Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:28.4%

x

पिता गुरुस्त्वं जगतामधीशो दुरत्ययः काल उपात्तदण्डः । हिताय चेच्छातनुभिः समीहसे मानं विधुन्वन् जगदीशमानिनाम् ॥ १०-२७-६ ॥

You are the father and spiritual master of this entire universe, and also its supreme controller. You are insurmountable time, imposing punishment upon the sinful for their own benefit. Indeed, in Your various incarnations, selected by Your own free will, You act decisively to remove the false pride of those who presume themselves masters of this world. ॥ 10-27-6 ॥

english translation

आप इस सम्पूर्ण जगत के पिता, आध्यात्मिक गुरु और परम नियन्ता भी हैं। आप दुर्लंघ्य काल हैं, जो पापियों को उन्हीं के हित के लिए दण्ड देता है। निस्सन्देह स्वेच्छा से लिये जाने वाले विविध अवतारों में आप उन लोगों का मिथ्या दर्प दूर करते हैं, जो अपने को इस जगत का स्वामी मान बैठते हैं। ॥ १०-२७-६ ॥

hindi translation

ये मद्विधाज्ञा जगदीश मानिनस्त्वां वीक्ष्य कालेऽभयमाशु तन्मदम् । हित्वाऽऽर्यमार्गं प्रभजन्त्यपस्मया ईहा खलानामपि तेऽनुशासनम् ॥ १०-२७-७ ॥

Even fools like me, who proudly think themselves universal lords, quickly give up their conceit and directly take to the path of the spiritually progressive when they see You are fearless even in the face of time. Thus You punish the mischievous only to instruct them. ॥ 10-27-7 ॥

english translation

मुझ जैसे मूर्खजन जो अपने को जगत का स्वामी मान बैठते हैं तुरन्त ही अपने मिथ्या गर्व को त्याग देते हैं और जब वे आपको काल के समक्ष भी निडर देखते हैं, तो वे तुरन्त आध्यात्मिक प्रगति करने वाले भक्तों का मार्ग ग्रहण कर लेते हैं। इस तरह आप दुष्टों को शिक्षा देने के लिए ही दण्ड देते हैं। ॥ १०-२७-७ ॥

hindi translation

स त्वं ममैश्वर्यमदप्लुतस्य कृतागसस्तेऽविदुषः प्रभावम् । क्षन्तुं प्रभोऽथार्हसि मूढचेतसो मैवं पुनर्भून्मतिरीश मेऽसती ॥ १०-२७-८ ॥

Engrossed in pride over my ruling power, ignorant of Your majesty, I offended You. O Lord, may You forgive me. My intelligence was bewildered, but let my consciousness never again be so impure. ॥ 10-27-8 ॥

english translation

अपनी शासनशक्ति के मद में चूर एवं आपके दिव्य प्रभाव से अनजान मैंने आपका अपमान किया है। हे प्रभु, आप मुझे क्षमा करें। मेरी बुद्धि मोहग्रस्त हो चुकी थी किन्तु अब मेरी चेतना को कभी इतनी अशुद्ध न होने दें। ॥ १०-२७-८ ॥

hindi translation

तवावतारोऽयमधोक्षजेह स्वयम्भराणामुरुभारजन्मनाम् । चमूपतीनामभवाय देव भवाय युष्मच्चरणानुवर्तिनाम् ॥ १०-२७-९ ॥

You descend into this world, O transcendent Lord, to destroy the warlords who burden the earth and create many terrible disturbances. O Lord, you simultaneously act for the welfare of those who faithfully serve Your lotus feet. ॥ 10-27-9 ॥

english translation

हे दिव्य प्रभु, आप इस जगत में उन सेनापतियों को विनष्ट करने के लिए अवतरित होते हैं, जो पृथ्वी का भार बढ़ाते हैं और अनेक भीषण उत्पात मचाते हैं। हे प्रभु, उसी के साथ साथ आप उन लोगों के कल्याण के लिए कर्म करते हैं, जो श्रद्धापूर्वक आपके चरणकमलों की सेवा करते हैं। ॥ १०-२७-९ ॥

hindi translation

नमस्तुभ्यं भगवते पुरुषाय महात्मने । वासुदेवाय कृष्णाय सात्वतां पतये नमः ॥ १०-२७-१० ॥

Obeisances unto You, the Supreme Personality of Godhead, the great Soul, who are all-pervading and who reside in the hearts of all. My obeisances unto You, Kṛṣṇa, the chief of the Yadu dynasty. ॥ 10-27-10 ॥

english translation

सर्वव्यापी तथा सबों के हृदयों में निवास करने वाले हे परमात्मा, आपको मेरा नमस्कार। हे यदुकुलश्रेष्ठ कृष्ण, आपको मेरा नमस्कार। ॥ १०-२७-१० ॥

hindi translation