Progress:24.4%
हे स्तोक कृष्ण हे अंशो श्रीदामन् सुबलार्जुन । विशालवृषभ तेजस्विन् देवप्रस्थ वरूथप ॥ १०-२२-३१ ॥
[Lord Kṛṣṇa said:] O Stoka Kṛṣṇa and Aṁśu, O Śrīdāma, Subala and Arjuna, O Viśāla, Vṛṣabha, Ojasvī, Devaprastha and Varūthapa, ॥ 10-22-31 ॥
english translation
भगवान् कृष्ण ने कहा “हे स्तोककृष्ण तथा अंशु, हे श्रीदामा, सुबल तथा अर्जुन, हे वृषभ, ओजस्वी, देवप्रस्थ तथा वरूथप, ॥ १०-२२-३१ ॥
hindi translation
पश्यतैतान् महाभागान् परार्थैकान्तजीवितान् । वातवर्षातपहिमान् सहन्तो वारयन्ति नः ॥ १०-२२-३२ ॥
Just see these greatly fortunate trees, whose lives are completely dedicated to the benefit of others. Even while tolerating the wind, rain, heat and snow, they protect us from these elements. ॥ 10-22-32 ॥
english translation
जरा इन भाग्यशाली वृक्षों को तो देखो जिनके जीवन ही अन्यों के लाभ हेतु समर्पित हैं। वे हवा, वर्षा, धूप तथा पाले को सहते हुए भी इन तत्त्वों से हमारी रक्षा करते हैं। ॥ १०-२२-३२ ॥
hindi translation
अहो एषां वरं जन्म सर्वप्राण्युपजीवनम् । सुजनस्येव येषां वै विमुखा यान्ति नार्थिनः ॥ १०-२२-३३ ॥
Just see how these trees are maintaining every living entity! Their birth is successful. Their behavior is just like that of great personalities, for anyone who asks anything from a tree never goes away disappointed. ॥ 10-22-33 ॥
english translation
जरा देखो, कि ये वृक्ष किस तरह प्रत्येक प्राणी का भरण कर रहे हैं। इनका जन्म सफल है। इनका आचरण महापुरुषों के तुल्य है क्योंकि वृक्ष से कुछ माँगने वाला कोई भी व्यक्ति कभी निराश नहीं लौटता। ॥ १०-२२-३३ ॥
hindi translation
पत्रपुष्पफलच्छाया मूलवल्कलदारुभिः । गन्धनिर्यासभस्मास्थितोक्मैः कामान् वितन्वते ॥ १०-२२-३४ ॥
These trees fulfill one’s desires with their leaves, flowers and fruits, their shade, roots, bark and wood, and also with their fragrance, sap, ashes, pulp and shoots. ॥ 10-22-34 ॥
english translation
ये वृक्ष अपनी पत्तियों, फूलों तथा फलों से, अपनी छाया, जड़ों, छाल तथा लकड़ी से तथा अपनी सुगंध, रस, राख, लुगदी और नये नये कल्लों से मनुष्यों की इच्छापूर्ति करते हैं। ॥ १०-२२-३४ ॥
hindi translation
एतावज्जन्मसाफल्यं देहिनामिह देहिषु । प्राणैरर्थैर्धिया वाचा श्रेय एवाचरेत्सदा ॥ १०-२२-३५ ॥
It is the duty of every living being to perform welfare activities for the benefit of others with his life, wealth, intelligence and words. ॥ 10-22-35 ॥
english translation
हर प्राणी का कर्तव्य है कि वह अपने प्राण, धन, बुद्धि तथा वाणी से दूसरों के लाभ हेतु कल्याणकारी कर्म करे। ॥ १०-२२-३५ ॥
hindi translation