Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:25.9%

x

श्रीशुक उवाच भगवानपि तत्रैव बलदेवेन संयुतः । अपश्यन्निवसन् गोपानिन्द्रयागकृतोद्यमान् ॥ १०-२४-१ ॥

Śukadeva Gosvāmī said: While staying in that very place with His brother Baladeva, Lord Kṛṣṇa happened to see the cowherd men busily arranging for a sacrifice to Indra. ॥ 10-24-1 ॥

english translation

शुकदेव गोस्वामी ने कहा : उस स्थान पर ही अपने भाई बलदेव के साथ रहते हुए कृष्ण ने ग्वालों को इन्द्र-यज्ञ की जोर-शोर से तैयारी करते देखा। ॥ १०-२४-१ ॥

hindi translation

तदभिज्ञोऽपि भगवान् सर्वात्मा सर्वदर्शनः । प्रश्रयावनतोऽपृच्छद्वृद्धान् नन्दपुरोगमान् ॥ १०-२४-२ ॥

Being the omniscient Supersoul, the Supreme Lord Kṛṣṇa already understood the situation, yet He still humbly inquired from the elders, headed by His father, Nanda Mahārāja. ॥ 10-24-2 ॥

english translation

सर्वज्ञ परमात्मा होने से भगवान् कृष्ण पहले से ही सारी स्थिति जानते थे फिर भी विनीत भाव से उन्होंने अपने पिता नन्द महाराज इत्यादि गुरुजनों से पूछा। ॥ १०-२४-२ ॥

hindi translation

कथ्यतां मे पितः कोऽयं सम्भ्रमो व उपागतः । किं फलं कस्य चोद्देशः केन वा साध्यते मखः ॥ १०-२४-३ ॥

[Lord Kṛṣṇa said:] My dear father, kindly explain to Me what this great endeavor of yours is all about. What is it meant to accomplish? If this is a ritual sacrifice, then for whose satisfaction is it intended and by what means is it going to be executed? ॥ 10-24-3 ॥

english translation

[भगवान् कृष्ण ने कहा]: हे पिताश्री, आप कृपा करके मुझे बतलायें कि आप इतना सारा महत् प्रयास किसलिए कर रहे हैं? आप क्या करना चाह रहे हैं? यदि यह कर्मकाण्डी यज्ञ है, तो यह किसकी तुष्टि हेतु किया जा रहा है और यह किन साधनों से सम्पन्न किया जायेगा? ॥ १०-२४-३ ॥

hindi translation

एतद्ब्रूहि महान् कामो मह्यं शुश्रूषवे पितः । न हि गोप्यं हि साधूनां कृत्यं सर्वात्मनामिह ॥ १०-२४-४ ॥

Please tell Me about it, O father. I have a great desire to know and am ready to hear in good faith. Certainly, no secrets are to be kept by saintly personalities, who see all others as equal to themselves, who have no conception of “mine” or “another’s” and who do not consider who is a friend, who is an enemy and who is neutral. ॥ 10-24-4 ॥

english translation

हे पिताश्री, कृपा करके इसके विषय में मुझे बतलायें। मुझे जानने की बड़ी इच्छा है और मैं श्रद्धापूर्वक सुनने को तैयार हूँ। जो अन्यों को अपने तुल्य मानते हैं, जिनमें अपनी तथा पराये का भेदभाव नहीं है और जो यह नहीं विचार करते कि कौन मित्र है, कौन शत्रु है और कौन उदासीन है ऐसे सन्त पुरुषों को कुछ भी छिपाकर नहीं रखना चाहिए। ॥ १०-२४-४ ॥

hindi translation

अस्त्यस्वपरदृष्टीनाममित्रोदास्तविद्विषाम् । उदासीनोऽरिवद्वर्ज्य आत्मवत्सुहृदुच्यते ॥ १०-२४-५ ॥

One who is neutral may be avoided like an enemy, but a friend should be considered like one’s own self. ॥ 10-24-5 ॥

english translation

जो उदासीन (निरपेक्ष) होता है उससे शत्रु की तरह बचना चाहिए, किन्तु मित्र को अपने ही समान समझना चाहिए। ॥ १०-२४-५ ॥

hindi translation