Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:3.1%

x

स विस्मयोत्फुल्लविलोचनो हरिं सुतं विलोक्यानकदुन्दुभिस्तदा । कृष्णावतारोत्सवसम्भ्रमोऽस्पृशन्मुदा द्विजेभ्योऽयुतमाप्लुतो गवाम् ॥ १०-३-११ ॥

When Vasudeva saw his extraordinary son, his eyes were struck with wonder. In transcendental jubilation, he mentally collected ten thousand cows and distributed them among the brāhmaṇas as a transcendental festival. ॥ 10-3-11 ॥

english translation

जब वसुदेव ने अपने विलक्षण पुत्र को देखा तो उनकी आँखें आश्चर्य से विस्फारित रह गईं। उन्होंने परम हर्ष में मन ही मन दस हजार गाएँ एकत्र कीं और उन्हें ब्राह्मणों में वितरित कर दिया मानो कोई दिव्य उत्सव हो। ॥ १०-३-११ ॥

hindi translation

अथैनमस्तौदवधार्य पूरुषं परं नताङ्गः कृतधीः कृताञ्जलिः । स्वरोचिषा भारत सूतिकागृहं विरोचयन्तं गतभीः प्रभाववित् ॥ १०-३-१२ ॥

O Mahārāja Parīkṣit, descendant of King Bharata, Vasudeva could understand that this child was the Supreme Personality of Godhead, Nārāyaṇa. Having concluded this without a doubt, he became fearless. Bowing down with folded hands and concentrating his attention, he began to offer prayers to the child, who illuminated His birthplace by His natural influence. ॥ 10-3-12 ॥

english translation

हे भरतवंशी, महाराज परीक्षित, वसुदेव यह जान गए कि यह बालक पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् नारायण है। इस निष्कर्ष पर पहुँचते ही वे निर्भय हो गए। हाथ जोड़े, मस्तक नवाये तथा एकाग्रचित्त होकर वे उस बालक की स्तुति करने लगे जो अपने सहज प्रभाव के द्वारा अपने जन्म-स्थान को जगमग कर रहा था। ॥ १०-३-१२ ॥

hindi translation

वसुदेव उवाच विदितोऽसि भवान् साक्षात्पुरुषः प्रकृतेः परः । केवलानुभवानन्दस्वरूपः सर्वबुद्धिदृक् ॥ १०-३-१३ ॥

Vasudeva said: My Lord, You are the Supreme Person, beyond material existence, and You are the Supersoul. Your form can be perceived by transcendental knowledge, by which You can be understood as the Supreme Personality of Godhead. I now understand Your position perfectly. ॥ 10-3-13 ॥

english translation

वसुदेव ने कहा : हे भगवान्, आप इस भौतिक जगत से परे परम पुरुष हैं और आप परमात्मा हैं। आपके स्वरूप का अनुभव उस दिव्य ज्ञान द्वारा हो सकता है, जिससे आप भगवान् के रूप में समझे जा सकते हैं। अब आपकी स्थिति मेरी समझ में भलीभाँति आ गई है। ॥ १०-३-१३ ॥

hindi translation

स एव स्वप्रकृत्येदं सृष्ट्वाग्रे त्रिगुणात्मकम् । तदनु त्वं ह्यप्रविष्टः प्रविष्ट इव भाव्यसे ॥ १०-३-१४ ॥

My Lord, You are the same person who in the beginning created this material world by His personal external energy. After the creation of this world of three guṇas [sattva, rajas and tamas], You appear to have entered it, although in fact You have not. ॥ 10-3-14 ॥

english translation

हे भगवन्, आप वही पुरुष हैं जिसने प्रारम्भ में अपनी बहिरंगा शक्ति से इस भौतिक जगत की सृष्टि की। तीन गुणों (सत्त्व, रजस् तथा तमस्) वाले इस जगत की सृष्टि के बाद ऐसा लगता है कि आपने उसके भीतर प्रवेश किया है यद्यपि यथार्थ तो यह है कि आपने प्रवेश नहीं किया। ॥ १०-३-१४ ॥

hindi translation

यथेमेऽविकृता भावास्तथा ते विकृतैः सह । नानावीर्याः पृथग्भूता विराजं जनयन्ति हि ॥ १०-३-१५ ॥

The mahat-tattva, the total material energy, is undivided, but because of the material modes of nature, it appears to separate into earth, water, fire, air and ether. ॥ 10-3-15 ॥

english translation

सम्पूर्ण भौतिक शक्ति (महत् तत्त्व) अविभाज्य है, किन्तु भौतिक गुणों के कारण यह पृथ्वी जल, अग्नि, वायु तथा आकाश में विलग होती सी प्रतीत होती है। ॥ १०-३-१५ ॥

hindi translation