Progress:78.6%
ततस्तेनानुविद्धेभ्यो युक्तेभ्योऽण्डमचेतनम् । उत्थितं पुरुषो यस्मादुदतिष्ठदसौ विराट् ॥ ३-२६-५१ ॥
From these seven principles, roused into activity and united by the presence of the Lord, an unintelligent egg arose, from which appeared the celebrated Cosmic Being. ॥ 3-26-51 ॥
english translation
भगवान् की उपस्थिति के कारण उत्प्रेरित होने तथा परस्पर मिलने से इन सात तत्त्वों से एक जड़ अण्डा उत्पन्न हुआ जिससे विख्यात विराट-पुरुष प्रकट हुआ। ॥ ३-२६-५१ ॥
hindi translation
एतदण्डं विशेषाख्यं क्रमवृद्धैर्दशोत्तरैः । तोयादिभिः परिवृतं प्रधानेनावृतैर्बहिः । यत्र लोकवितानोऽयं रूपं भगवतो हरेः ॥ ३-२६-५२ ॥
This universal egg, or the universe in the shape of an egg, is called the manifestation of material energy. Its layers of water, air, fire, sky, ego and mahat-tattva increase in thickness one after another. Each layer is ten times bigger than the previous one, and the final outside layer is covered by pradhāna. Within this egg is the universal form of Lord Hari, of whose body the fourteen planetary systems are parts. ॥ 3-26-52 ॥
english translation
यह अण्डाकार ब्रह्माण्ड भौतिक शक्ति का प्राकट्य कहलाता है। जल, वायु, अग्नि, आकाश, अहंकार तथा महत्-तत्त्व की इसकी परतें (स्तर) क्रमश: मोटी होती जाती हैं। प्रत्येक परत अपने से पूर्ववाली से दसगुनी मोटी होती है और अन्तिम बाह्य परत ‘प्रधान’ से घिरी हुई है। इस अण्डे के भीतर भगवान् हरि का विराट रूप रहता है, जिनके शरीर के अंग चौदहों लोक हैं। ॥ ३-२६-५२ ॥
hindi translation
हिरण्मयादण्डकोशादुत्थाय सलिलेशयात् । तमाविश्य महादेवो बहुधा निर्बिभेद खम् ॥ ३-२६-५३ ॥
The Supreme Personality of Godhead, the virāṭ-puruṣa, situated Himself in that golden egg, which was lying on the water, and He divided it into many departments. ॥ 3-26-53 ॥
english translation
विराट-पुरुष, श्रीभगवान् उस सुनहले अंडे में स्थित हो गये जो जल में पड़ा हुआ था और उन्होंने उसे कई विभागों में बाँट दिया। ॥ ३-२६-५३ ॥
hindi translation
निरभिद्यतास्य प्रथमं मुखं वाणी ततोऽभवत् । वाण्या वह्निरथो नासे प्राणोऽतो घ्राण एतयोः ॥ ३-२६-५४ ॥
First of all a mouth appeared in Him, and then came forth the organ of speech, and with it the god of fire, the deity who presides over that organ. Then a pair of nostrils appeared, and in them appeared the olfactory sense, as well as prāṇa, the vital air. ॥ 3-26-54 ॥
english translation
सर्वप्रथम उनके मुख प्रकट हुआ और फिर वागेन्द्रिय और इसी के साथ अग्नि देव प्रकट हुए जो इस इन्द्रिय के अधिष्ठाता देव हैं। तब दो नथुने प्रकट हुए और उनमें घ्राणेन्द्रिय तथा प्राण प्रकट हुए। ॥ ३-२६-५४ ॥
hindi translation
घ्राणाद्वायुरभिद्येतामक्षिणी चक्षुरेतयोः । तस्मात्सूर्यो व्यभिद्येतां कर्णौ श्रोत्रं ततो दिशः ॥ ३-२६-५५ ॥
In the wake of the olfactory sense came the wind-god, who presides over that sense. Thereafter a pair of eyes appeared in the universal form, and in them the sense of sight. In the wake of this sense came the sun-god, who presides over it. Next there appeared in Him a pair of ears, and in them the auditory sense and in its wake the Dig-devatās, or the deities who preside over the directions. ॥ 3-26-55 ॥
english translation
घ्राणेन्द्रिय के बाद उसका अधिष्ठाता वायुदेव प्रकट हुआ। तत्पश्चात् विराट रूप में दो चक्षु और उनमें चक्षु-इन्द्रिय प्रकट हुई। इसके अनन्तर चक्षुओं का अधिष्ठाता सूर्यदेव प्रकट हुआ। फिर उनके दो कान और उनमें कर्णेन्द्रिय तथा दिशाओं के अधिष्ठाता दिग्देवता प्रकट हुए। ॥ ३-२६-५५ ॥
hindi translation