Progress:27.9%
प्रलम्बं घातयित्वोग्रं बलेन बलशालिना । अमोचयद्व्रजपशून् गोपांश्चारण्यवह्नितः ॥ १०-२६-११ ॥
After arranging for the mighty Lord Balarāma to kill the terrible demon Pralamba, Kṛṣṇa saved Vraja’s cowherd boys and their animals from a forest fire. ॥ 10-26-11 ॥
english translation
भीषण दैत्य प्रलम्बासुर को बलशाली भगवान् बलराम द्वारा मरवाकर कृष्ण ने व्रज के ग्वालबालों तथा उनके पशुओं को दावानल (जंगल की आग) से बचाया। ॥ १०-२६-११ ॥
hindi translation
आशीविषतमाहीन्द्रं दमित्वा विमदं ह्रदात् । प्रसह्योद्वास्य यमुनां चक्रेऽसौ निर्विषोदकाम् ॥ १०-२६-१२ ॥
Kṛṣṇa chastised the most poisonous serpent, Kāliya, and after humbling him He drove him forcibly from the lake of the Yamunā. In this way the Lord made the water of that river free of the snake’s powerful poison. ॥ 10-26-12 ॥
english translation
कृष्ण ने अति विषैले नाग कालिय को दण्ड दिया और उसे विनीत बनाकर यमुना के सरोवर से बलपूर्वक निकाल बाहर किया। इस तरह भगवान् ने उस नदी के जल को साँप के प्रचण्ड विष से मुक्त बनाया। ॥ १०-२६-१२ ॥
hindi translation
दुस्त्यजश्चानुरागोऽस्मिन् सर्वेषां नो व्रजौकसाम् । नन्द ते तनयेऽस्मासु तस्याप्यौत्पत्तिकः कथम् ॥ १०-२६-१३ ॥
Dear Nanda, how is it that we and all the other residents of Vraja cannot give up our constant affection for your son? And how is it that He is so spontaneously attracted to us? ॥ 10-26-13 ॥
english translation
हे नन्द महाराज, हम तथा व्रज के सारे वासी क्योंकर आपके पुत्र के प्रति अपना निरन्तर स्नेह त्याग नहीं पा रहे हैं? और वे हम लोगों के प्रति स्वत: इतना आकृष्ट क्योंकर हैं? ॥ १०-२६-१३ ॥
hindi translation
क्व सप्तहायनो बालः क्व महाद्रिविधारणम् । ततो नो जायते शङ्का व्रजनाथ तवात्मजे ॥ १०-२६-१४ ॥
On the one hand this boy is only seven years old, and on the other we see that He has lifted the great hill Govardhana. Therefore, O King of Vraja, a doubt about your son arises within us. ॥ 10-26-14 ॥
english translation
कहाँ तो यह सात वर्ष का बालक और कहाँ उसके द्वारा विशाल गोवर्धन पर्वत का उठाया जाना, अतएव, हे व्रजराज, हमारे मन में आपके पुत्र के विषय में शंका उत्पन्न हो रही है। ॥ १०-२६-१४ ॥
hindi translation
नन्द उवाच श्रूयतां मे वचो गोपा व्येतु शङ्का च वोऽर्भके । एनं कुमारमुद्दिश्य गर्गो मे यदुवाच ह ॥ १०-२६-१५ ॥
Nanda Mahārāja replied: O cowherd men, just hear my words and let all your doubts concerning my son be gone. Some time ago Garga Muni spoke to me as follows about this boy. ॥ 10-26-15 ॥
english translation
नन्द महाराज ने उत्तर दिया: हे ग्वालो, जरा मेरी बातें सुनो और मेरे पुत्र के विषय में जो अपनी शंकाएँ हों उन्हें दूर कर दो। कुछ समय पहले गर्ग मुनि ने इस बालक के विषय में मुझसे इस प्रकार कहा था। ॥ १०-२६-१५ ॥
hindi translation