Progress:22.1%
हरिता हरिभिः शष्पैरिन्द्रगोपैश्च लोहिता । उच्छिलीन्ध्रकृतच्छाया नृणां श्रीरिव भूरभूत् ॥ १०-२०-११ ॥
The newly grown grass made the earth emerald green, the indragopa insects added a reddish hue, and white mushrooms added further color and circles of shade. Thus the earth appeared like a person who has suddenly become rich. ॥ 10-20-11 ॥
english translation
नई उगी घास से पृथ्वी पन्ने (मरकत) की तरह हरी हो रही थी, इन्द्रगोप कीटों ने उसमें लाल रंग मिला दिया और श्वेत रंग के कुकुरमुत्तों ने और भी रंगत ला दी। इस प्रकार पृथ्वी उस व्यक्ति जैसी लगने लगी जो सहसा धनी बन जाता है। ॥ १०-२०-११ ॥
hindi translation
क्षेत्राणि सस्यसम्पद्भिः कर्षकाणां मुदं ददुः । धनिनामुपतापं च दैवाधीनमजानताम् ॥ १०-२०-१२ ॥
With their wealth of grains, the fields gave joy to the farmers. But those fields created remorse in the hearts of those who were too proud to engage in farming and who failed to understand how everything is under the control of the Supreme. ॥ 10-20-12 ॥
english translation
अपनी अन्नरूपी सम्पदा से सारे खेत किसानों को प्रफुल्लित कर रहे थे। किन्तु वही खेत उन लोगों के हृदयों में पश्चात्ताप उत्पन्न कर रहे थे, जो इतने घमण्डी थे कि खेती के कार्य में नहीं लगना चाहते थे और यह नहीं समझ पाते थे कि किस तरह हर वस्तु भगवान् के अधीन है। ॥ १०-२०-१२ ॥
hindi translation
जलस्थलौकसः सर्वे नववारिनिषेवया । अबिभ्रद्रुचिरं रूपं यथा हरिनिषेवया ॥ १०-२०-१३ ॥
As all creatures of the land and water took advantage of the newly fallen rainwater, their forms became attractive and pleasing, just as a devotee becomes beautiful by engaging in the service of the Supreme Lord. ॥ 10-20-13 ॥
english translation
चूँकि जल तथा स्थल के समस्त प्राणियों ने नवीन वर्षाजल का लाभ उठाया इसलिए उनके रूप आकर्षक एवं सुहावने हो गये जिस तरह कोई भक्त भगवान् की सेवा में लगने पर सुन्दर लगने लगता है। ॥ १०-२०-१३ ॥
hindi translation
सरिद्भिः सङ्गतः सिन्धुश्चुक्षुभे श्वसनोर्मिमान् । अपक्वयोगिनश्चित्तं कामाक्तं गुणयुग्यथा ॥ १०-२०-१४ ॥
Where the rivers joined the ocean it became agitated, its waves blown about by the wind, just as the mind of an immature yogī becomes agitated because he is still tainted by lust and attached to the objects of sense gratification. ॥ 10-20-14 ॥
english translation
जहाँ जहाँ नदियाँ आकर समुद्र से मिलीं, वहाँ समुद्र विक्षुब्ध हो उठा और हवा से इसकी लहरें इधर उधर उठने लगीं, जिस तरह कि किसी अपरिपक्व योगी का मन कामवासना से रंजित होने तथा इन्द्रियतृप्ति के विषयों के प्रति अनुरक्त होने से डगमगाने लगता है। ॥ १०-२०-१४ ॥
hindi translation
गिरयो वर्षधाराभिर्हन्यमाना न विव्यथुः । अभिभूयमाना व्यसनैर्यथाधोक्षजचेतसः ॥ १०-२०-१५ ॥
Just as devotees whose minds are absorbed in the Personality of Godhead remain peaceful even when attacked by all sorts of dangers, the mountains in the rainy season were not at all disturbed by the repeated striking of the rain-bearing clouds. ॥ 10-20-15 ॥
english translation
जिस प्रकार भगवान् में लीन मन वाले भक्तगण सभी प्रकार के संकटों से प्रहार किये जाने पर भी शान्त बने रहते हैं उसी प्रकार वर्षा ऋतु में जलवाही बादलों द्वारा बारम्बार प्रहार किये जाने पर भी पर्वत तनिक भी विचलित नहीं हुए। ॥ १०-२०-१५ ॥
hindi translation