Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:13.7%

x

राजोवाच ब्रह्मन् कालान्तरकृतं तत्कालीनं कथं भवेत् । यत्कौमारे हरिकृतं जगुः पौगण्डकेऽर्भकाः ॥ १०-१२-४१ ॥

Mahārāja Parīkṣit inquired: O great sage, how could things done in the past have been described as being done at the present? Lord Śrī Kṛṣṇa performed this pastime of killing Aghāsura during His kaumāra age. How then, during His paugaṇḍa age, could the boys have described this incident as having happened recently? ॥ 10-12-41 ॥

english translation

महाराज परीक्षित ने पूछा: हे मुनि, भूतकाल में घटित इन घटनाओं को वर्तमान में घटित होते क्यों वर्णन किया गया है? भगवान् कृष्ण ने अघासुर को मारने का कार्य तो अपनी कौमारावस्था में सम्पन्न किया था। तो फिर बालकों ने, उनकी पौगण्ड अवस्था में, इस घटना को अभी घटित क्यों बतलाया? ॥ १०-१२-४१ ॥

hindi translation

तद्ब्रूहि मे महायोगिन् परं कौतूहलं गुरो । नूनमेतद्धरेरेव माया भवति नान्यथा ॥ १०-१२-४२ ॥

O greatest yogī, my spiritual master, kindly describe why this happened. I am very much curious to know about it. I think that it was nothing but another illusion due to Kṛṣṇa. ॥ 10-12-42 ॥

english translation

हे महायोगी, मेरे आध्यात्मिक गुरु, कृपा करके बतलायें कि यह कैसे हुआ? मैं यह जानने के लिए परम उत्सुक हूँ। मैं सोचता हूँ कि यह कृष्ण की अन्य माया के अतिरिक्त और कुछ न था। ॥ १०-१२-४२ ॥

hindi translation

वयं धन्यतमा लोके गुरोऽपि क्षत्रबन्धवः । यत्पिबामो मुहुस्त्वत्तः पुण्यं कृष्णकथामृतम् ॥ १०-१२-४३ ॥

O my lord, my spiritual master, although we are the lowest of kṣatriyas, we are glorified and benefited because we have the opportunity of always hearing from you the nectar of the pious activities of the Supreme Personality of Godhead. ॥ 10-12-43 ॥

english translation

हे प्रभु, हे मेरे आध्यात्मिक गुरु, यद्यपि हम क्षत्रियों में निम्नतम हैं, फिर भी हमारा अहोभाग्य है कि हम लाभान्वित हुए हैं क्योंकि हमें आपसे भगवान् के अमृतमय पवित्र कार्यकलापों का निरन्तर श्रवण करते रहने का अवसर प्राप्त हुआ है। ॥ १०-१२-४३ ॥

hindi translation

सूत उवाच इत्थं स्म पृष्टः स तु बादरायणिस्तत्स्मारितानन्तहृताखिलेन्द्रियः । कृच्छ्रात्पुनर्लब्धबहिर्दृशिः शनैः प्रत्याह तं भागवतोत्तमोत्तम ॥ १०-१२-४४ ॥

Sūta Gosvāmī said: O Śaunaka, greatest of saints and devotees, when Mahārāja Parīkṣit inquired from Śukadeva Gosvāmī in this way, Śukadeva Gosvāmī, immediately remembering subject matters about Kṛṣṇa within the core of his heart, externally lost contact with the actions of his senses. Thereafter, with great difficulty, he revived his external sensory perception and began to speak to Mahārāja Parīkṣit about kṛṣṇa-kathā. ॥ 10-12-44 ॥

english translation

सूत गोस्वामी ने कहा, “हे सन्तों तथा भक्तों में सर्वश्रेष्ठ शौनक, जब महाराज परीक्षित ने शुकदेव गोस्वामी से इस तरह पूछा तो तुरन्त अपने अन्त:करण में कृष्ण-लीलाओं का स्मरण करते हुए अपनी इन्द्रियों के कार्यों से उनका बाह्य सम्पर्क टूट गया। तत्पश्चात् बड़ी मुश्किल से उनकी बाह्य चेतना वापस आयी और वे कृष्ण-कथा के विषय में महाराज परीक्षित से बातें करने लगे। ॥ १०-१२-४४ ॥

hindi translation