Progress:98.9%
वनं प्रव्रजिते पत्यावपत्यविरहातुरा । ज्ञाततत्त्वाप्यभून्नष्टे वत्से गौरिव वत्सला ॥ ३-३३-२१ ॥
Devahūti’s husband had already left home and accepted the renounced order of life, and then her only son, Kapila, left home. Although she knew all the truths of life and death, and although her heart was cleansed of all dirt, she was very aggrieved at the loss of her son, just as a cow is affected when her calf dies. ॥ 3-33-21 ॥
english translation
देवहूति के पति ने पहले ही गृहत्याग करके संन्यास आश्रम ग्रहण कर लिया था और तब उनके एकमात्र पुत्र कपिल ने घर छोड़ दिया। यद्यपि उन्हें जीवन तथा मृत्यु के सारे सत्य ज्ञात थे और यद्यपि उनका हृदय सभी प्रकार के मल से रहित था, किन्तु वे अपने पुत्र के जाने से इस तरह दुखी थीं जिस प्रकार कि बछड़े के मरने पर गाय दुखी होती है। ॥ ३-३३-२१ ॥
hindi translation
तमेव ध्यायती देवमपत्यं कपिलं हरिम् । बभूवाचिरतो वत्स निःस्पृहा तादृशे गृहे ॥ ३-३३-२२ ॥
O Vidura, thus always meditating upon her son, the Supreme Personality of Godhead Kapiladeva, she very soon became unattached to her nicely decorated home. ॥ 3-33-22 ॥
english translation
हे विदुर, इस प्रकार अपने पुत्र भगवान् कपिलदेव का ध्यान करती हुईं वे शीघ्र ही उत्तम ढंग से सजे अपने घर के प्रति अनासक्त हो उठीं। ॥ ३-३३-२२ ॥
hindi translation
ध्यायती भगवद्रूपं यदाह ध्यानगोचरम् । सुतः प्रसन्नवदनं समस्तव्यस्तचिन्तया ॥ ३-३३-२३ ॥
Thereafter, having heard with great eagerness and in all detail from her son, Kapiladeva, the eternally smiling Personality of Godhead, Devahūti began to meditate constantly upon the Viṣṇu form of the Supreme Lord. ॥ 3-33-23 ॥
english translation
तत्पश्चात् निरन्तर हँसमुख अपने पुत्र भगवान् कपिलदेव से अत्यन्त उत्सुकतापूर्वक एवं विस्तारपूर्वक सुनकर देवहूति परमेश्वर के विष्णुस्वरूप का निरन्तर ध्यान करने लगीं। ॥ ३-३३-२३ ॥
hindi translation
भक्तिप्रवाहयोगेन वैराग्येण बलीयसा । युक्तानुष्ठानजातेन ज्ञानेन ब्रह्महेतुना ॥ ३-३३-२४ ॥
She was strong in renunciation, she accepted only the necessities of the body. She became situated in knowledge due to realization of the Absolute Truth, ॥ 3-33-24 ॥
english translation
उनका वैराग्य प्रबल था, अत: उन्होंने मात्र शरीर की आवश्यकताओं को ग्रहण किया। वे ब्रह्म साक्षात्कार के कारण ज्ञान में व्यवस्थित हुईं, ॥ ३-३३-२४ ॥
hindi translation
विशुद्धेन तदाऽऽत्मानमात्मना विश्वतोमुखम् । स्वानुभूत्या तिरोभूतमायागुणविशेषणम् ॥ ३-३३-२५ ॥
She did so with serious engagement in devotional service. Because her heart became purified, she became fully absorbed in meditation upon the Supreme Personality of Godhead, and all misgivings due to the modes of material nature disappeared. ॥ 3-33-25 ॥
english translation
उन्होंने भक्ति में गम्भीरतापूर्वक संलग्न रह कर ऐसा किया। चूँकि उनका हृदय शुद्ध हो गया, वे भगवान् के ध्यान में पूर्णत: निमग्न हो गईं और प्रकृति के गुणों से उत्पन्न सारी दुर्भावनाएँ समाप्त हो गईं। ॥ ३-३३-२५ ॥
hindi translation