Progress:78.2%
भावनं ब्रह्मणः स्थानं धारणं सद्विशेषणम् । सर्वसत्त्वगुणोद्भेदः पृथिवीवृत्तिलक्षणम् ॥ ३-२६-४६ ॥
The characteristics of the functions of earth can be perceived by modeling forms of the Supreme Brahman, by constructing places of residence, by preparing pots to contain water, etc. In other words, the earth is the place of sustenance for all elements. ॥ 3-26-46 ॥
english translation
परब्रह्म के स्वरूपों को आकार प्रदान करके, आवास स्थान बनाकर, जल रखने के पात्र बनाकर पृथ्वी के कार्यों के लक्षणों को देखा जा सकता है। दूसरे शब्दों में, पृथ्वी समस्त तत्त्वों का आश्रय स्थल है। ॥ ३-२६-४६ ॥
hindi translation
नभोगुणविशेषोऽर्थो यस्य तच्छ्रोत्रमुच्यते । वायोर्गुणविशेषोऽर्थो यस्य तत्स्पर्शनं विदुः ॥ ३-२६-४७ ॥
The sense whose object of perception is sound is called the auditory sense, and that whose object of perception is touch is called the tactile sense. ॥ 3-26-47 ॥
english translation
वह इन्द्रिय जिसका विषय शब्द है श्रवणेन्द्रिय और जिसका विषय स्पर्श है, वह त्वगिन्द्रिय कहलाती है। ॥ ३-२६-४७ ॥
hindi translation
तेजोगुणविशेषोऽर्थो यस्य तच्चक्षुरुच्यते । अम्भोगुणविशेषोऽर्थो यस्य तद्रसनं विदुः । भूमेर्गुणविशेषोऽर्थो यस्य स घ्राण उच्यते ॥ ३-२६-४८ ॥
The sense whose object of perception is form, the distinctive characteristic of fire, is the sense of sight. The sense whose object of perception is taste, the distinctive characteristic of water, is known as the sense of taste. Finally, the sense whose object of perception is odor, the distinctive characteristic of earth, is called the sense of smell. ॥ 3-26-48 ॥
english translation
वह इन्द्रिय जिसका विषय अग्नि का विशेष गुण रूप है, वह नेत्रेन्द्रिय है। जिस इन्द्रिय का विषय जल का विशेष स्वाद है, वह रसनेन्द्रिय कहलाती है। जिस इन्द्रिय का विषय पृथ्वी का विशिष्ट गुण गंध है, वह घ्राणेन्द्रिय कही जाती है। ॥ ३-२६-४८ ॥
hindi translation
परस्य दृश्यते धर्मो ह्यपरस्मिन् समन्वयात् । अतो विशेषो भावानां भूमावेवोपलक्ष्यते ॥ ३-२६-४९ ॥
Since the cause exists in its effect as well, the characteristics of the former are observed in the latter. That is why the peculiarities of all the elements exist in the earth alone. ॥ 3-26-49 ॥
english translation
चूँकि कारण अपने कार्य में भी विद्यमान रहता है, अत: पहले के लक्षण (गुण) दूसरे में भी देखे जाते हैं। इसीलिए केवल पृथ्वी में ही सारे तत्त्वों की विशिष्टताएँ पाई जाती हैं। ॥ ३-२६-४९ ॥
hindi translation
एतान्यसंहत्य यदा महदादीनि सप्त वै । कालकर्मगुणोपेतो जगदादिरुपाविशत् ॥ ३-२६-५० ॥
When all these elements were unmixed, the Supreme Personality of Godhead, the origin of creation, along with time, work, and the qualities of the modes of material nature, entered into the universe with the total material energy in seven divisions. ॥ 3-26-50 ॥
english translation
जब ये सारे तत्त्व मिले नहीं थे, तो सृष्टि के आदि कारण श्रीभगवान् ने काल, कर्म तथा गुणों के सहित सात विभागों वाली अपनी समग्र भौतिक शक्ति (महत् तत्त्व) के साथ ब्रह्माण्ड में प्रवेश किया। ॥ ३-२६-५० ॥
hindi translation