Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:28.7%

x

मामैश्वर्यश्रीमदान्धो दण्डपाणिं न पश्यति । तं भ्रंशयामि सम्पद्भ्यो यस्य चेच्छाम्यनुग्रहम् ॥ १०-२७-१६ ॥

A man blinded by intoxication with his power and opulence cannot see Me nearby with the rod of punishment in My hand. If I desire his real welfare, I drag him down from his materially fortunate position. ॥ 10-27-16 ॥

english translation

अपनी शक्ति तथा ऐश्वर्य के नशे में उन्मत्त मनुष्य मुझे अपने हाथ में दण्ड का डंडा लिये हुए अपने निकट नहीं देख पाता। यदि मैं उसका वास्तविक कल्याण चाहता हूँ तो मैं उसे भौतिक सौभाग्य के पद से नीचे घसीट देता हूँ। ॥ १०-२७-१६ ॥

hindi translation

गम्यतां शक्र भद्रं वः क्रियतां मेऽनुशासनम् । स्थीयतां स्वाधिकारेषु युक्तैर्वः स्तम्भवर्जितैः ॥ १०-२७-१७ ॥

Indra, you may now go. Execute My order and remain in your appointed position as King of heaven. But be sober, without false pride. ॥ 10-27-17 ॥

english translation

हे इन्द्र, अब तुम जा सकते हो। मेरी आज्ञा का पालन करो और स्वर्ग के राज-पद पर बने रहो। किन्तु मिथ्या अभिमान से रहित होकर गम्भीर बने रहना। ॥ १०-२७-१७ ॥

hindi translation

अथाह सुरभिः कृष्णमभिवन्द्य मनस्विनी । स्वसन्तानैरुपामन्त्र्य गोपरूपिणमीश्वरम् ॥ १०-२७-१८ ॥

Mother Surabhi, along with her progeny, the cows, then offered her obeisances to Lord Kṛṣṇa. Respectfully requesting His attention, the gentle lady addressed the Supreme Personality of Godhead, who was present before her as a cowherd boy. ॥ 10-27-18 ॥

english translation

तब अपनी सन्तान गौवों समेत माता सुरभि ने भगवान् कृष्ण को नमस्कार किया। उनसे ध्यान देने के लिए सादर प्रार्थना करते हुए उस भद्र नारी ने भगवान् को, जो उसके समक्ष ग्वालबाल के रूप में उपस्थित थे, सम्बोधित किया। ॥ १०-२७-१८ ॥

hindi translation

सुरभिरुवाच कृष्ण कृष्ण महायोगिन् विश्वात्मन् विश्वसम्भव । भवता लोकनाथेन सनाथा वयमच्युत ॥ १०-२७-१९ ॥

Mother Surabhi said: O Kṛṣṇa, Kṛṣṇa, greatest of mystics! O Soul and origin of the universe! You are the master of the world, and by Your grace, O infallible Lord, we have You as our master. ॥ 10-27-19 ॥

english translation

माता सुरभि ने कहा : हे कृष्ण, हे कृष्ण, हे योगियों में श्रेष्ठ, हे विश्व की आत्मा तथा उद्गम, आप विश्व के स्वामी हैं और हे अच्युत, आपकी ही कृपा से हम सबों को आप जैसा स्वामी मिला है। ॥ १०-२७-१९ ॥

hindi translation

त्वं नः परमकं दैवं त्वं न इन्द्रो जगत्पते । भवाय भव गोविप्रदेवानां ये च साधवः ॥ १०-२७-२० ॥

You are our worshipable Deity. Therefore, O Lord of the universe, for the benefit of the cows, the brāhmaṇas, the demigods and all other saintly persons, please become our Indra. ॥ 10-27-20 ॥

english translation

आप हमारे आराध्य देव हैं। अतएव हे जगत्पति, गौवों, ब्राह्मणों, देवताओं एवं सारे सन्त पुरुषों के लाभ हेतु आप हमारे इन्द्र बनें। ॥ १०-२७-२० ॥

hindi translation