Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:28.0%

x

श्रीशुक उवाच पीते गरे वृषाङ्केण प्रीतास्तेऽमरदानवाः । ममन्थुस्तरसा सिन्धुं हविर्धानी ततोऽभवत् ।‌। ८-८-१ ॥

Śukadeva Gosvāmī continued: Upon Lord Śiva’s drinking the poison, both the demigods and the demons, being very pleased, began to churn the ocean with renewed vigor. As a result of this, there appeared a cow known as surabhi. ।‌। 8-8-1 ॥

english translation

शुकदेव गोस्वामी ने आगे कहा : शिवजी द्वारा विषपान कर लिये जाने पर देवता तथा दानव दोनों ही अत्यधिक प्रसन्न हुए और नवीन उत्साह के साथ समुद्र का मन्थन करने लगे। इसके फलस्वरूप सुरभि नामक गाय उत्पन्न हुई। ।‌। ८-८-१ ॥

hindi translation

तामग्निहोत्रीमृषयो जगृहुर्ब्रह्मवादिनः । यज्ञस्य देवयानस्य मेध्याय हविषे नृप ।‌। ८-८-२ ॥

O King Parīkṣit, great sages who were completely aware of the Vedic ritualistic ceremonies took charge of that surabhi cow, which produced all the yogurt, milk and ghee absolutely necessary for offering oblations into the fire. They did this just for the sake of pure ghee, which they wanted for the performance of sacrifices to elevate themselves to the higher planetary systems, up to Brahmaloka. ।‌। 8-8-2 ॥

english translation

हे राजा परीक्षित! वैदिक अनुष्ठानों से सुपरिचित ऋषियों ने उस सुरभि गाय को ले लिया जो अग्नि में आहुति डालने के लिए नितान्त आवश्यक मट्ठा, दूध तथा घी उत्पन्न करने वाली थी। उन्होंने शुद्ध घी के लिए ही ऐसा किया क्योंकि उन्हें उच्चलोकों में ब्रह्मलोक तक जाने के लिए यज्ञ सम्पन्न करने के लिए घी की आवश्यकता थी। ।‌। ८-८-२ ॥

hindi translation

तत उच्चैःश्रवा नाम हयोऽभूच्चन्द्रपाण्डुरः । तस्मिन् बलिः स्पृहां चक्रे नेन्द्र ईश्वरशिक्षया ।‌। ८-८-३ ॥

Thereafter, a horse named Uccaiḥśravā, which was as white as the moon, was generated. Bali Mahārāja desired to possess this horse, and Indra, the King of heaven, did not protest, for he had previously been so advised by the Supreme Personality of Godhead. ।‌। 8-8-3 ॥

english translation

तत्पश्चात् चन्द्रमा के समान श्वेत रंग का उच्चै:श्रवा नामक घोड़ा उत्पन्न हुआ। बलि महाराज ने इसे लेना चाहा। स्वर्ग के राजा इन्द्र ने इसका विरोध नहीं किया क्योंकि भगवान् ने पहले से ही उन्हें ऐसी सलाह दे रखी थी। ।‌। ८-८-३ ॥

hindi translation

तत ऐरावतो नाम वारणेन्द्रो विनिर्गतः । दन्तैश्चतुर्भिः श्वेताद्रेर्हरन् भगवतो महिम् ।‌। ८-८-४ ॥

As the next result of the churning, the king of elephants, named Airāvata, was generated. This elephant was white, and with its four tusks it defied the glories of Kailāsa Mountain, the glorious abode of Lord Śiva. ।‌। 8-8-4 ॥

english translation

मन्थन के फलस्वरूप अगली बार हाथियों का राजा ऐरावत उत्पन्न हुआ। यह हाथी श्वेत रंग का था और अपने चारों दाँतों के कारण यह शिवजी के यशस्वी धाम कैलाश पर्वत की महिमा को भी मात दे रहा था। ।‌। ८-८-४ ॥

hindi translation

(ऐरावणादयस्त्वष्टौ दिग्गजा अभवंस्ततः । अभ्रप्रभृतयोऽष्टौ च करिण्यस्त्वभवन् नृप ॥) कौस्तुभाख्यमभूद्रत्नं पद्मरागो महोदधेः । तस्मिन् हरिः स्पृहां चक्रे वक्षोऽलङ्करणे मणौ ।‌। ८-८-५ ॥

Thereafter, O King, eight great elephants, which could go in any direction, were generated. They were headed by Airāvaṇa. Eight she-elephants, headed by Abhramu, were also generated. Generated thereafter from the great ocean were the celebrated gems Kaustubha-maṇi and Padmarāga-maṇi. Lord Viṣṇu, to decorate His chest, desired to possess them. ।‌। 8-8-5 ॥

english translation

हे राजा! इसके बाद आठ बड़े-बड़े हाथी उत्पन्न हुए जो किसी भी दिशा में जा सकते थे। उनमें ऐरावण प्रमुख था। अभ्रमु आदि आठ हथिनियाँ भी उत्पन्न हुईं। तत्पश्चात् महान् समुद्र से विख्यात रत्न कौस्तुभ मणि तथा पद्मराग मणि उत्पन्न हुए। भगवान् विष्णु ने अपने वक्षस्थल को अलंकृत करने के लिए इसे पाने की इच्छा व्यक्त की। ।‌। ८-८-५ ॥

hindi translation