Progress:77.9%
रूपमात्राद्विकुर्वाणात्तेजसो दैवचोदितात् । रसमात्रमभूत्तस्मादम्भो जिह्वा रसग्रहः ॥ ३-२६-४१ ॥
By the interaction of fire and the visual sensation, the subtle element taste evolves under a superior arrangement. From taste, water is produced, and the tongue, which perceives taste, is also manifested. ॥ 3-26-41 ॥
english translation
अग्नि तथा दृष्टि की अन्त:क्रिया से दैवी व्यवस्था के अन्तर्गत स्वाद तन्मात्र उत्पन्न होता है। इस स्वाद से जल उत्पन्न होता है और स्वाद ग्रहण करने वाली जीभ भी प्रकट होती है। ॥ ३-२६-४१ ॥
hindi translation
कषायो मधुरस्तिक्तः कट्वम्ल इति नैकधा । भौतिकानां विकारेण रस एको विभिद्यते ॥ ३-२६-४२ ॥
Although originally one, taste becomes manifold as astringent, sweet, bitter, pungent, sour and salty due to contact with other substances. ॥ 3-26-42 ॥
english translation
यद्यपि मूल रूप से स्वाद एक ही है, किन्तु अन्य पदार्थों के संसर्ग से यह कषैला मधुर, तीखा, कड़वा, खट्टा तथा नमकीन—कई प्रकार का हो जाता है। ॥ ३-२६-४२ ॥
hindi translation
क्लेदनं पिण्डनं तृप्तिः प्राणनाप्यायनोन्दनम् । तापापनोदो भूयस्त्वमम्भसो वृत्तयस्त्विमाः ॥ ३-२६-४३ ॥
The characteristics of water are exhibited by its moistening other substances, coagulating various mixtures, causing satisfaction, maintaining life, softening things, driving away heat, incessantly supplying itself to reservoirs of water, and refreshing by slaking thirst. ॥ 3-26-43 ॥
english translation
जल की विशेषताएँ उसके द्वारा अन्य पदार्थों को गीला करने, विभिन्न मिश्रणों के पिण्ड बनाने, तृप्ति लाने, जीवन पालन करने, वस्तुओं को मुलायम बनाने, गर्मी भगाने, जलागारों की निरन्तर पूर्ति करते रहने तथा प्यास बुझाकर तरोताजा बनाने में हैं। ॥ ३-२६-४३ ॥
hindi translation
रसमात्राद्विकुर्वाणादम्भसो दैवचोदितात् । गन्धमात्रमभूत्तस्मात्पृथ्वी घ्राणस्तु गन्धगः ॥ ३-२६-४४ ॥
Due to the interaction of water with the taste perception, the subtle element odor evolves under superior arrangement. Thence the earth and the olfactory sense, by which we can variously experience the aroma of the earth, become manifest. ॥ 3-26-44 ॥
english translation
स्वाद अनुभूति और जल की अन्त:क्रिया के फलस्वरूप दैवी विधान से गन्ध तन्मात्रा उत्पन्न होती है। उससे पृथ्वी तथा घ्राणेन्द्रिय उत्पन्न होते हैं जिससे हम पृथ्वी की सुगन्धि का बहुविध अनुभव कर सकते हैं। ॥ ३-२६-४४ ॥
hindi translation
करम्भपूतिसौरभ्यशान्तोग्राम्लादिभिः पृथक् । द्रव्यावयववैषम्याद्गन्ध एको विभिद्यते ॥ ३-२६-४५ ॥
Odor, although one, becomes many — as mixed, offensive, fragrant, mild, strong, acidic and so on — according to the proportions of associated substances. ॥ 3-26-45 ॥
english translation
यद्यपि गन्ध एक है, किन्तु सम्बद्ध पदार्थों के अनुपातों के अनुसार अनेक प्रकार की हो जाती है, यथा—मिश्रित, दुर्गंध, सुगन्धित, मृदु, तीव्र, अम्लीय इत्यादि। ॥ ३-२६-४५ ॥
hindi translation