Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:39.9%

x

एके त्वाखिलकर्माणि सन्न्यस्योपशमं गताः । ज्ञानिनो ज्ञानयज्ञेन यजन्ति ज्ञानविग्रहम् ॥ १०-४०-६ ॥

In pursuit of spiritual knowledge, some persons renounce all material activities and, having thus become peaceful, perform the sacrifice of philosophic investigation to worship You, the original form of all knowledge. ॥ 10-40-6 ॥

english translation

आध्यात्मिक ज्ञान की खोज में कुछ लोग सारे भौतिक कार्यों का परित्याग कर देते हैं और इस तरह शान्त होकर समस्त ज्ञान के आदि रूप आपकी पूजा करने के लिए ज्ञान-यज्ञ करते हैं। ॥ १०-४०-६ ॥

hindi translation

अन्ये च संस्कृतात्मानो विधिनाभिहितेन ते । यजन्ति त्वन्मयास्त्वां वै बहुमूर्त्येकमूर्तिकम् ॥ १०-४०-७ ॥

And yet others — those whose intelligence is pure — follow the injunctions of Vaiṣṇava scriptures promulgated by You. Absorbing their minds in thought of You, they worship You as the one Supreme Lord manifesting in multiple forms. ॥ 10-40-7 ॥

english translation

और अन्य लोग जिनकी बुद्धि शुद्ध है वे आपके द्वारा लागू किये गये वैष्णव शास्त्रों के आदेशों का पालन करते हैं। वे आपके चिन्तन में अपने मन को लीन करके आपकी पूजा परमेश्वर रूप में करते हैं, जो अनेक रूपों में प्रकट होता है। ॥ १०-४०-७ ॥

hindi translation

त्वामेवान्ये शिवोक्तेन मार्गेण शिवरूपिणम् । बह्वाचार्यविभेदेन भगवन् समुपासते ॥ १०-४०-८ ॥

There are still others, who worship You, the Supreme Lord, in the form of Lord Śiva. They follow the path described by him and interpreted in various ways by many teachers. ॥ 10-40-8 ॥

english translation

कुछ अन्य लोग भी हैं, जो आपकी पूजा भगवान् शिव के रूप में करते हैं। वे उनके द्वारा बताये गये तथा अनेक उपदेशकों द्वारा नाना प्रकार से व्याख्यायित मार्ग का अनुसरण करते हैं। ॥ १०-४०-८ ॥

hindi translation

सर्व एव यजन्ति त्वां सर्वदेवमयेश्वरम् । येऽप्यन्यदेवताभक्ता यद्यप्यन्यधियः प्रभो ॥ १०-४०-९ ॥

But all these people, my Lord, even those who have turned their attention away from You and are worshiping other deities, are actually worshiping You alone, O embodiment of all the demigods. ॥ 10-40-9 ॥

english translation

किन्तु हे प्रभु, ये सारे लोग, यहाँ तक कि जिन्होंने आपसे अपना ध्यान मोड़ रखा है और जो अन्य देवताओं की पूजा कर रहे हैं, वे वास्तव में, हे समस्त देवमय, आपकी ही पूजा कर रहे हैं। ॥ १०-४०-९ ॥

hindi translation

यथाद्रिप्रभवा नद्यः पर्जन्यापूरिताः प्रभो । विशन्ति सर्वतः सिन्धुं तद्वत्त्वां गतयोऽन्ततः ॥ १०-४०-१० ॥

As rivers born from the mountains and filled by the rain flow from all sides into the sea, so do all these paths in the end reach You, O master. ॥ 10-40-10 ॥

english translation

हे प्रभो, जिस प्रकार पर्वतों से उत्पन्न तथा वर्षा से पूरित नदियाँ सभी ओर से समुद्र में आकर मिलती हैं उसी तरह ये सारे मार्ग अन्त में आप तक पहुँचते हैं। ॥ १०-४०-१० ॥

hindi translation