Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:35.4%

x

किमेतत्सौकरव्याजं सत्त्वं दिव्यमवस्थितम् । अहो बताश्चर्यमिदं नासाया मे विनिःसृतम् ॥ ३-१३-२१ ॥

Is this some extraordinary entity come in the pretense of a boar? It is very wonderful that He has come from my nose. ॥ 3-13-21 ॥

english translation

क्या सूकर के बहाने से यह कोई असामान्य व्यक्तित्व आया है? यह अति आश्चर्यप्रद है कि वह मेरी नाक से निकला है। ॥ ३-१३-२१ ॥

hindi translation

दृष्टोऽङ्गुष्ठशिरोमात्रः क्षणाद्गण्डशिलासमः । अपि स्विद्भगवानेष यज्ञो मे खेदयन्मनः ॥ ३-१३-२२ ॥

First of all this boar was seen no bigger than the tip of a thumb, and within a moment He was as large as a stone. My mind is perturbed. Is He the Supreme Personality of Godhead, Viṣṇu? ॥ 3-13-22 ॥

english translation

प्रारम्भ में यह सूकर अँगूठे के सिरे से बड़ा न था, किन्तु क्षण भर में वह शिला के समान विशाल बन गया। मेरा मन विक्षुब्ध है। क्या वह पुरुषोत्तम भगवान् विष्णु हैं? ॥ ३-१३-२२ ॥

hindi translation

इति मीमांसतस्तस्य ब्रह्मणः सह सूनुभिः । भगवान् यज्ञपुरुषो जगर्जागेन्द्रसन्निभः ॥ ३-१३-२३ ॥

While Brahmā was deliberating with his sons, the Supreme Personality of Godhead, Viṣṇu, roared tumultuously like a great mountain. ॥ 3-13-23 ॥

english translation

जब ब्रह्माजी अपने पुत्रों के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे तो पुरुषोत्तम भगवान् विष्णु ने विशाल पर्वत के समान गम्भीर गर्जना की। ॥ ३-१३-२३ ॥

hindi translation

ब्रह्माणं हर्षयामास हरिस्तांश्च द्विजोत्तमान् । स्वगर्जितेन ककुभः प्रतिस्वनयता विभुः ॥ ३-१३-२४ ॥

The omnipotent Supreme Personality of Godhead enlivened Brahmā and the other highly elevated brāhmaṇas by again roaring with His uncommon voice, which echoed in all directions. ॥ 3-13-24 ॥

english translation

सर्वशक्तिमान भगवान् ने पुन: असाधारण वाणी से ऐसी गर्जना कर के ब्रह्मा तथा अन्य उच्चस्थ ब्राह्मणों को जीवन्त कर दिया, जिससे सारी दिशाओं में गूँज उठीं। ॥ ३-१३-२४ ॥

hindi translation

निशम्य ते घर्घरितं स्वखेदक्षयिष्णु मायामयसूकरस्य । जनस्तपःसत्यनिवासिनस्ते त्रिभिः पवित्रैर्मुनयोऽगृणन् स्म ॥ ३-१३-२५ ॥

When the great sages and thinkers who are residents of Janaloka, Tapoloka and Satyaloka heard the tumultuous voice of Lord Boar, which was the all-auspicious sound of the all-merciful Lord, they chanted auspicious chants from the three Vedas. ॥ 3-13-25 ॥

english translation

जब जनलोक, तपोलोक तथा सत्यलोक के निवासी महर्षियों तथा चिन्तकों ने भगवान् सूकर की कोलाहलपूर्ण वाणी सुनी, जो सर्वकृपालु भगवान् की सर्वकल्याणमय ध्वनि थी तो उन्होंने तीनों वेदों से शुभ मंत्रों का उच्चारण किया। ॥ ३-१३-२५ ॥

hindi translation