Progress:66.7%
पूजां च महतीं कुर्याद्वित्तशाठ्यविवर्जितः । चरुं निरूप्य पयसि शिपिविष्टाय विष्णवे ॥ ८-१६-५१ ॥
Giving up the miserly habit of not spending money, one should arrange for the gorgeous worship of the Supreme Personality of Godhead, Viṣṇu, who is situated in the heart of every living entity. ॥ 8-16-51 ॥
english translation
धन न खर्च करने की कंजूसी की आदत छोडक़र अन्तर्यामी भगवान् विष्णु की भव्य पूजा का आयोजन करे। ॥ ८-१६-५१ ॥
hindi translation
शृतेन तेन पुरुषं यजेत सुसमाहितः । नैवेद्यं चातिगुणवद्दद्यात्पुरुषतुष्टिदम् ॥ ८-१६-५२ ॥
With great attention, one must prepare an oblation of grains boiled in ghee and milk and must chant the Puruṣa-sūkta mantra. The offerings of food should be of varieties of tastes. In this way, one should worship the Supreme Personality of Godhead. ॥ 8-16-52 ॥
english translation
मनुष्य को चाहिए कि वह अत्यन्त मनोयोग से घी में पकाये अन्न तथा दूध से आहुति (हव्य) तैयार करे और पुरुष-सूक्त मंत्रोच्चार करे और विविध स्वादों वाले भोजन भेंट करे। इस प्रकार मनुष्य को भगवान् का पूजन करना चाहिए। ॥ ८-१६-५२ ॥
hindi translation
आचार्यं ज्ञानसम्पन्नं वस्त्राभरणधेनुभिः । तोषयेदृत्विजश्चैव तद्विद्ध्याराधनं हरेः ॥ ८-१६-५३ ॥
One should satisfy the spiritual master [ācārya], who is very learned in Vedic literature, and should satisfy his assistant priests [known as hotā, udgātā, adhvaryu and brahma]. One should please them by offering them clothing, ornaments and cows. This is the ceremony called viṣṇu-ārādhana, or worship of Lord Viṣṇu. ॥ 8-16-53 ॥
english translation
मनुष्य को चाहिए कि वह वैदिक साहित्य में पारंगत गुरु (आचार्य) को तुष्ट करे और उनके सहायक पुरोहितों को (जो होता, उद्गाता, अध्वर्यु तथा ब्रह्म कहलाते हैं) तुष्ट करे। उन्हें वस्त्र, आभूषण तथा गाएँ देकर प्रसन्न करे। यही विष्णु-आराधन अनुष्ठान है। ॥ ८-१६-५३ ॥
hindi translation
भोजयेत्तान् गुणवता सदन्नेन शुचिस्मिते । अन्यांश्च ब्राह्मणान् शक्त्या ये च तत्र समागताः ॥ ८-१६-५४ ॥
O most auspicious lady, one should perform all the ceremonies under the direction of learned ācāryas and should satisfy them and their priests. By distributing prasāda, one should also satisfy the brāhmaṇas and others who have assembled. ॥ 8-16-54 ॥
english translation
हे परम पवित्र स्त्री! मनुष्य को चाहिए कि वह ये सारे अनुष्ठान विद्वान आचार्यों के निर्देशानुसार सम्पन्न करे और उन्हें तथा उनके पुरोहितों को तुष्ट करे। उसे चाहिए कि प्रसाद वितरण करके ब्राह्मणों को तथा वहाँ पर एकत्र हुए लोगों को भी तुष्ट करे। ॥ ८-१६-५४ ॥
hindi translation
दक्षिणां गुरवे दद्यादृत्विग्भ्यश्च यथार्हतः । अन्नाद्येनाश्वपाकांश्च प्रीणयेत्समुपागतान् ॥ ८-१६-५५ ॥
One should satisfy the spiritual master and assistant priests by giving them cloth, ornaments, cows and also some monetary contribution. And by distributing prasāda one should satisfy everyone assembled, including even the lowest of men, the caṇḍālas [eaters of dog flesh]. ॥ 8-16-55 ॥
english translation
मनुष्य को चाहिए कि गुरु तथा सहायक पुरोहितों को वस्त्र, आभूषण, गाएँ तथा कुछ धन का दान देकर प्रसन्न करे। तथा प्रसाद वितरण द्वारा वहाँ पर आये सभी लोगों को यहाँ तक कि सबसे अधम व्यक्ति चण्डाल (कुत्ते का माँस खाने वाले) को भी तुष्ट करे। ॥ ८-१६-५५ ॥
hindi translation