Srimad Bhagavatam
Progress:0.0%
राजोवाच कथितो वंशविस्तारो भवता सोमसूर्ययोः । राज्ञां चोभयवंश्यानां चरितं परमाद्भुतम् ॥ १०-१-१ ॥
King Parīkṣit said: My dear lord, you have elaborately described the dynasties of both the moon-god and the sun-god, with the exalted and wonderful character of their kings. ॥ 10-1-1 ॥
english translation
राजा परीक्षित ने कहा : हे प्रभु, आपने चन्द्रदेव तथा सूर्यदेव दोनों के वंशों का, उनके राजाओं के महान् तथा अद्भुत चरित्रों सहित विशद वर्णन किया है। ॥ १०-१-१ ॥
hindi translation
rAjovAca kathito vaMzavistAro bhavatA somasUryayoH । rAjJAM cobhayavaMzyAnAM caritaM paramAdbhutam ॥ 10-1-1 ॥
hk transliteration by Sanscriptयदोश्च धर्मशीलस्य नितरां मुनिसत्तम । तत्रांशेनावतीर्णस्य विष्णोर्वीर्याणि शंस नः ॥ १०-१-२ ॥
O best of munis, you have also described the descendants of Yadu, who were very pious and strictly adherent to religious principles. Now, if you will, kindly describe the wonderful, glorious activities of Lord Viṣṇu, or Kṛṣṇa, who appeared in that Yadu dynasty with Baladeva, His plenary expansion. ॥ 10-1-2 ॥
english translation
हे मुनिश्रेष्ठ, आप परम पवित्र तथा धर्मशील यदुवंशियों का भी वर्णन कर चुके हैं। अब हो सके तो कृपा करके उन भगवान् विष्णु या कृष्ण के अद्भुत महिमामय कार्यकलापों का वर्णन करें जो यदुवंश में अपने अंश बलदेव के साथ प्रकट हुए हैं। ॥ १०-१-२ ॥
hindi translation
yadozca dharmazIlasya nitarAM munisattama । tatrAMzenAvatIrNasya viSNorvIryANi zaMsa naH ॥ 10-1-2 ॥
hk transliteration by Sanscriptअवतीर्य यदोर्वंशे भगवान् भूतभावनः । कृतवान् यानि विश्वात्मा तानि नो वद विस्तरात् ॥ १०-१-३ ॥
The Supersoul, the Supreme Personality of Godhead, Śrī Kṛṣṇa, the cause of the cosmic manifestation, appeared in the dynasty of Yadu. Please tell me elaborately about His glorious activities and character, from the beginning to the end of His life. ॥ 10-1-3 ॥
english translation
परमात्मा अर्थात् पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् कृष्ण, जो विराट जगत के कारण हैं, यदुवंश में प्रकट हुए। आप कृपा करके मुझे उनके यशस्वी कार्यकलापों तथा उनके चरित्र का आदि से लेकर अन्त तक वर्णन करें। ॥ १०-१-३ ॥
hindi translation
avatIrya yadorvaMze bhagavAn bhUtabhAvanaH । kRtavAn yAni vizvAtmA tAni no vada vistarAt ॥ 10-1-3 ॥
hk transliteration by Sanscriptनिवृत्ततर्षैरुपगीयमानाद्भवौषधाच्छ्रोत्रमनोभिरामात् । क उत्तमश्लोकगुणानुवादात्पुमान् विरज्येत विना पशुघ्नात् ॥ १०-१-४ ॥
Glorification of the Supreme Personality of Godhead is performed in the paramparā system, that is, it is conveyed from the spiritual master to disciple. Such glorification is relished by those no longer interested in the false, temporary glorification of this cosmic manifestation. Descriptions of the Lord are the right medicine for the conditioned soul undergoing repeated birth and death. Therefore, who will cease hearing such glorification of the Lord except a butcher or one who is killing his own self? ॥ 10-1-4 ॥
english translation
भगवान् की महिमा का वर्णन परम्परा-पद्धति से किया जाता है अर्थात् यह अध्यात्मिक गुरु से शिष्य तक पहुँचाया जाता है। ऐसे वर्णन का आनन्द उन लोगों को मिलता है, जो इस जगत के मिथ्या, क्षणिक वर्णन में रुचि नहीं रखते। भगवान् का गुणगान जन्म-मृत्यु के चक्कर में फँसे बद्धजीवों के लिए उपयुक्त औषधि है। अतएव कसाई (पशुघाती) या अपने को ही मारने वाले (आत्मघाती) के अतिरिक्त भगवान् की महिमा को सुनना कौन नहीं चाहेगा? ॥ १०-१-४ ॥
hindi translation
nivRttatarSairupagIyamAnAdbhavauSadhAcchrotramanobhirAmAt । ka uttamazlokaguNAnuvAdAtpumAn virajyeta vinA pazughnAt ॥ 10-1-4 ॥
hk transliteration by Sanscriptपितामहा मे समरेऽमरञ्जयैर्देवव्रताद्यातिरथैस्तिमिङ्गिलैः । दुरत्ययं कौरवसैन्यसागरं कृत्वातरन् वत्सपदं स्म यत्प्लवाः ॥ १०-१-५ ॥
Taking the boat of Kṛṣṇa’s lotus feet, my grandfather Arjuna and others crossed the ocean of the Battlefield of Kurukṣetra, in which such commanders as Bhīṣmadeva resembled great fish that could very easily have swallowed them. By the mercy of Lord Kṛṣṇa, my grandfathers crossed this ocean, which was very difficult to cross, as easily as one steps over the hoofprint of a calf. Because my mother surrendered unto Lord Kṛṣṇa’s lotus feet, ॥ 10-1-5 ॥
english translation
कृष्ण के चरणकमल रूपी नाव को लेकर मेरे बाबा अर्जुन तथा अन्यों ने उस कुरुक्षेत्र युद्धस्थल रूपी सागर को पार कर लिया जिसमें भीष्मदेव जैसे सेनापति उन बड़ी-बड़ी मछलियों के तुल्य थे, जो उन्हें आसानी से निगल गई होतीं। मेरे पितामहों ने भगवान् श्रीकृष्ण की कृपा से इस दुर्लंघ्य सागर को इतनी सरलता से पार कर लिया मानो कोई गोखुर का चिन्ह हो। चूँकि मेरी माता ने सुदर्शन चक्रधारी भगवान् श्रीकृष्ण के चरणकमलों की शरण ग्रहण की थी ॥ १०-१-५ ॥
hindi translation
pitAmahA me samare'maraJjayairdevavratAdyAtirathaistimiGgilaiH । duratyayaM kauravasainyasAgaraM kRtvAtaran vatsapadaM sma yatplavAH ॥ 10-1-5 ॥
hk transliteration by Sanscript