Srimad Bhagavatam
Progress:28.2%
य एतस्मिन् महाभागाः प्रीतिं कुर्वन्ति मानवाः । नारयोऽभिभवन्त्येतान् विष्णुपक्षानिवासुराः ॥ १०-२६-२१ ॥
Demons cannot harm the demigods, who always have Lord Viṣṇu on their side. Similarly, any person or group attached to all-auspicious Kṛṣṇa cannot be defeated by enemies. ॥ 10-26-21 ॥
english translation
असुरगण देवताओं को हानि नहीं पहुँचा सकते क्योंकि भगवान् विष्णु सदैव उनके पक्ष में रहते हैं। इसी प्रकार सर्वमंगलमय कृष्ण से अनुरक्त कोई भी व्यक्ति या समूह शत्रुओं द्वारा पराजित नहीं किया जा सकता। ॥ १०-२६-२१ ॥
hindi translation
ya etasmin mahAbhAgAH prItiM kurvanti mAnavAH । nArayo'bhibhavantyetAn viSNupakSAnivAsurAH ॥ 10-26-21 ॥
hk transliteration by Sanscriptतस्मान्नन्द कुमारोऽयं नारायणसमो गुणैः । श्रिया कीर्त्यानुभावेन तत्कर्मसु न विस्मयः ॥ १०-२६-२२ ॥
Therefore, O Nanda Mahārāja, this child of yours is as good as Nārāyaṇa. In His transcendental qualities, opulence, name, fame and influence, He is exactly like Nārāyaṇa. Thus you should not be astonished by His activities. ॥ 10-26-22 ॥
english translation
अतएव हे नन्द महाराज, आपका यह बालक नारायण सरीखा है। यह अपने दिव्य गुण, ऐश्वर्य, नाम, यश तथा प्रभाव में बिल्कुल नारायण जैसा ही है। अत: इसके कार्यों से आपको चकित नहीं होना चाहिए। ॥ १०-२६-२२ ॥
hindi translation
tasmAnnanda kumAro'yaM nArAyaNasamo guNaiH । zriyA kIrtyAnubhAvena tatkarmasu na vismayaH ॥ 10-26-22 ॥
hk transliteration by Sanscriptइत्यद्धा मां समादिश्य गर्गे च स्वगृहं गते । मन्ये नारायणस्यांशं कृष्णमक्लिष्टकारिणम् ॥ १०-२६-२३ ॥
॥ Nanda Mahārāja continued:॥ After Garga Ṛṣi spoke these words to me and returned home, I began to consider that Kṛṣṇa, who keeps us free from trouble, is actually an expansion of Lord Nārāyaṇa. ॥ 10-26-23 ॥
english translation
॥ नन्द महाराज ने कहा॥: जब गर्ग ऋषि ये शब्द कहकर अपने घर चले गये तो मैं विचार करने लगा कि जो कृष्ण हमें क्लेश से दूर रखता है, वह वास्तव में भगवान् नारायण का अंश है। ॥ १०-२६-२३ ॥
hindi translation
ityaddhA mAM samAdizya garge ca svagRhaM gate । manye nArAyaNasyAMzaM kRSNamakliSTakAriNam ॥ 10-26-23 ॥
hk transliteration by Sanscriptइति नन्दवचः श्रुत्वा गर्गगीतं व्रजौकसः । दृष्टश्रुतानुभावास्ते कृष्णस्यामिततेजसः । मुदिता नन्दमानर्चुः कृष्णं च गतविस्मयाः ॥ १०-२६-२४ ॥
॥ Śukadeva Gosvāmī continued:॥ Having heard Nanda Mahārāja relate the statements of Garga Muni, Your perception and understanding of Krishna's limitless brilliance. The residents of Vṛndāvana became enlivened. Their perplexity was gone, and they worshiped Nanda and Lord Kṛṣṇa with great respect. ॥ 10-26-24 ॥
english translation
॥ शुकदेव गोस्वामी ने कहा॥: नन्द महाराज द्वारा कहे गए गर्ग मुनि के कथन को तुम्हारे द्वारा देखे और सुने जाने वाले विचार कृष्ण के अमित तेजस्वी स्वरूप के हैं। वृन्दावन के वासी परम प्रमुदित हुए। उनका विस्मय जाता रहा और उन्होंने आदरपूर्वक नन्द तथा भगवान् कृष्ण की पूजा की। ॥ १०-२६-२४ ॥
hindi translation
iti nandavacaH zrutvA gargagItaM vrajaukasaH । dRSTazrutAnubhAvAste kRSNasyAmitatejasaH । muditA nandamAnarcuH kRSNaM ca gatavismayAH ॥ 10-26-24 ॥
hk transliteration by Sanscriptदेवे वर्षति यज्ञविप्लवरुषा वज्राश्मपर्षानिलैः सीदत्पालपशुस्त्रि आत्मशरणं दृष्ट्वानुकम्प्युत्स्मयन् । उत्पाट्यैककरेण शैलमबलो लीलोच्छिलीन्ध्रं यथा बिभ्रद्गोष्ठमपान्महेन्द्रमदभित्प्रीयान्न इन्द्रो गवाम् ॥ १०-२६-२५ ॥
Indra became angry when his sacrifice was disrupted, and thus he caused rain and hail to fall on Gokula, accompanied by lightning and powerful winds, all of which brought great suffering to the cowherds, animals and women there. When Lord Kṛṣṇa, who is by nature always compassionate, saw the condition of those who had only Him as their shelter, He smiled broadly and lifted Govardhana Hill with one hand, just as a small child picks up a mushroom to play with it. Holding up the hill, He protected the cowherd community. May He, Govinda, the Lord of the cows and the destroyer of Indra’s false pride, be pleased with us. ॥ 10-26-25 ॥
english translation
अपना यज्ञ भंग किये जाने पर इन्द्र क्रोधित हुआ और उसने गोकुल पर वर्षा की तथा वज्रपात और तेज हवा के साथ साथ ओले गिराये जिनसे गौवों, पशुओं तथा स्त्रियों को अतीव कष्ट हुआ। जब दयालु प्रकृति वाले भगवान् कृष्ण ने उन सबों की यह दशा देखी जिनके उन्हें छोडक़र कोई दूसरी शरण नहीं थी तो वे मन्द-मन्द हँसने लगे और एक हाथ से उन्होंने गोवर्धन पर्वत को उठा लिया जिस तरह कोई छोटा सा बालक खेलने के लिए कुकुरमुत्ते को उखाड़ लेता है। इस तरह से उन्होंने ग्वाल-समुदाय की रक्षा की। गौवों के स्वामी तथा इन्द्र के मिथ्या गर्व को खंडित करने वाले वे ही गोविन्द हम सबों पर प्रसन्न हों। ॥ १०-२६-२५ ॥
hindi translation
deve varSati yajJaviplavaruSA vajrAzmaparSAnilaiH sIdatpAlapazustri AtmazaraNaM dRSTvAnukampyutsmayan । utpATyaikakareNa zailamabalo lIlocchilIndhraM yathA bibhradgoSThamapAnmahendramadabhitprIyAnna indro gavAm ॥ 10-26-25 ॥
hk transliteration by Sanscript