Progress:37.1%
तस्य तत्कर्म विज्ञाय कृष्णः शरणदः सताम् । गोपान् नयन्तं जग्राह वृकं हरिरिवौजसा ॥ १०-३७-३१ ॥
Lord Kṛṣṇa, who shelters all saintly devotees, understood perfectly well what Vyomāsura was doing. Just as a lion grabs a wolf, Kṛṣṇa forcefully seized the demon as he was taking away more cowherd boys. ॥ 10-37-31 ॥
english translation
समस्त सन्त भक्तों को शरण देने वाले भगवान् कृष्ण अच्छी तरह जान गये कि व्योमासुर कर क्या रहा है। जिस तरह कोई सिंह भेडिय़े को दबोच लेता है उसी तरह कृष्ण ने उस असुर को जब वह अन्य ग्वालबालों को लिये जा रहा था बलपूर्वक धर दबोचा। ॥ १०-३७-३१ ॥
hindi translation
स निजं रूपमास्थाय गिरीन्द्रसदृशं बली । इच्छन् विमोक्तुमात्मानं नाशक्नोद्ग्रहणातुरः ॥ १०-३७-३२ ॥
The demon changed into his original form, as big and powerful as a great mountain. But try as he might to free himself, he could not do so, having lost his strength from being held in the Lord’s tight grip. ॥ 10-37-32 ॥
english translation
वह असुर अपने मूल रूप में परिणत होकर विशाल पर्वत के समान बड़ा तथा बली बन गया। किन्तु वह कठोर प्रयास के बावजूद अपने को छुड़ा न पाया क्योंकि भगवान् की मजबूत पकड़ में होने से वह अपनी शक्ति खो चुका था। ॥ १०-३७-३२ ॥
hindi translation
तं निगृह्याच्युतो दोर्भ्यां पातयित्वा महीतले । पश्यतां दिवि देवानां पशुमारममारयत् ॥ १०-३७-३३ ॥
Lord Acyuta clutched Vyomāsura between His arms and threw him to the ground. Then, while the demigods in heaven looked on, Kṛṣṇa killed him in the same way that one kills a sacrificial animal. ॥ 10-37-33 ॥
english translation
भगवान् अच्युत ने व्योमासुर को अपनी बाँहों के बीच में जकड़ कर पृथ्वी पर पदक दिया। तब स्वर्ग से देवताओं के देखते देखते कृष्ण ने उसे उसी तरह मार डाला जिस तरह कोई बलि पशु का वध करता है। ॥ १०-३७-३३ ॥
hindi translation
गुहापिधानं निर्भिद्य गोपान्निःसार्य कृच्छ्रतः । स्तूयमानः सुरैर्गोपैः प्रविवेश स्वगोकुलम् ॥ १०-३७-३४ ॥
Kṛṣṇa then smashed the boulder blocking the cave’s entrance and led the trapped cowherd boys to safety. Thereafter, as the demigods and cowherd boys sang His glories, He returned to His cowherd village, Gokula. ॥ 10-37-34 ॥
english translation
तत्पश्चात् कृष्ण ने गुफा के दरवाजे को अवरुद्ध करने वाले शिलाखण्ड को चूर चूर कर दिया और बन्दी बनाये गये ग्वालबालों को वे सुरक्षित स्थान पर ले आये। इसके बाद देवताओं तथा ग्वालों द्वारा उनका यशोगान होने लगा और वे अपने ग्वाल-ग्राम, गोकुल, लौट गए। ॥ १०-३७-३४ ॥
hindi translation