Progress:40.9%
देव देव जगन्नाथ पुण्यश्रवणकीर्तन । यदूत्तमोत्तमश्लोक नारायण नमोऽस्तु ते ॥ १०-४१-१६ ॥
O Lord of lords, master of the universe, O You whose glories it is most pious to hear and chant! O best of the Yadus, O You whose fame is recounted in excellent poetry! O Supreme Lord Nārāyaṇa, I offer You my obeisances. ॥ 10-41-16 ॥
english translation
हे देवों के देव, हे जगन्नाथ, हे आप जिनके यश को सुनना और गायन करना अत्यन्त पवित्र है! हे यदुश्रेष्ठ, हे पुण्यश्लोक, हे परम भगवान् नारायण, मैं आपको नमस्कार करता हूँ। ॥ १०-४१-१६ ॥
hindi translation
श्रीभगवनुवाच आयास्ये भवतो गेहमहमार्यसमन्वितः । यदुचक्रद्रुहं हत्वा वितरिष्ये सुहृत्प्रियम् ॥ १०-४१-१७ ॥
The Supreme Lord said: I will come to Your house with My elder brother, but first I must satisfy My friends and well-wishers by killing the enemy of the Yadu clan. ॥ 10-41-17 ॥
english translation
परमेश्वर ने कहा : मैं अपने बड़े भाई के साथ आपके घर आऊँगा किन्तु पहले मुझे यदु जाति के शत्रु को मारकर अपने मित्रों तथा शुभचिन्तकों को तुष्ट करना है। ॥ १०-४१-१७ ॥
hindi translation
श्रीशुक उवाच एवमुक्तो भगवता सोऽक्रूरो विमना इव । पुरीं प्रविष्टः कंसाय कर्मावेद्य गृहं ययौ ॥ १०-४१-१८ ॥
Śukadeva Gosvāmī said: Thus addressed by the Lord, Akrūra entered the city with a heavy heart. He informed King Kaṁsa of the success of his mission and then went home. ॥ 10-41-18 ॥
english translation
शुकदेव गोस्वामी ने कहा : भगवान् द्वारा ऐसे सम्बोधित किये जाने पर अक्रूर भारी मन से नगर में प्रविष्ट हुए। उन्होंने राजा कंस को अपने ध्येय की सफलता से सूचित किया और तब वे अपने घर चले गये। ॥ १०-४१-१८ ॥
hindi translation
अथापराह्ने भगवान् कृष्णः सङ्कर्षणान्वितः । मथुरां प्राविशद्गोपैर्दिदृक्षुः परिवारितः ॥ १०-४१-१९ ॥
Lord Kṛṣṇa desired to see Mathurā, so toward evening He took Lord Balarāma and the cowherd boys with Him and entered the city. ॥ 10-41-19 ॥
english translation
भगवान् कृष्ण मथुरा देखना चाहते थे अत: संध्या समय अपने साथ बलराम तथा ग्वालबालों को लेकर उन्होंने नगर में प्रवेश किया। ॥ १०-४१-१९ ॥
hindi translation
ददर्श तां स्फाटिकतुङ्गगोपुरद्वारां बृहद्धेमकपाटतोरणाम् । ताम्रारकोष्ठां परिखादुरासदामुद्यानरम्योपवनोपशोभिताम् ॥ १०-४१-२० ॥
The Lord saw Mathurā, with its tall gates and household entrances made of crystal, its immense archways and main doors of gold, its granaries and other storehouses of copper and brass, and its impregnable moats. Beautifying the city were pleasant gardens and parks. ॥ 10-41-20 ॥
english translation
भगवान् ने देखा कि मथुरा के ऊँचे ऊँचे दरवाजे तथा घरों के प्रवेशद्वार स्फटिक के बने हैं, इसके विशाल तोरण तथा मुख्य द्वार सोने के हैं, इसके अन्न गोदाम तथा अन्य भण्डार ताँबे तथा पीतल के बने हैं और इसकी परिखा (खाईं) अप्रवेश्य है। मनोहर उद्यान तथा उपवन इस शहर की शोभा बढ़ा रहे थे। ॥ १०-४१-२० ॥
hindi translation