Progress:67.4%
भ्राजिष्णुना विमानेन कामगेन महीयसा । वैमानिकानत्यशेत चरंल्लोकान् यथानिलः ॥ ३-२३-४१ ॥
He traveled in that way through the various planets, as the air passes uncontrolled in every direction. Coursing through the air in that great and splendid aerial mansion, which could fly at his will, he surpassed even the demigods. ॥ 3-23-41 ॥
english translation
वे रास्ते में विभिन्न लोकों से होकर उसी तरह यात्रा करते रहे जिस प्रकार वायु प्रत्येक दिशा में अबाध रूप से चलती रहती है। उसी महान् तथा कान्तिमान हवाई-प्रासाद में, जो उनकी इच्छानुसार उड़ सकता था, बैठकर वे देवताओं से बाजी मार ले गये। ॥ ३-२३-४१ ॥
hindi translation
किं दुरापादनं तेषां पुंसामुद्दामचेतसाम् । यैराश्रितस्तीर्थपदश्चरणो व्यसनात्ययः ॥ ३-२३-४२ ॥
What is difficult to achieve for determined men who have taken refuge of the Supreme Personality of Godhead’s lotus feet? His feet are the source of sacred rivers like the Ganges, which put an end to the dangers of mundane life. ॥ 3-23-42 ॥
english translation
जिन्होंने पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् के चरण-कमलों की शरण प्राप्त कर ली है उन दृढ़प्रतिज्ञ मनुष्यों के लिए कौन सी वस्तु दुर्लभ है? उनके चरण तो गंगा जैसी पवित्र नदी के उद्गम हैं, जिनसे सांसारिक जीवन के समस्त अनिष्ट दूर हो जाते हैं। ॥ ३-२३-४२ ॥
hindi translation
प्रेक्षयित्वा भुवो गोलं पत्न्यै यावान् स्वसंस्थया । बह्वाश्चर्यं महायोगी स्वाश्रमाय न्यवर्तत ॥ ३-२३-४३ ॥
After showing his wife the globe of the universe and its different arrangements, full of many wonders, the great yogī Kardama Muni returned to his own hermitage. ॥ 3-23-43 ॥
english translation
अपनी पत्नी को अनेक आश्चर्यों से पूर्ण ब्रह्माण्ड गोलक तथा इसकी रचना दिखलाकर परमयोगी कर्दम मुनि अपने आश्रम को लौट आये। ॥ ३-२३-४३ ॥
hindi translation
विभज्य नवधाऽऽत्मानं मानवीं सुरतोत्सुकाम् । रामां निरमयन् रेमे वर्षपूगान् मुहूर्तवत् ॥ ३-२३-४४ ॥
After coming back to his hermitage, he divided himself into nine personalities just to give pleasure to Devahūti, the daughter of Manu, who was eager for sex life. In that way he enjoyed with her for many, many years, which passed just like a moment. ॥ 3-23-44 ॥
english translation
अपने आश्रम लौटने पर उन्होंने मनु की पुत्री देवहूति के सुख लिए, जो रति सुख के लिए अत्यधिक उत्सुक थी, अपने आपको नौ रूपों में विभक्त कर लिया। इस प्रकार उन्होंने उसके साथ अनेक वर्षों तक विहार किया, जो एक क्षण के समान व्यतीत हो गये। ॥ ३-२३-४४ ॥
hindi translation
तस्मिन् विमान उत्कृष्टां शय्यां रतिकरीं श्रिता । न चाबुध्यत तं कालं पत्यापीच्येन सङ्गता ॥ ३-२३-४५ ॥
In that aerial mansion, Devahūti, in the company of her handsome husband, situated on an excellent bed that increased sexual desires, could not realize how much time was passing. ॥ 3-23-45 ॥
english translation
उस विमान में, देवहूति अपने पति के साथ उत्कृष्ट एवं कामेच्छा बढ़ाने वाली सेज में स्थित रह कर जान भी न पाई कि कितना समय कैसे बीत गया। ॥ ३-२३-४५ ॥
hindi translation