Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:43.4%

x

गावः सपाला एतेन दावाग्नेः परिमोचिताः । कालियो दमितः सर्प इन्द्रश्च विमदः कृतः ॥ १०-४३-२६ ॥

He saved the cows and the cowherds from a forest fire and subdued the serpent Kāliya. ॥ 10-43-26 ॥

english translation

इन्होंने गौवों तथा ग्वालों को जंगल की आग से बचाया और कालिय सर्प का दमन किया। ॥ १०-४३-२६ ॥

hindi translation

सप्ताहमेकहस्तेन धृतोऽद्रिप्रवरोऽमुना । वर्षवाताशनिभ्यश्च परित्रातं च गोकुलम् ॥ १०-४३-२७ ॥

He removed Lord Indra’s false pride by holding up the best of mountains with one hand for an entire week, thus protecting the inhabitants of Gokula from rain, wind and hail. ॥ 10-43-27 ॥

english translation

इन्होंने अपने एक हाथ में सर्वश्रेष्ठ पर्वत को एक सप्ताह तक धारण किये रखकर इन्द्र देव के मिथ्या गर्व को चूर किया और इस तरह वर्षा, हवा तथा ओलों से गोकुलवासियों की रक्षा की। ॥ १०-४३-२७ ॥

hindi translation

गोप्योऽस्य नित्यमुदितहसितप्रेक्षणं मुखम् । पश्यन्त्यो विविधांस्तापांस्तरन्ति स्माश्रमं मुदा ॥ १०-४३-२८ ॥

The gopīs overcame all kinds of distress and experienced great happiness by seeing His face, which is always cheerful with smiling glances and ever free of fatigue. ॥ 10-43-28 ॥

english translation

निरन्तर हँसीली चितवन से प्रसन्न तथा थकान से मुक्त इनके मुखमण्डल को निहार-निहार कर गोपियों ने समस्त प्रकार के कष्टों को पार कर लिया और परम सुख का अनुभव किया। ॥ १०-४३-२८ ॥

hindi translation

वदन्त्यनेन वंशोऽयं यदोः सुबहुविश्रुतः । श्रियं यशो महत्वं च लप्स्यते परिरक्षितः ॥ १०-४३-२९ ॥

It is said that under His full protection the Yadu dynasty will become extremely famous and attain wealth, glory and power. ॥ 10-43-29 ॥

english translation

कहा जाता है कि इनके संरक्षण में यदुकुल अत्यधिक विख्यात होगा और संपदा, यश तथा शक्ति अर्जित करेगा। ॥ १०-४३-२९ ॥

hindi translation

अयं चास्याग्रजः श्रीमान् रामः कमललोचनः । प्रलम्बो निहतो येन वत्सको ये बकादयः ॥ १०-४३-३० ॥

This lotus-eyed elder brother of His, Lord Balarāma, is the proprietor of all transcendental opulences. He has killed Pralamba, Vatsaka, Baka and other demons. ॥ 10-43-30 ॥

english translation

ये कमलनेत्रों वाले उनके ज्येष्ठ भाई भगवान् बलराम समस्त दिव्य ऐश्वर्यों के स्वामी हैं। इन्होंने प्रलम्ब, वत्सक, बक तथा अन्य असुरों का वध किया है। ॥ १०-४३-३० ॥

hindi translation