Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:92.9%

x

ब्रह्मा शर्वः कुमारश्च भृग्वाद्या मुनयो नृप । पितरः सर्वभूतानि सिद्धा वैमानिकाश्च ये ॥ ८-२३-२६ ॥

Lord Brahmā, Lord Śiva, Lord Kārttikeya, the great sage Bhṛgu, other saintly persons, the inhabitants of Pitṛloka and all other living entities present, including the inhabitants of Siddhaloka and living entities who travel in outer space by airplane, all glorified the uncommon activities of Lord Vāmanadeva. ॥ 8-23-26 ॥

english translation

ब्रह्मा, शिव, कार्तिकेय, महर्षि भृगु, अन्य सन्त, पितृलोक के वासी तथा सिद्धलोक के निवासी एवं वायुयान द्वारा बाह्य आकाश की यात्रा करने वाले जीवों के समेत वहाँ पर उपस्थित सारे मनुष्यों ने भगवान् वामनदेव के असामान्य कार्यों की महिमा का गायन किया। ॥ ८-२३-२६ ॥

hindi translation

सुमहत्कर्म तद्विष्णोर्गायन्तः परमाद्भुतम् । धिष्ण्यानि स्वानि ते जग्मुरदितिं च शशंसिरे ॥ ८-२३-२७ ॥

O King, while chanting about and glorifying the Lord, they returned to their respective heavenly planets. They also praised the position of Aditi. ॥ 8-23-27 ॥

english translation

हे राजा! भगवान् का कीर्तन एवं उनकी महिमा का गायन करते हुए वे सभी अपने-अपने स्वर्ग लोकों को लौट गये। उन्होंने अदिति के पद की भी प्रशंसा की। ॥ ८-२३-२७ ॥

hindi translation

सर्वमेतन्मयाऽऽख्यातं भवतः कुलनन्दन । उरुक्रमस्य चरितं श्रोतॄणामघमोचनम् ॥ ८-२३-२८ ॥

O Mahārāja Parīkṣit, pleasure of your dynasty, I have now described to you everything about the wonderful activities of the Supreme Personality of Godhead Vāmanadeva. Those who hear about this are certainly freed from all the results of sinful activities. ॥ 8-23-28 ॥

english translation

हे महाराज परीक्षित! हे अपने वंश के आनन्द! मैंने अब तुमसे भगवान् वामनदेव के अद्भुत कार्यों के विषय में सारा वर्णन कर दिया है। जो लोग इसे सुनते हैं, वे निश्चित रूप से पापकर्मों के सभी फलों से मुक्त हो जाते हैं। ॥ ८-२३-२८ ॥

hindi translation

पारं महिम्न उरुविक्रमतो गृणानो यः पार्थिवानि विममे स रजांसि मर्त्यः । किं जायमान उत जात उपैति मर्त्य इत्याह मन्त्रदृगृषिः पुरुषस्य यस्य ॥ ८-२३-२९ ॥

One who is subject to death cannot measure the glories of the Supreme Personality of Godhead, Trivikrama, Lord Viṣṇu, any more than he can count the number of atoms on the entire planet earth. No one, whether born already or destined to take birth, is able to do this. This has been sung by the great sage Vasiṣṭha. ॥ 8-23-29 ॥

english translation

मरणशील व्यक्ति भगवान् त्रिविक्रम अर्थात् विष्णु की महिमा की थाह नहीं पा सकता जिस प्रकार कि वह सम्पूर्ण पृथ्वी लोक के कणों की संख्या नहीं जान सकता। कोई भी व्यक्ति जिसने जन्म धारण किया है या जो जन्म लेने वाला है ऐसा नहीं कर सकता। इसका गायन महर्षि वसिष्ठ ने किया है। ॥ ८-२३-२९ ॥

hindi translation

य इदं देवदेवस्य हरेरद्भुतकर्मणः । अवतारानुचरितं श‍ृण्वन् याति परां गतिम् ॥ ८-२३-३० ॥

If one hears about the uncommon activities of the Supreme Personality of Godhead in His various incarnations, he is certainly elevated to the higher planetary system or even brought back home, back to Godhead. ॥ 8-23-30 ॥

english translation

यदि कोई भगवान् के विभिन्न अवतारों के असामान्य कार्यकलापों का श्रवण करता है, तो वह निश्चित रूप से स्वर्गलोक को भेजा जाता है या भगवान् के धाम को वापस जाता है। ॥ ८-२३-३० ॥

hindi translation