Progress:40.8%
अक्रूर उवाच नाहं भवद्भ्यां रहितः प्रवेक्ष्ये मथुरां प्रभो । त्यक्तुं नार्हसि मां नाथ भक्तं ते भक्तवत्सल ॥ १०-४१-११ ॥
Śrī Akrūra said: O master, without the two of You I shall not enter Mathurā. I am Your devotee, O Lord, so it is not fair for You to abandon me, since You are always affectionate to Your devotees. ॥ 10-41-11 ॥
english translation
श्री अक्रूर ने कहा : हे प्रभु, मैं आप दोनों के बिना मथुरा में प्रवेश नहीं करूँगा। हे नाथ, मैं आपका भक्त हूँ अत: यह उचित नहीं होगा कि आप मेरा परित्याग कर दें क्योंकि आप अपने भक्तों के प्रति सदैव वत्सल रहते हैं। ॥ १०-४१-११ ॥
hindi translation
आगच्छ याम गेहान्नः सनाथान् कुर्वधोक्षज । सहाग्रजः सगोपालैः सुहृद्भिश्च सुहृत्तम ॥ १०-४१-१२ ॥
Come, let us go to my house with Your elder brother, the cowherd men and Your companions. O best of friends, O transcendental Lord, in this way please grace my house with its master. ॥ 10-41-12 ॥
english translation
आइये, आप अपने बड़े भाई, ग्वालों तथा अपने संगियों समेत मेरे घर चलिये। हे मित्रश्रेष्ठ, हे दिव्य प्रभु, इस तरह कृपया मेरे घर को कृतार्थ कीजिये। ॥ १०-४१-१२ ॥
hindi translation
पुनीहि पादरजसा गृहान्नो गृहमेधिनाम् । यच्छौचेनानुतृप्यन्ति पितरः साग्नयः सुराः ॥ १०-४१-१३ ॥
I am simply an ordinary householder attached to ritual sacrifices, so please purify my home with the dust of Your lotus feet. By that act of purification, my forefathers, the sacrificial fires and the demigods will all become satisfied. ॥ 10-41-13 ॥
english translation
मैं एक सामान्य गृहस्थ हूँ और विधिवत् यज्ञों का पालन करने वाला हूँ। अत: आप अपने चरणकमलों की धूलि से मेरे घर को पवित्र कीजिये। इस शुद्धि कर्म से मेरे पितर, यज्ञ-अग्नियाँ तथा सारे देवता तुष्ट हो जायेंगे। ॥ १०-४१-१३ ॥
hindi translation
अवनिज्याङ्घ्रियुगलमासीच्छ्लोक्यो बलिर्महान् । ऐश्वर्यमतुलं लेभे गतिं चैकान्तिनां तु या ॥ १०-४१-१४ ॥
By bathing Your feet, the exalted Bali Mahārāja attained not only glorious fame and unequaled power but also the final destination of pure devotees. ॥ 10-41-14 ॥
english translation
आपके चरणों को पखार कर यशस्वी बलि महाराज ने न केवल यश तथा अनुपम शक्ति प्राप्त की अपितु शुद्धभक्तों की अन्तिम गति भी प्राप्त की। ॥ १०-४१-१४ ॥
hindi translation
आपस्तेऽङ्घ्र्यवनेजन्यस्त्रींल्लोकान् शुचयोऽपुनन् । शिरसाधत्त याः शर्वः स्वर्याताः सगरात्मजाः ॥ १०-४१-१५ ॥
The water of the river Ganges has purified the three worlds, having become transcendental by bathing Your feet. Lord Śiva accepted that water on his head, and by that water’s grace the sons of King Sagara attained to heaven. ॥ 10-41-15 ॥
english translation
आपके चरणों के पखारने से दिव्य होकर गंगा नदी के जल ने तीनों लोकों को पवित्र बना दिया है। शिवजी ने उसी जल को अपने शिर पर धारण किया और उसी जल की कृपा से राजा सगर के पुत्र स्वर्ग गये। ॥ १०-४१-१५ ॥
hindi translation