Srimad Bhagavatam
Progress:4.3%
नन्वहं ते ह्यवरजा दीना हतसुता प्रभो । दातुमर्हसि मन्दाया अङ्गेमां चरमां प्रजाम् ॥ १०-४-६ ॥
My lord, my brother, I am very poor, being bereft of all my children, but still I am your younger sister, and therefore it would be worthy of you to give me this last child as a gift. ॥ 10-4-6 ॥
english translation
हे प्रभु, हे मेरे भाई, मैं अपने सारे बालकों से विरहित होकर अत्यन्त दीन हूँ, फिर भी मैं तुम्हारी छोटी बहन हूँ अतएव यह तुम्हारे अनुरूप ही होगा कि तुम इस अन्तिम शिशु को मुझे भेंट में दे दो। ॥ १०-४-६ ॥
hindi translation
nanvahaM te hyavarajA dInA hatasutA prabho । dAtumarhasi mandAyA aGgemAM caramAM prajAm ॥ 10-4-6 ॥
hk transliteration by Sanscriptश्रीशुक उवाच उपगुह्यात्मजामेवं रुदत्या दीनदीनवत् । याचितस्तां विनिर्भर्त्स्य हस्तादाचिच्छिदे खलः ॥ १०-४-७ ॥
Śukadeva Gosvāmī continued: Piteously embracing her daughter and crying, Devakī begged Kaṁsa for the child, but he was so cruel that he chastised her and forcibly snatched the child from her hands. ॥ 10-4-7 ॥
english translation
शुकदेव गोस्वामी ने आगे कहा : अपनी पुत्री को दीनतापूर्वक सीने से लगाये हुए तथा बिलखते हुए देवकी ने कंस से अपनी सन्तान के प्राणों की भीख माँगी, किन्तु वह इतना निर्दयी था कि उसने देवकी को फटकारते हुए उसके हाथों से उस बालिका को बलपूर्वक झपट लिया। ॥ १०-४-७ ॥
hindi translation
zrIzuka uvAca upaguhyAtmajAmevaM rudatyA dInadInavat । yAcitastAM vinirbhartsya hastAdAcicchide khalaH ॥ 10-4-7 ॥
hk transliteration by Sanscriptतां गृहीत्वा चरणयोर्जातमात्रां स्वसुः सुताम् । अपोथयच्छिलापृष्ठे स्वार्थोन्मूलितसौहृदः ॥ १०-४-८ ॥
Having uprooted all relationships with his sister because of intense selfishness, Kaṁsa, who was sitting on his knees, grasped the newborn child by the legs and tried to dash her against the surface of a stone. ॥ 10-4-8 ॥
english translation
अपने विकट स्वार्थ के कारण अपनी बहन से सारे सम्बन्ध तोड़ते हुए घुटनों के बल बैठे कंस ने नवजात शिशु के पाँवों को पकड़ा और उसे पत्थर पर पटकना चाहा। ॥ १०-४-८ ॥
hindi translation
tAM gRhItvA caraNayorjAtamAtrAM svasuH sutAm । apothayacchilApRSThe svArthonmUlitasauhRdaH ॥ 10-4-8 ॥
hk transliteration by Sanscriptसा तद्धस्तात्समुत्पत्य सद्यो देव्यम्बरं गता । अदृश्यतानुजा विष्णोः सायुधाष्टमहाभुजा ॥ १०-४-९ ॥
The child, Yoga-māyā-devī, the younger sister of Lord Viṣṇu, slipped upward from Kaṁsa’s hands and appeared in the sky as Devī, the goddess Durgā, with eight arms, completely equipped with weapons. ॥ 10-4-9 ॥
english translation
वह कन्या, योगमाया देवी जो भगवान् विष्णु की छोटी बहन थी, कंस के हाथ से छूट कर ऊपर की ओर चली गई और आकाश में हथियारों से युक्त आठ भुजाओं वाली देवी—देवी दुर्गा—के रूप में प्रकट हुई। ॥ १०-४-९ ॥
hindi translation
sA taddhastAtsamutpatya sadyo devyambaraM gatA । adRzyatAnujA viSNoH sAyudhASTamahAbhujA ॥ 10-4-9 ॥
hk transliteration by Sanscriptदिव्यस्रगम्बरालेपरत्नाभरणभूषिता । धनुःशूलेषुचर्मासिशङ्खचक्रगदाधरा ॥ १०-४-१० ॥
The goddess Durgā was decorated with flower garlands, smeared with sandalwood pulp and dressed with excellent garments and ornaments made of valuable jewels. Holding in her hands a bow, a trident, arrows, a shield, a sword, a conchshell, a disc and a club, ॥ 10-4-10 ॥
english translation
देवी दुर्गा फूल की मालाओं से सुशोभित थीं, वे चन्दन का लेप किए थीं और सुन्दर वस्त्र पहने तथा बहुमूल्य रत्नों से जटित आभूषणों से युक्त थीं। वे अपने हाथों में धनुष, त्रिशूल, बाण, ढाल, तलवार, शंख, चक्र तथा गदा धारण किए हुए थीं। ॥ १०-४-१० ॥
hindi translation
divyasragambarAleparatnAbharaNabhUSitA । dhanuHzUleSucarmAsizaGkhacakragadAdharA ॥ 10-4-10 ॥
hk transliteration by Sanscript