हरिः परानीकपयोमुचां मुहुः शिलीमुखात्युल्बणवर्षपीडितम् । स्वसैन्यमालोक्य सुरासुरार्चितं व्यस्फूर्जयच्छार्ङ्गशरासनोत्तमम् ॥ १०-५०-२३ ॥
Seeing His army tormented by the relentless and savage rain of arrows from the massive opposing forces gathered like clouds about Him, Lord Hari twanged His excellent bow, Śārṅga, which both gods and demons worship. ॥ 10-50-23 ॥
english translation
अपने चारों ओर बादलों जैसी विशाल शत्रु सेनाओं के बाणों की भयानक तथा निर्मम वर्षा से अपनी सेना को पीडि़त देखकर भगवान् हरि ने अपने उस उत्तम धनुष शार्ङ्ग पर टंकार की जो देवताओं तथा असुरों दोनों के द्वारा पूजित है। ॥ १०-५०-२३ ॥
hindi translation