप्रियो वास्त्यमानिनः । नोत्तमो नाधमो नापि समानस्यासमोऽपि वा ॥ १०-४६-३७ ॥

For Him no one is especially dear or despicable, superior or inferior, and yet He is not indifferent to anyone. He is free from all desire for respect and yet gives respect to all others.॥ 10-46-37 ॥

english translation

उनके लिए कोई न तो विशेष प्रिय है, न अप्रिय; न तो श्रेष्ठ है न निम्न है; फिर भी वे किसी से अन्यमनस्क नहीं हैं। वे सम्मान पाने की सारी इच्छा से रहित हैं फिर भी वे सबों का सम्मान करते हैं। ॥ १०-४६-३७ ॥

hindi translation

न माता न पिता तस्य न भार्या न सुतादयः । नात्मीयो न परश्चापि न देहो जन्म एव च ॥ १०-४६-३८ ॥

He has no mother, no father, no wife, children or other relatives. No one is related to Him, and yet no one is a stranger to Him. He has no material body and no birth. ॥ 10-46-38 ॥

english translation

न तो उनके माता है, न पिता, न पत्नी, न पुत्र या अन्य कोई सम्बन्धी। उनसे किसी का सम्बन्ध नहीं है फिर भी उनका कोई पराया नहीं है। न तो उनका भौतिक शरीर है, न कोई जन्म। ॥ १०-४६-३८ ॥

hindi translation

न चास्य कर्म वा लोके सदसन्मिश्रयोनिषु । क्रीडार्थः सोऽपि साधूनां परित्राणाय कल्पते ॥ १०-४६-३९ ॥

He has no work to do in this world that would oblige Him to take birth in pure, impure or mixed species of life. Yet to enjoy His pastimes and deliver His saintly devotees, He manifests Himself. ॥ 10-46-39 ॥

english translation

उन्हें इस जगत में ऐसा कोई कर्म करना शेष नहीं जो उन्हें शुद्ध, अशुद्ध या मिश्रित योनियों में जन्म लेने के लिए बाध्य कर सके। फिर भी अपनी लीलाओं का आनन्द लेने और अपने साधु-भक्तों का उद्धार करने के लिए वे स्वयं प्रकट होते हैं। ॥ १०-४६-३९ ॥

hindi translation

सत्त्वं रजस्तम इति भजते निर्गुणो गुणान् । क्रीडन्नतीतोऽत्र गुणैः सृजत्यवति हन्त्यजः ॥ १०-४६-४० ॥

Although beyond the three modes of material nature — goodness, passion and ignorance — the transcendental Lord accepts association with them as His play. Thus the unborn Supreme Lord utilizes the material modes to create, maintain and destroy.॥ 10-46-40 ॥

english translation

यद्यपि दिव्य भगवान् भौतिक प्रकृति के तीन गुणों—सतो, रजो तथा तमो गुणों—से परे हैं फिर भी क्रिड़ा के रूप में वे इनकी संगति स्वीकार करते हैं। इस तरह अजन्मा भगवान् इन भौतिक गुणों का उपयोग सृजन, पालन तथा संहार के लिए करते हैं। ॥ १०-४६-४० ॥

hindi translation