Progress:42.4%
कंसस्तु धनुषो भङ्गं रक्षिणां स्वबलस्य च । वधं निशम्य गोविन्दरामविक्रीडितं परम् ॥ १०-४२-२६ ॥
Wicked King Kaṁsa, on the other hand, was terrified, having heard how Kṛṣṇa and Balarāma had broken the bow and killed his guards and soldiers, all simply as a game. ॥ 10-42-26 ॥
english translation
दूसरी ओर दुर्भति राजा कंस ने जब यह सुना कि किस तरह खेल की भान्ति कृष्ण तथा बलराम ने धनुष तोड़ डाला है और उसके रक्षकों तथा सैनिकों को मार डाला है, तो वह अत्यधिक भयभीत हो उठा। ॥ १०-४२-२६ ॥
hindi translation
दीर्घप्रजागरो भीतो दुर्निमित्तानि दुर्मतिः । बहून्यचष्टोभयथा मृत्योर्दौत्यकराणि च ॥ १०-४२-२७ ॥
He remained awake for a long time, and both while awake and while dreaming he saw many bad omens, messengers of death. ॥ 10-42-27 ॥
english translation
वह काफी समय तक जागता रहा और जागते तथा सोते हुए उसने मृत्यु के दूतों वाले कई अपशकुन देखे। ॥ १०-४२-२७ ॥
hindi translation
अदर्शनं स्वशिरसः प्रतिरूपे च सत्यपि । असत्यपि द्वितीये च द्वैरूप्यं ज्योतिषां तथा ॥ १०-४२-२८ ॥
When he looked at his reflection he could not see his head; for no reason the moon and stars appeared double; ॥ 10-42-28 ॥
english translation
जब उसने अपनी परछाईं देखी तो उसमें उसे अपना सिर नहीं दिखा, अकारण ही चन्द्रमा तथा तारे दो-दो लगने लगे; ॥ १०-४२-२८ ॥
hindi translation
छिद्रप्रतीतिश्छायायां प्राणघोषानुपश्रुतिः । स्वर्णप्रतीतिर्वृक्षेषु स्वपदानामदर्शनम् ॥ १०-४२-२९ ॥
He saw a hole in his shadow; he could not hear the sound of his life air; trees seemed covered with a golden hue; and he could not see his footprints. ॥ 10-42-29 ॥
english translation
उसे अपनी छाया में छेद दिखा, उसे अपनी प्राण-वायु की ध्वनि सुनाई नहीं पड़ी, वृक्ष सुनहली आभा से प्रच्छन्न लगने लगे और वह अपने पदचिन्हों को न देख सका। ॥ १०-४२-२९ ॥
hindi translation
स्वप्ने प्रेतपरिष्वङ्गः खरयानं विषादनम् । यायान्नलदमाल्येकस्तैलाभ्यक्तो दिगम्बरः ॥ १०-४२-३० ॥
He dreamt that he was being embraced by ghosts, riding a donkey and drinking poison, and also that a naked man smeared with oil was passing by wearing a garland of nalada flowers. ॥ 10-42-30 ॥
english translation
उसने स्वप्न में देखा कि भूत-प्रेत उसका आलिंगन कर रहे हैं, वह गधे पर सवार है और विष पी रहा है। यही नहीं, नलद (अडहुल) फूलों की माला पहने और तेल पोते एक नंगा व्यक्ति उधर से जा रहा है। ॥ १०-४२-३० ॥
hindi translation