Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:19.6%

x

अपराधः सकृद्भर्त्रा सोढव्यः स्वप्रजाकृतः । क्षन्तुमर्हसि शान्तात्मन् मूढस्य त्वामजानतः ॥ १०-१६-५१ ॥

At least once, a master should tolerate an offense committed by his child or subject. O supreme peaceful Soul, You should therefore forgive our foolish husband, who did not understand who You are. ॥ 10-16-51 ॥

english translation

स्वामी को चाहिए कि अपनी सन्तान या प्रजा द्वारा किये गये अपराध को कम से कम एक बार तो सह ले। इसलिए हे परम शान्त आत्मन्, आप हमारे इस मूर्ख पति को क्षमा कर दें जो यह नहीं समझ पाया कि आप कौन हैं। ॥ १०-१६-५१ ॥

hindi translation

अनुगृह्णीष्व भगवन् प्राणांस्त्यजति पन्नगः । स्त्रीणां नः साधुशोच्यानां पतिः प्राणः प्रदीयताम् ॥ १०-१६-५२ ॥

O Supreme Lord, please be merciful. It is proper for the saintly to feel compassion for women like us. This serpent is about to give up his life. Please give us back our husband, who is our life and soul. ॥ 10-16-52 ॥

english translation

हे भगवन्, आप हम पर कृपालु हों। साधु पुरुष को हम-जैसी स्त्रियों पर दया करना उचित है। यह सर्प अपना प्राण त्यागने ही वाला है। कृपया हमारे जीवन तथा आत्मा रूप हमारे पति को हमें वापस कर दें। ॥ १०-१६-५२ ॥

hindi translation

विधेहि ते किङ्करीणामनुष्ठेयं तवाज्ञया । यच्छ्रद्धयानुतिष्ठन् वै मुच्यते सर्वतोभयात् ॥ १०-१६-५३ ॥

Now please tell us, Your maidservants, what we should do. Certainly anyone who faithfully executes Your order is automatically freed from all fear. ॥ 10-16-53 ॥

english translation

अब कृपा करके अपनी दासियों को बतलायें कि हम क्या करें। यह निश्चित है कि जो भी आपकी आज्ञा को श्रद्धापूर्वक पूरा करता है, वह स्वत: सारे भय से मुक्त हो जाता है। ॥ १०-१६-५३ ॥

hindi translation

श्रीशुक उवाच इत्थं स नागपत्नीभिर्भगवान् समभिष्टुतः । मूर्च्छितं भग्नशिरसं विससर्जाङ्घ्रिकुट्टनैः ॥ १०-१६-५४ ॥

Śukadeva Gosvāmī said: Thus praised by the Nāgapatnīs, the Supreme Personality of Godhead released the serpent Kāliya, who had fallen unconscious, his heads battered by the striking of the Lord’s lotus feet. ॥ 10-16-54 ॥

english translation

शुकदेव गोस्वामी ने कहा : इस तरह नागपत्नियों द्वारा प्रशंसित भगवान् ने उस कालिय सर्प को छोड़ दिया, जो मूर्छित होकर गिर चुका था और जिसके सिर भगवान् के चरणकमलों के प्रहार से क्षत-विक्षत हो चुके थे। ॥ १०-१६-५४ ॥

hindi translation

प्रतिलब्धेन्द्रियप्राणः कालियः शनकैर्हरिम् । कृच्छ्रात्समुच्छ्वसन् दीनः कृष्णं प्राह कृताञ्जलिः ॥ १०-१६-५५ ॥

Kāliya slowly regained his vital force and sensory functions. Then, breathing loudly and painfully, the poor serpent addressed Lord Kṛṣṇa, the Supreme Personality of Godhead, in humble submission. ॥ 10-16-55 ॥

english translation

धीरे धीरे कालिय को अपनी जीवनी शक्ति तथा इन्द्रियों की क्रियाशीलता प्राप्त हो गई। तब कष्टपूर्वक जोर-जोर से साँस लेते हुए बेचारे सर्प ने विनीत भाव से भगवान् श्रीकृष्ण को सम्बोधित किया। ॥ १०-१६-५५ ॥

hindi translation