Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:35.0%

x

मैत्रेय उवाच परमेष्ठी त्वपां मध्ये तथा सन्नामवेक्ष्य गाम् । कथमेनां समुन्नेष्य इति दध्यौ धिया चिरम् ॥ ३-१३-१६ ॥

Śrī Maitreya said: Thus, seeing the earth merged in the water, Brahmā gave his attention for a long time to how it could be lifted. ॥ 3-13-16 ॥

english translation

श्री मैत्रेय ने कहा : इस प्रकार पृथ्वी को जल में डूबी हुई देखकर ब्रह्मा दीर्घकाल तक सोचते रहे कि इसे किस प्रकार उठाया जा सकता है। ॥ ३-१३-१६ ॥

hindi translation

सृजतो मे क्षितिर्वार्भिः प्लाव्यमाना रसां गता । अथात्र किमनुष्ठेयमस्माभिः सर्गयोजितैः । यस्याहं हृदयादासं स ईशो विदधातु मे ॥ ३-१३-१७ ॥

Brahmā thought: While I have been engaged in the process of creation, the earth has been inundated by a deluge and has gone down into the depths of the ocean. What can we do who are engaged in this matter of creation? It is best to let the Almighty Lord direct us. ॥ 3-13-17 ॥

english translation

ब्रह्मा ने सोचा : जब मैं सृजन कार्य में लगा हुआ था, तो पृथ्वी बाढ़ से आप्लावित हो गई और समुद्र के गर्त में चली गई। हम लोग जो सृजन के इस कार्य में लगे हैं भला कर ही क्या सकते हैं? सर्वोत्तम यही होगा कि सर्वशक्तिमान हमारा निर्देशन करें। ॥ ३-१३-१७ ॥

hindi translation

इत्यभिध्यायतो नासाविवरात्सहसानघ । वराहतोको निरगादङ्गुष्ठपरिमाणकः ॥ ३-१३-१८ ॥

O sinless Vidura, all of a sudden, while Brahmā was engaged in thinking, a small form of a boar came out of his nostril. The measurement of the creature was not more than the upper portion of a thumb. ॥ 3-13-18 ॥

english translation

हे निष्पाप विदुर, जब ब्रह्माजी विचारमग्न थे तो उनके नथुने से सहसा एक सूअर (वराह) का लघुरूप बाहर निकल आया। इस प्राणी की माप अँगूठे के ऊपरी हिस्से से अधिक नहीं थी। ॥ ३-१३-१८ ॥

hindi translation

तस्याभिपश्यतः खस्थः क्षणेन किल भारत । गजमात्रः प्रववृधे तदद्भुतमभून्महत् ॥ ३-१३-१९ ॥

O descendant of Bharata, while Brahmā was observing Him, that boar became situated in the sky in a wonderful manifestation as gigantic as a great elephant. ॥ 3-13-19 ॥

english translation

हे भरतवंशी, तब ब्रह्मा के देखते ही देखते वह वराह विशाल काय हाथी जैसा अद्भुत विराट स्वरूप धारण करके आकाश में स्थित हो गया। ॥ ३-१३-१९ ॥

hindi translation

मरीचिप्रमुखैर्विप्रैः कुमारैर्मनुना सह । दृष्ट्वा तत्सौकरं रूपं तर्कयामास चित्रधा ॥ ३-१३-२० ॥

Struck with wonder at observing the wonderful boarlike form in the sky, Brahmā, with great brāhmaṇas like Marīci, as well as the Kumāras and Manu, began to argue in various ways. ॥ 3-13-20 ॥

english translation

आकाश में अद्भुत सूकर जैसा रूप देखने से आश्चर्यचकित ब्रह्माजी मरीचि जैसे महान् ब्राह्मणों तथा चारों कुमारों एवं मनु के साथ अनेक प्रकार से तर्क-वितर्क करने लगे। ॥ ३-१३-२० ॥

hindi translation