Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:36.8%

x

यानि चान्यानि वीर्याणि द्वारकामावसन् भवान् । कर्ता द्रक्ष्याम्यहं तानि गेयानि कविभिर्भुवि ॥ १०-३७-२१ ॥

I shall see all these heroic pastimes, along with many others You will perform during Your residence in Dvārakā. These pastimes are glorified on this earth in the songs of transcendental poets. ॥ 10-37-21 ॥

english translation

मैं इन सब वीरतापूर्ण लीलाओं को तो देखूँगा ही, साथ ही द्वारका में अपने वास-काल में आप जो अन्य अनेक लीलाएँ करेंगे उन्हें भी देखूँगा। ये सारी लीलाएँ दिव्य कवियों के गीतों में इस धरा पर गाई जाती हैं। ॥ १०-३७-२१ ॥

hindi translation

अथ ते कालरूपस्य क्षपयिष्णोरमुष्य वै । अक्षौहिणीनां निधनं द्रक्ष्याम्यर्जुनसारथेः ॥ १०-३७-२२ ॥

Subsequently I will see You appear as time personified, serving as Arjuna’s chariot driver and destroying entire armies of soldiers to rid the earth of her burden. ॥ 10-37-22 ॥

english translation

तत्पश्चात् मैं आपको साक्षात् काल के रूप में प्रकट होते, अर्जुन के सारथी के रूप में सेवा करते तथा धरती का भार उतारने के लिए सैनिकों की समस्त सेनाओं का विनाश करते देखूँगा। ॥ १०-३७-२२ ॥

hindi translation

विशुद्धविज्ञानघनं स्वसंस्थया समाप्तसर्वार्थममोघवाञ्छितम् । स्वतेजसा नित्यनिवृत्तमायागुणप्रवाहं भगवन्तमीमहि ॥ १०-३७-२३ ॥

Let us approach You, the Supreme Personality of Godhead, for shelter. You are full of perfectly pure spiritual awareness and are always situated in Your original identity. Since Your will is never thwarted, You have already achieved all possible desirable things, and by the power of Your spiritual energy You remain eternally aloof from the flow of the qualities of illusion. ॥ 10-37-23 ॥

english translation

हे भगवान् हमें अपनी शरण में आने दें। आप शुद्ध आध्यात्मिक भिज्ञता से परिपूर्ण हैं और अपने मूल स्वरूप में सदैव स्थित रहते हैं। चूँकि आपकी इच्छा को कभी नकारा नहीं जा सकता, आपने पहले ही यथासम्भव इच्छित वस्तुएँ प्राप्त कर ली हैं और अपनी आध्यात्मिक शक्ति के द्वारा आप माया के गुण प्रवाह से सतत पृथक् रहते हैं। ॥ १०-३७-२३ ॥

hindi translation

त्वामीश्वरं स्वाश्रयमात्ममायया विनिर्मिताशेषविशेषकल्पनम् । क्रीडार्थमद्यात्तमनुष्यविग्रहं नतोऽस्मि धुर्यं यदुवृष्णिसात्वताम् ॥ १०-३७-२४ ॥

I bow down to You, the supreme controller, who are dependent only on Yourself. By Your potency You have constructed the unlimited particular arrangements of this universe. Now you have appeared as the greatest hero among the Yadus, Vṛṣṇis and Sātvatas and have chosen to participate in human warfare. ॥ 10-37-24 ॥

english translation

हे आत्म-निर्भर परमनियन्ता, मैं आपको नमस्कार करता हूँ। आपने अपनी शक्ति से इस ब्रह्माण्ड की असीम विशिष्ट व्यवस्था की रचना की है। अब आप यदुओं, वृष्णियों तथा सात्वतों के बीच महानतम वीर के रूप में प्रकट हुए हैं और आपने मानवीय युद्ध में भाग लेने का निर्णय किया है। ॥ १०-३७-२४ ॥

hindi translation

श्रीशुक उवाच एवं यदुपतिं कृष्णं भागवतप्रवरो मुनिः । प्रणिपत्याभ्यनुज्ञातो ययौ तद्दर्शनोत्सवः ॥ १०-३७-२५ ॥

Śukadeva Gosvāmī said: Having thus addressed Lord Kṛṣṇa, the chief of the Yadu dynasty, Nārada bowed down and offered Him obeisances. Then that great sage and most eminent devotee took his leave from the Lord and went away, feeling great joy at having directly seen Him. ॥ 10-37-25 ॥

english translation

शुकदेव गोस्वामी ने कहा : इस प्रकार यदुवंश के प्रधान भगवान् कृष्ण को सम्बोधित करने के बाद नारद ने झुककर सादर प्रणाम किया। तत्पश्चात् उस मुनियों में महान् तथा भक्तों में विख्यात नारद ने भगवान् से विदा ली और उनका साक्षात् दर्शन करने से उत्पन्न परम हर्ष का अनुभव करते हुए चले गये। ॥ १०-३७-२५ ॥

hindi translation