Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:42.1%

x

यत्र नैःश्रेयसं नाम वनं कामदुघैर्द्रुमैः । सर्वर्तुश्रीभिर्विभ्राजत्कैवल्यमिव मूर्तिमत् ॥ ३-१५-१६ ॥

In those Vaikuṇṭha planets there are many forests which are very auspicious. In those forests the trees are desire trees, and in all seasons they are filled with flowers and fruits because everything in the Vaikuṇṭha planets is spiritual and personal. ॥ 3-15-16 ॥

english translation

उन वैकुण्ठ लोकों में अनेक वन हैं, जो अत्यन्त शुभ हैं। उन वनों के वृक्ष कल्पवृक्ष हैं, जो सभी ऋतुओं में फूलों तथा फलों से लदे रहते हैं, क्योंकि वैकुण्ठलोकों में हर वस्तु आध्यात्मिक तथा साकार होती है। ॥ ३-१५-१६ ॥

hindi translation

वैमानिकाः सललनाश्चरितानि यत्र गायन्ति यत्र शमलक्षपणानि भर्तुः । अन्तर्जलेऽनुविकसन्मधुमाधवीनां गन्धेन खण्डितधियोऽप्यनिलं क्षिपन्तः ॥ ३-१५-१७ ॥

In the Vaikuṇṭha planets the inhabitants fly in their airplanes, accompanied by their wives and consorts, and eternally sing of the character and activities of the Lord, which are always devoid of all inauspicious qualities. While singing the glories of the Lord, they deride even the presence of the blossoming mādhavī flowers, which are fragrant and laden with honey. ॥ 3-15-17 ॥

english translation

वैकुण्ठलोकों के निवासी अपने विमानों में अपनी पत्नियों तथा प्रेयसियों के साथ उड़ानें भरते हैं और भगवान् के चरित्र तथा उन कार्यों का शाश्वत गुणगान करते हैं, जो समस्त अशुभ गुणों से सदैव विहीन होते हैं। भगवान् के यश का गान करते समय वे सुगन्धित तथा मधु से भरे हुए पुष्पित माधवी फूलों की उपस्थिति तक का उपहास करते हैं। ॥ ३-१५-१७ ॥

hindi translation

पारावतान्यभृतसारसचक्रवाकदात्यूहहंसशुकतित्तिरिबर्हिणां यः । कोलाहलो विरमतेऽचिरमात्रमुच्चैः भृङ्गाधिपे हरिकथामिव गायमाने ॥ ३-१५-१८ ॥

When the king of bees hums in a high pitch, singing the glories of the Lord, there is a temporary lull in the noise of the pigeon, the cuckoo, the crane, the cakravāka, the swan, the parrot, the partridge and the peacock. Such transcendental birds stop their own singing simply to hear the glories of the Lord. ॥ 3-15-18 ॥

english translation

जब भौंरों का राजा भगवान् की महिमा का गायन करते हुए उच्च स्वर से गुनगुनाता है, तो कबूतर, कोयल, सारस, चक्रवाक, हंस, तोता, तीतर तथा मोर का शोर अस्थायी रूप से बन्द पड़ जाता है। ऐसे दिव्य पक्षी केवल भगवान् की महिमा सुनने के लिए अपना गाना बन्द कर देते हैं। ॥ ३-१५-१८ ॥

hindi translation

मन्दारकुन्दकुरबोत्पलचम्पकार्णपुन्नागनागबकुलाम्बुजपारिजाताः । गन्धेऽर्चिते तुलसिकाभरणेन तस्या यस्मिंस्तपः सुमनसो बहु मानयन्ति ॥ ३-१५-१९ ॥

Although flowering plants like the mandāra, kunda, kurabaka, utpala, campaka, arṇa, punnāga, nāgakeśara, bakula, lily and pārijāta are full of transcendental fragrance, they are still conscious of the austerities performed by tulasī, for tulasī is given special preference by the Lord, who garlands Himself with tulasī leaves. ॥ 3-15-19 ॥

english translation

यद्यपि मन्दार, कुन्द, कुरबक, उत्पल, चम्पक, अर्ण, पुन्नाग, नागकेशर, बकुल, कुमुदिनी तथा पारिजात जैसे फूलने वाले पौधे दिव्य सुगन्ध से पूरित हैं फिर भी वे तुलसी द्वारा की गई तपस्या से सचेत हैं, क्योंकि भगवान् तुलसी को विशेष वरीयता प्रदान करते हैं और स्वयं तुलसी की पत्तियों की माला पहनते हैं। ॥ ३-१५-१९ ॥

hindi translation

यत्सङ्कुलं हरिपदानतिमात्रदृष्टैर्वैदूर्यमारकतहेममयैर्विमानैः । येषां बृहत्कटितटाः स्मितशोभिमुख्यः कृष्णात्मनां न रज आदधुरुत्स्मयाद्यैः ॥ ३-१५-२० ॥

The inhabitants of Vaikuṇṭha travel in their airplanes made of lapis lazuli, emerald and gold. Although crowded by their consorts, who have large hips and beautiful smiling faces, they cannot be stimulated to passion by their mirth and beautiful charms. ॥ 3-15-20 ॥

english translation

वैकुण्ठनिवासी वैदूर्य, मरकत तथा स्वर्ण के बने हुए अपने अपने विमानों में यात्रा करते हैं। यद्यपि वे विशाल नितम्बों तथा सुन्दर हँसीले मुखों वाली अपनी-अपनी प्रेयसियों के साथ सटे रहते हैं, किन्तु वे उनके हँसी मजाक तथा उनके सुन्दर मोहकता से कामोत्तेजित नहीं होते। ॥ ३-१५-२० ॥

hindi translation