Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:52.1%

x

तां स आपततीं वीक्ष्य भगवान् समवस्थितः । जग्राह लीलया प्राप्तां गरुत्मानिव पन्नगीम् ॥ ३-१९-११ ॥

When the Lord saw the mace flying toward Him, He stood firmly where He was and caught it with the same ease as Garuḍa, the king of birds, would seize a serpent. ॥ 3-19-11 ॥

english translation

जब भगवान् ने गदा को अपनी ओर आते देखा तो वे वहीं पर दृढ़तापूर्वक खड़े रहे और उसे अनायास उसी प्रकार पकड़ लिया जिस प्रकार पक्षिराज गरुड़ किसी सर्प को पकड़ ले। ॥ ३-१९-११ ॥

hindi translation

स्वपौरुषे प्रतिहते हतमानो महासुरः । नैच्छद्गदां दीयमानां हरिणा विगतप्रभः ॥ ३-१९-१२ ॥

His valor thus frustrated, the great demon felt humiliated and was put out of countenance. He was reluctant to take back the mace when it was offered by the Personality of Godhead. ॥ 3-19-12 ॥

english translation

इस प्रकार अपने पुरुषार्थ को व्यर्थ हुआ देखकर, वह महान् असुर अत्यन्त लज्जित हुआ और उसका तेज जाता रहा। अब वह श्रीभगवान् द्वारा लौटा दी जाने वाली गदा को ग्रहण करने में संकोच कर रहा था। ॥ ३-१९-१२ ॥

hindi translation

जग्राह त्रिशिखं शूलं ज्वलज्ज्वलनलोलुपम् । यज्ञाय धृतरूपाय विप्रायाभिचरन् यथा ॥ ३-१९-१३ ॥

He now took a trident which was as rapacious as a flaming fire and hurled it against the Lord, the enjoyer of all sacrifices, even as one would use penance for a malevolent purpose against a holy brāhmaṇa. ॥ 3-19-13 ॥

english translation

अब उसने प्रज्जवलित अग्नि के समान लपलपाता त्रिशूल निकाला और समस्त यज्ञों के भोक्ता भगवान् पर फेंका, जिस प्रकार कोई व्यक्ति किसी पवित्र ब्राह्मण पर दुर्भावनावश अपनी तपस्या का प्रयोग करे। ॥ ३-१९-१३ ॥

hindi translation

तदोजसा दैत्यमहाभटार्पितं चकासदन्तःख उदीर्णदीधिति । चक्रेण चिच्छेद निशातनेमिना हरिर्यथा तार्क्ष्यपतत्रमुज्झितम् ॥ ३-१९-१४ ॥

Hurled by the mighty demon with all his strength, the flying trident shone brightly in the sky. The Personality of Godhead, however, tore it to pieces with His discus Sudarśana, which had a sharp-edged rim, even as Indra cut off a wing of Garuḍa. ॥ 3-19-14 ॥

english translation

उस परम योद्धा असुर के द्वारा पूरे बल फेंका गया वह त्रिशूल आकाश में तेजी से चमक रहा था। किन्तु श्रीभगवान् ने अपने तेज धार वाले सुदर्शन चक्र से उसके खण्ड- खण्ड कर दिये मानो इन्द्र ने गरुड़ का पंख काट दिया हो। ॥ ३-१९-१४ ॥

hindi translation

वृक्णे स्वशूले बहुधारिणा हरेः प्रत्येत्य विस्तीर्णमुरो विभूतिमत् । प्रवृद्धरोषः स कठोरमुष्टिना नदन् प्रहृत्यान्तरधीयतासुरः ॥ ३-१९-१५ ॥

The demon was enraged when his trident was cut to pieces by the discus of the Personality of Godhead. He therefore advanced toward the Lord and, roaring aloud, struck his hard fist against the Lord’s broad chest, which bore the mark of Śrīvatsa. Then he went out of sight. ॥ 3-19-15 ॥

english translation

जब श्रीभगवान् के चक्र से उसका त्रिशूल खण्ड खण्ड हो गया तो असुर अत्यन्त क्रोधित हुआ। अत: वह भगवान् की ओर लपका और तेज गर्जना करते हुए उनके चौेड़े वक्षस्थल पर, जिस पर श्रीवत्स का चिह्न था, अपनी कठोर मुष्टिका से प्रहार किया। फिर वह अदृश्य हो गया। ॥ ३-१९-१५ ॥

hindi translation