Progress:25.7%
हित्वान्यान् भजते यं श्रीः पादस्पर्शाशया सकृत् । आत्मदोषापवर्गेण तद्याच्ञा जनमोहिनी ॥ १०-२३-४६ ॥
Hoping for the touch of His lotus feet, the goddess of fortune perpetually worships Him alone, leaving aside all others and renouncing her pride and fickleness. That He begs is certainly astonishing to everyone. ॥ 10-23-46 ॥
english translation
लक्ष्मीजी उनके चरणकमलों का स्पर्श पाने की आशा से सबकुछ एक ओर रखकर तथा अपना गर्व और चंचलता त्यागकर एकमात्र उन्हीं की पूजा करती हैं। ऐसे भगवान् यदि याचना करते हैं, तो यह अवश्य ही सबों को चकित करने वाली बात है। ॥ १०-२३-४६ ॥
hindi translation
देशः कालः पृथग्द्रव्यं मन्त्रतन्त्रर्त्विजोऽग्नयः । देवता यजमानश्च क्रतुर्धर्मश्च यन्मयः ॥ १०-२३-४७ ॥
All the aspects of sacrifice — the auspicious place and time, the various items of paraphernalia, the Vedic hymns, the prescribed rituals, the priests and sacrificial fires, the demigods, the patron of the sacrifice, the sacrificial offering and the pious results obtained — all are simply manifestations of His opulences. ॥ 10-23-47 ॥
english translation
यज्ञ के सारे पक्ष—शुभ स्थान तथा समय, साज-सामग्री की विविध वस्तुएँ, वैदिक मंत्र, अनुष्ठान, पुरोहित तथा यज्ञ की अग्नियाँ, देवता, यज्ञ-अधिष्ठाता, यज्ञ-हवि तथा प्राप्त होने वाले शुभ फल—ये सभी उन्हीं के ऐश्वर्य की अभिव्यक्तियाँ हैं। ॥ १०-२३-४७ ॥
hindi translation
स एष भगवान् साक्षाद्विष्णुर्योगेश्वरेश्वरः । जातो यदुष्वित्यशृण्म ह्यपि मूढा न विद्महे ॥ १०-२३-४८ ॥
Yet even though we had heard that the Supreme Personality of Godhead, Viṣṇu, the Lord of all mystic controllers, had taken birth in the Yadu dynasty, we were so foolish that we could not recognize Śrī Kṛṣṇa to be none other than Him. ॥ 10-23-48 ॥
english translation
यद्यपि हमने योगेश्वरों के ईश्वर, पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् विष्णु के विषय में यह सुन रखा था कि उन्होंने यदु वंश में जन्म ले लिया है किन्तु हम इतने मूर्ख थे कि श्रीकृष्ण को साक्षात् भगवान् नहीं समझ पाये। ॥ १०-२३-४८ ॥
hindi translation
अहो वयं धन्यतमा येषां नस्तादृशीः स्त्रियः । भक्त्या यासां मतिर्जाता अस्माकं निश्चला हरौ ॥ १०-२३-४९ ॥
Oh, we are truly fortunate because our women are immersed in devotion to the Lord in such a way that it has also instilled remarkable faith in our hearts. ॥ 10-23-49 ॥
english translation
अहो, हम वाकई भाग्यशाली हैं, क्योंकि हमारी स्त्रियाँ इस प्रकार की भगवान की भक्ति में लीन हैं, जिससे हमारे भी मन में अद्भुत विश्वास हुआ है। ॥ १०-२३-४९ ॥
hindi translation
नमस्तुभ्यं भगवते कृष्णायाकुण्ठमेधसे । यन्मायामोहितधियो भ्रमामः कर्मवर्त्मसु ॥ १०-२३-५० ॥
Let us offer our obeisances unto Lord Kṛṣṇa, the Supreme Personality of Godhead. His intelligence is never bewildered, whereas we, confused by His power of illusion, are simply wandering about on the paths of fruitive work. ॥ 10-23-50 ॥
english translation
हम उन भगवान् श्रीकृष्ण को नमस्कार करते हैं, जिनकी बुद्धि कभी भी मोहग्रस्त नहीं होती और हम हैं कि मायाशक्ति द्वारा मोहित होकर सकाम कर्म के मार्गों पर भटक रहे हैं। ॥ १०-२३-५० ॥
hindi translation