Progress:65.3%
तत्रेतिकृत्यमुपशिक्ष यथोपदेशं येनैष मे कर्शितोऽतिरिरंसयाऽऽत्मा । सिद्ध्येत ते कृतमनोभवधर्षिताया दीनस्तदीश भवनं सदृशं विचक्ष्व ॥ ३-२३-११ ॥
Devahūti continued: My dear lord, I am struck by excited emotion for you. Therefore kindly make what arrangements must be made according to the scriptures so that my skinny body, emaciated through unsatisfied passion, may be rendered fit for you. Also, my lord, please think of a suitable house for this purpose. ॥ 3-23-11 ॥
english translation
देवहूति ने आगे कहा—हे प्रभु, मैं कामवेदना से पीडि़त हो रही हूँ। अत: आप शास्त्रों के अनुसार जो भी व्यवस्था की जानी हो, करें जिससे कामेच्छा सन्तुष्ट न हो पाने से यह मेरा दुर्बल शरीर आपके योग्य हो जाय। हाँ, स्वामी, इस कार्य के लिए उपयुक्त घर के विषय में भी विचार करें। ॥ ३-२३-११ ॥
hindi translation
मैत्रेय उवाच प्रियायाः प्रियमन्विच्छन् कर्दमो योगमास्थितः । विमानं कामगं क्षत्तस्तर्ह्येवाविरचीकरत् ॥ ३-२३-१२ ॥
Maitreya continued: O Vidura, seeking to please his beloved wife, the sage Kardama exercised his yogic power and instantly produced an aerial mansion that could travel at his will. ॥ 3-23-12 ॥
english translation
मैत्रेय ने आगे कहा—हे विदुर, अपनी प्रिया की इच्छा को पूरा करने के लिए कर्दम मुनि ने अपनी योगशक्ति का प्रयोग किया और तुरन्त ही एक हवाई महल (विमान) उत्पन्न कर दिया जो उनकी इच्छानुसार यात्रा कर सकता था। ॥ ३-२३-१२ ॥
hindi translation
सर्वकामदुघं दिव्यं सर्वरत्नसमन्वितम् । सर्वर्द्ध्युपचयोदर्कं मणिस्तम्भैरुपस्कृतम् ॥ ३-२३-१३ ॥
It was a wonderful structure, bedecked with all sorts of jewels, adorned with pillars of precious stones, and capable of yielding whatever one desired. It was equipped with every form of furniture and wealth, which tended to increase in the course of time. ॥ 3-23-13 ॥
english translation
यह सभी प्रकार के रत्नों से जटित, बहुमूल्य मणियों के ख भों से सुशोभित तथा इच्छित फल प्रदान करने वाली विस्मयजनक संरचना (महल) थी। यह सभी प्रकार के साज-सामान तथा सम्पदा से सुसज्जित था, जो दिन-प्रति-दिन बढऩे वाले थे। ॥ ३-२३-१३ ॥
hindi translation
दिव्योपकरणोपेतं सर्वकालसुखावहम् । पट्टिकाभिः पताकाभिर्विचित्राभिरलङ्कृतम् ॥ २-२३-१४ ॥
The castle was fully equipped with all necessary paraphernalia, and it was pleasing in all seasons. It was decorated all around with flags, festoons and artistic work of variegated colors. ॥ 2-23-14 ॥
english translation
यह प्रासाद (दुर्ग) सभी प्रकार की सामग्री से सुसज्जित था और यह सभी ऋतुओं में सुखदायक था। यह चारों ओर से पताकाओं, बन्दनवारों तथा नाना-विधिक रंगों की कला-कृतियों से सजाया गया था। ॥ २-२३-१४ ॥
hindi translation
स्रग्भिर्विचित्रमाल्याभिर्मञ्जुशिञ्जत्षडङ्घ्रिभिः । दुकूलक्षौमकौशेयैर्नानावस्त्रैर्विराजितम ॥ ३-२३-१५ ॥
It was further embellished with wreaths of charming flowers that attracted sweetly humming bees and with tapestries of linen, silk and various other fabrics. ॥ 3-23-15 ॥
english translation
यह आकर्षक पुष्पों के हारों से, जिससे मधुर गुंजार करते भौंरे आकृष्ट हो रहे थे तथा लिनेन, रेशमी तथा अन्य तन्तुओं से बने पर्दों से शोभायमान था। ॥ ३-२३-१५ ॥
hindi translation