Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:59.2%

x

तं त्वानुभूत्योपरतक्रियार्थं स्वमायया वर्तितलोकतन्त्रम् । नमाम्यभीक्ष्णं नमनीयपादसरोजमल्पीयसि कामवर्षम् ॥ ३-२१-२१ ॥

I continuously offer my respectful obeisances unto Your lotus feet, of which it is worthy to take shelter, because You shower all benedictions on the insignificant. To give all living entities detachment from fruitive activity by realizing You, You have expanded these material worlds by Your own energy. ॥ 3-21-21 ॥

english translation

मैं आपके चरण-कमलों में निरन्तर सादर नमस्कार करता हूँ, जिनकी शरण ग्रहण करना श्रेयस्कर है, क्योंकि आप अकिंचनों पर समस्त आशीर्वादों की वृष्टि करने वाले हैं। आपने इन भौतिक लोकों को अपनी ही शक्ति से विस्तार दिया है, जिससे समस्त जीवात्माएँ आपकी अनुभूति के द्वारा सकाम कर्मों से विरक्ति प्राप्त कर सकें। ॥ ३-२१-२१ ॥

hindi translation

ऋषिरुवाच इत्यव्यलीकं प्रणुतोऽब्जनाभस्तमाबभाषे वचसामृतेन । सुपर्णपक्षोपरि रोचमानः प्रेमस्मितोद्वीक्षणविभ्रमद्भ्रूः ॥ ३-२१-२२ ॥

Maitreya resumed: Sincerely extolled in these words, Lord Viṣṇu, shining very beautifully on the shoulders of Garuḍa, replied with words as sweet as nectar. His eyebrows moved gracefully as He looked at the sage with a smile full of affection. ॥ 3-21-22 ॥

english translation

मैत्रेय ने कहा—इन शब्दों से प्रशंसित होने पर गरुड़ के कंधों पर अत्यन्त मनोहारी रूप से दैदीप्यमान भगवान् विष्णु ने अमृत के समान मधुर शब्दों में उत्तर दिया। उनकी भौंहें ऋषि की ओर स्नेहपूर्ण हँसी से देखने के कारण चञ्चल हो रही थीं। ॥ ३-२१-२२ ॥

hindi translation

श्रीभगवानुवाच विदित्वा तव चैत्यं मे पुरैव समयोजि तत् । यदर्थमात्मनियमैस्त्वयैवाहं समर्चितः ॥ ३-२१-२३ ॥

The Supreme Lord said: Having come to know what was in your mind, I have already arranged for that for which you have worshiped Me well through your mental and sensory discipline. ॥ 3-21-23 ॥

english translation

भगवान् ने कहा—जिसके लिए तुमने आत्मा संयमादि के द्वारा मेरी आराधना की है, तुम्हारे मन के उस भाव को पहले ही जानकर मैंने उसकी व्यवस्था कर दी है। ॥ ३-२१-२३ ॥

hindi translation

न वै जातु मृषैव स्यात्प्रजाध्यक्ष मदर्हणम् । भवद्विधेष्वतितरां मयि सङ्गृभितात्मनाम् ॥ ३-२१-२४ ॥

The Lord continued: My dear ṛṣi, O leader of the living entities, for those who serve Me in devotion by worshiping Me, especially persons like you who have given up everything unto Me, there is never any question of frustration. ॥ 3-21-24 ॥

english translation

भगवान् ने आगे कहा—हे ऋषि, हे जीवात्माओं के अध्यक्ष, जो लोग मेरी पूजा द्वारा भक्तिपूर्वक मेरी सेवा करते हैं, विशेष रूप से तुम जैसे पुरुष जिन्होंने अपना सर्वस्व मुझे अर्पित कर रखा है, उन्हें निराश होने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। ॥ ३-२१-२४ ॥

hindi translation

प्रजापतिसुतः सम्राण्मनुर्विख्यातमङ्गलः । ब्रह्मावर्तं योऽधिवसन् शास्ति सप्तार्णवां महीम् ॥ ३-२१-२५ ॥

The Emperor Svāyambhuva Manu, the son of Lord Brahmā, who is well known for his righteous acts, has his seat in Brahmāvarta and rules over the earth with its seven oceans. ॥ 3-21-25 ॥

english translation

भगवान् ब्रह्मा के पुत्र सम्राट स्वायंभुव मनु जो अपने सुकृत्यों के लिए विख्यात हैं, ब्रह्मावर्त में स्थित होकर सात समुद्रों वाली पृथ्वी पर शासन करते हैं। ॥ ३-२१-२५ ॥

hindi translation