Progress:95.5%
ये त्विहासक्तमनसः कर्मसु श्रद्धयान्विताः । कुर्वन्त्यप्रतिषिद्धानि नित्यान्यपि च कृत्स्नशः ॥ ३-३२-१६ ॥
Persons who are too addicted to this material world execute their prescribed duties very nicely and with great faith. They daily perform all such prescribed duties with attachment to the fruitive result. ॥ 3-32-16 ॥
english translation
जो लोग इस संसार के प्रति अत्यधिक आसक्त हैं, वे अपने नियत कर्मों को बड़े ही ढंग से तथा अत्यन्त श्रद्धापूर्वक सम्पन्न करते हैं। वे ऐसे नित्यकर्मों को कर्मफल की आशा से करते हैं। ॥ ३-३२-१६ ॥
hindi translation
रजसा कुण्ठमनसः कामात्मानोऽजितेन्द्रियाः । पितॄन् यजन्त्यनुदिनं गृहेष्वभिरताशयाः ॥ ३-३२-१७ ॥
Such persons, impelled by the mode of passion, are full of anxieties and always aspire for sense gratification due to uncontrolled senses. They worship the forefathers and are busy day and night improving the economic condition of their family, social or national life. ॥ 3-32-17 ॥
english translation
ऐसे लोग, रजोगुण से प्रेरित होकर चिन्ताओं से व्याप्त रहते हैं और इन्द्रियों को वश में न कर सकने के कारण सदैव इन्द्रियतृप्ति की कामना करते रहते हैं। वे पितरों को पूजते हैं और अपने परिवार, सामाजिक या राष्ट्रीय जीवन की आर्थिक स्थिति सुधारने में रात-दिन लगे रहते हैं। ॥ ३-३२-१७ ॥
hindi translation
त्रैवर्गिकास्ते पुरुषा विमुखा हरिमेधसः । कथायां कथनीयोरुविक्रमस्य मधुद्विषः ॥ ३-३२-१८ ॥
Such persons are called trai-vargika because they are interested in the three elevating processes. They are averse to the Supreme Personality of Godhead, who can give relief to the conditioned soul. They are not interested in the Supreme Personality’s pastimes, which are worth hearing because of His transcendental prowess. ॥ 3-32-18 ॥
english translation
ऐसे लोग त्रैवर्गिक कहलाते हैं, क्योंकि वे तीन उन्नतिकारी विधियों—पुरुषार्थों—में रुचि लेते हैं। वे उन भगवान् से विमुख हो जाते हैं, जो बद्धजीवों को विश्राम प्रदान करने वाले हैं। वे भगवान् की उन लीलाओं में कोई अभिरुचि नहीं दिखाते, जो भगवान् के दिव्य विक्रम के कारण श्रवण करने योग्य हैं। ॥ ३-३२-१८ ॥
hindi translation
नूनं दैवेन विहता ये चाच्युतकथासुधाम् । हित्वा शृण्वन्त्यसद्गाथाः पुरीषमिव विड्भुजः ॥ ३-३२-१९ ॥
Such persons are condemned by the supreme order of the Lord. Because they are averse to the nectar of the activities of the Supreme Personality of Godhead, they are compared to stool-eating hogs. They give up hearing the transcendental activities of the Lord and indulge in hearing of the abominable activities of materialistic persons. ॥ 3-32-19 ॥
english translation
ऐसे व्यक्ति भगवान् के परम आदेशानुसार निन्दित होते हैं। चूँकि वे भगवान् के कार्यकलाप रूपी अमृत से विमुख रहते हैं, अत: उनकी तुलना विष्ठाभोजी सूकरों से की गई है। वे भगवान् के दिव्य कार्यकलापों को न सुनकर भौतिकतावादी पुरुषों की कुत्सित कथाएँ सुनते हैं। ॥ ३-३२-१९ ॥
hindi translation
दक्षिणेन पथार्यम्णः पितृलोकं व्रजन्ति ते । प्रजामनु प्रजायन्ते श्मशानान्तक्रियाकृतः ॥ ३-३२-२० ॥
Such materialistic persons are allowed to go to the planet called Pitṛloka by the southern course of the sun, but they again come back to this planet and take birth in their own families, beginning again the same fruitive activities from birth to the end of life. ॥ 3-32-20 ॥
english translation
ऐसे भौतिकतावादी व्यक्तियों को सूर्य के दक्षिण मार्ग से पितृलोक जाने दिया जाता है, किन्तु वे इस लोक में पुन: आकर अपने-अपने परिवारों में जन्म लेते हैं और जन्म से लेकर जीवन के अन्त तक पुन: उसी तरह कर्म करते हैं। ॥ ३-३२-२० ॥
hindi translation