Progress:25.3%
श्रीभगवानुवाच पतयो नाभ्यसूयेरन् पितृभ्रातृसुतादयः । लोकाश्च वो मयोपेता देवा अप्यनुमन्वते ॥ १०-२३-३१ ॥
The Supreme Personality of Godhead replied: Rest assured that your husbands will not be inimical toward you, nor will your fathers, brothers, sons, other relatives or the general populace. I will personally advise them of the situation. Indeed, even the demigods will express their approval. ॥ 10-23-31 ॥
english translation
पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् ने उत्तर दिया: तुम यह विश्वास करो कि न तो तुम्हारे पतिगण तुम लोगों के प्रति शत्रुभाव रखेंगे न ही तुम्हारे पिता, भाई, पुत्र, अन्य सम्बन्धीजन या आम जनता। मैं स्वयं उन्हें सारी स्थिति समझा दूँगा। यहाँ तक कि देवतागण भी अपना अनुमोदन व्यक्त करेंगे। ॥ १०-२३-३१ ॥
hindi translation
न प्रीतयेऽनुरागाय ह्यङ्गसङ्गो नृणामिह । तन्मनो मयि युञ्जाना अचिरान्मामवाप्स्यथ ॥ १०-२३-३२ ॥
For you to remain in My bodily association would certainly not please people in this world, nor would it be the best way for you to increase your love for Me. Rather, you should fix your minds on Me, and very soon you will achieve Me. ॥ 10-23-32 ॥
english translation
तुम सबों का मेरे शारीरिक सान्निध्य में रहना निश्चय ही इस जगत के लोगों को अच्छा नहीं लगेगा, न ही इस प्रकार से तुम मेरे प्रति अपने प्रेम को ही बढ़ा सकोगी। तुम्हें चाहिए कि तुम अपने मन को मुझपर स्थिर करो और इस तरह शीघ्र ही तुम मुझे पा सकोगी। ॥ १०-२३-३२ ॥
hindi translation
(श्रवणाद्दर्शनाद्ध्यानान्मयि भावोऽनुकीर्तनात् । न तथा सन्निकर्षेण प्रतियात ततो गृहान् ॥) श्रीशुक उवाच इत्युक्ता द्विजपत्न्यस्ता यज्ञवाटं पुनर्गताः । ते चानसूयवः स्वाभिः स्त्रीभिः सत्रमपारयन् ॥ १०-२३-३३ ॥
It is by hearing about Me, seeing My Deity form, meditating upon Me and chanting My names and glories that love for Me develops, not by physical proximity. Therefore please go back to your homes. Śrīla Śukadeva Gosvāmī said: Thus instructed, the wives of the brāhmaṇas returned to the place of sacrifice. The brāhmaṇas did not find any fault with their wives, and together with them they finished the sacrifice. ॥ 10-23-33 ॥
english translation
मेरे विषय में सुनने, मेरे अर्चाविग्रह स्वरूप का दर्शन करने, मेरा ध्यान धरने तथा मेरे नामों एवं महिमाओं का कीर्तन करने से ही मेरे प्रति प्रेम बढ़ता है, भौतिक सान्निध्य से नहीं। अतएव तुम लोग अपने घरों को लौट जाओ। श्रील शुकदेव गोस्वामी ने कहा : इस तरह आज्ञा पाकर ब्राह्मणपत्नियाँ यज्ञस्थल पर लौट गईं। ब्राह्मणों ने अपनी पत्नियों में कोई दोष नहीं निकाला और उन्होंने उनके साथ साथ यज्ञ पूरा किया। ॥ १०-२३-३३ ॥
hindi translation
तत्रैका विधृता भर्त्रा भगवन्तं यथाश्रुतम् । हृदोपगुह्य विजहौ देहं कर्मानुबन्धनम् ॥ १०-२३-३४ ॥
One of the ladies had been forcibly kept back by her husband. When she heard the others describe the Supreme Lord Kṛṣṇa, she embraced Him within her heart and gave up her material body, the basis of bondage to material activity. ॥ 10-23-34 ॥
english translation
उनमें से एक महिला को उसके पति ने जबरदस्ती रोक रखा था। जब उसने अन्यों के मुख से भगवान् कृष्ण का वर्णन सुना तो उसने अपने हृदय के भीतर उनका आलिंगन किया और अपना वह भौतिक शरीर त्याग दिया जो भवबन्धन का कारण है। ॥ १०-२३-३४ ॥
hindi translation
भगवानपि गोविन्दस्तेनैवान्नेन गोपकान् । चतुर्विधेनाशयित्वा स्वयं च बुभुजे प्रभुः ॥ १०-२३-३५ ॥
Govinda, the Supreme Personality of Godhead, fed the cowherd boys with that food of four varieties. Then the all-powerful Lord Himself partook of the preparations. ॥ 10-23-35 ॥
english translation
भगवान् गोविन्द ने ग्वालबालों को वह चार प्रकार का भोजन कराया। तत्पश्चात् सर्वशक्तिमान भगवान् ने भी उन व्यंजनों को खाया। ॥ १०-२३-३५ ॥
hindi translation