Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:53.0%

x

अत्रापि भगवज्जन्म कश्यपाददितेरभूत् । आदित्यानामवरजो विष्णुर्वामनरूपधृक् ॥ ८-१३-६ ॥

In this manvantara, the Supreme Personality of Godhead appeared as the youngest of all the Ādityas, known as Vāmana, the dwarf. His father was Kaśyapa and His mother Aditi. ॥ 8-13-6 ॥

english translation

इस मन्वन्तर में भगवान् आदित्यों में सबसे छोटे, वामन के नाम से अवतरित हुए। उनके पिता कश्यप तथा माता अदिति थीं। ॥ ८-१३-६ ॥

hindi translation

सङ्क्षेपतो मयोक्तानि सप्तमन्वन्तराणि ते । भविष्याण्यथ वक्ष्यामि विष्णोः शक्त्यान्वितानि च ॥ ८-१३-७ ॥

I have briefly explained to you the position of the seven Manus. Now I shall describe the future Manus, along with the incarnations of Lord Viṣṇu. ॥ 8-13-7 ॥

english translation

मैंने तुमसे संक्षेप में सात मनुओं की स्थिति बतला दी है। अब मैं भगवान् विष्णु के अवतारों सहित भावी मनुओं का वर्णन करूँगा। ॥ ८-१३-७ ॥

hindi translation

विवस्वतश्च द्वे जाये विश्वकर्मसुते उभे । संज्ञा छाया च राजेन्द्र ये प्रागभिहिते तव ॥ ८-१३-८ ॥

O King, I have previously described [in the Sixth Canto] the two daughters of Viśvakarmā, named Saṁjñā and Chāyā, who were the first two wives of Vivasvān. ॥ 8-13-8 ॥

english translation

हे राजा! मैं तुमसे पहले ही (छठे स्कंध में) विश्वकर्मा की दो पुत्रियों का वर्णन कर चुका हूँ जिनके नाम संज्ञा तथा छाया थे, जो विवस्वान की प्रथम दो पत्नियाँ थीं। ॥ ८-१३-८ ॥

hindi translation

तृतीयां वडवामेके तासां संज्ञासुतास्त्रयः । यमो यमी श्राद्धदेवश्छायायाश्च सुताञ्छृणु ॥ ८-१३-९ ॥

It is said that the sun-god had a third wife, named Vaḍavā. Of the three wives, the wife named Saṁjñā had three children — Yama, Yamī and Śrāddhadeva. Now let me describe the children of Chāyā. ॥ 8-13-9 ॥

english translation

ऐसा कहा जाता है कि सूर्यदेव के एक तीसरी पत्नी भी थी जिसका नाम वडवा था। इन तीनों पत्नियों में से संज्ञा के तीन संतानें हुईं—यम, यमी तथा श्राद्धदेव। अब मैं छाया की सन्तानों का वर्णन करूँगा। ॥ ८-१३-९ ॥

hindi translation

सावर्णिस्तपती कन्या भार्या संवरणस्य या । शनैश्चरस्तृतीयोऽभूदश्विनौ वडवात्मजौ ॥ ८-१३-१० ॥

Chāyā had a son named Sāvarṇi and a daughter named Tapatī, who later became the wife of King Saṁvaraṇa. Chāyā’s third child is known as Śanaiścara [Saturn]. Vaḍavā gave birth to two sons, namely the Aśvinī brothers. ॥ 8-13-10 ॥

english translation

छाया के एक पुत्र सावर्णि तथा एक पुत्री तपती थी जो बाद में राजा संवरण की पत्नी बनी। छाया की तीसरी सन्तान शनैश्चर (शनि) कहलाई। वडवा ने दो पुत्रों को जन्म दिया जिनके नाम अश्विनी-बन्धु हैं। ॥ ८-१३-१० ॥

hindi translation