Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:19.9%

x

मुहुर्गृणन्तो वचसानुरागस्खलत्पदेनास्य कृतानि तज्ज्ञाः । किरीटसाहस्रमणिप्रवेकप्रद्योतितोद्दामफणासहस्रम् ॥ ३-८-६ ॥

The four Kumāras, headed by Sanat-kumāra, who all knew the transcendental pastimes of the Lord, glorified the Lord in rhythmic accents with selected words full of affection and love. At that time Lord Saṅkarṣaṇa, with His thousands of raised hoods, began to radiate an effulgence from the glowing stones on His head. ॥ 3-8-6 ॥

english translation

सनत् कुमार आदि चारों कुमारों ने जो भगवान् की दिव्य लीलाओं के विषय में सब कुछ जानते थे, स्नेह तथा प्रेम से भरे चुने हुए शब्दों से लय सहित भगवान् का गुणगान किया। उस समय भगवान् संकर्षण अपने हजारों फनों को उठाये हुए अपने सिर की चमचमाती मणियों से तेज बिखेरने लगे। ॥ ३-८-६ ॥

hindi translation

प्रोक्तं किलैतद्भगवत्तमेन निवृत्तिधर्माभिरताय तेन । सनत्कुमाराय स चाह पृष्टः साङ्ख्यायनायाङ्ग धृतव्रताय ॥ ३-८-७ ॥

Lord Saṅkarṣaṇa thus spoke the purport of Śrīmad-Bhāgavatam to the great sage Sanat-kumāra, who had already taken the vow of renunciation. Sanat-kumāra also, in his turn, when inquired of by Sāṅkhyāyana Muni, explained Śrīmad-Bhāgavatam as he had heard it from Saṅkarṣaṇa. ॥ 3-8-7 ॥

english translation

इस तरह भगवान् संकर्षण ने उन महर्षि सनत्कुमार से श्रीमद्भागवत का भावार्थ कहा जिन्होंने पहले से वैराग्य का व्रत ले रखा था। सनत्कुमार ने भी अपनी पारी में सांख्यायन मुनि द्वारा पूछे जाने पर श्रीमद्भागवत को उसी रूप में बतलाया जिस रूप में उन्होंने संकर्षण से सुना था। ॥ ३-८-७ ॥

hindi translation

साङ्ख्यायनः पारमहंस्यमुख्यो विवक्षमाणो भगवद्विभूतीः । जगाद सोऽस्मद्गुरवेऽन्विताय पराशरायाथ बृहस्पतेश्च ॥ ३-८-८ ॥

The great sage Sāṅkhyāyana was the chief amongst the transcendentalists, and when he was describing the glories of the Lord in terms of Śrīmad-Bhāgavatam, it so happened that my spiritual master, Parāśara, and Bṛhaspati both heard him. ॥ 3-8-8 ॥

english translation

सांख्यायन मुनि अध्यात्मवादियों में प्रमुख थे और जब वे श्रीमद्भागवत के शब्दों में भगवान् की महिमाओं का वर्णन कर रहे थे तो ऐसा हुआ कि मेरे गुरु पराशर तथा बृहस्पति दोनों ने उनको सुना। ॥ ३-८-८ ॥

hindi translation

प्रोवाच मह्यं स दयालुरुक्तो मुनिः पुलस्त्येन पुराणमाद्यम् । सोऽहं तवैतत्कथयामि वत्स श्रद्धालवे नित्यमनुव्रताय ॥ ३-८-९ ॥

The great sage Parāśara, as aforementioned, being so advised by the great sage Pulastya, spoke unto me the foremost of the Purāṇas [Bhāgavatam]. I shall also describe this before you, my dear son, in terms of my hearing, because you are always my faithful follower. ॥ 3-8-9 ॥

english translation

जैसा कि पहले कहा जा चुका है महर्षि पराशर ने महर्षि पुलस्त्य के द्वारा कहे जाने पर मुझे अग्रगण्य पुराण (भागवत) सुनाया। हे पुत्र, जिस रूप में उसे मैंने सुना है उसी रूप में मैं तुम्हारे सम्मुख उसका वर्णन करूँगा, क्योंकि तुम सदा ही मेरे श्रद्धालु अनुयायी रहे हो। ॥ ३-८-९ ॥

hindi translation

उदाप्लुतं विश्वमिदं तदासीद्यन्निद्रयाऽऽमीलितदृङ् न्यमीलयत् । अहीन्द्रतल्पेऽधिशयान एकः कृतक्षणः स्वात्मरतौ निरीहः ॥ ३-८-१० ॥

At that time when the three worlds were submerged in water, Garbhodakaśāyī Viṣṇu was alone, lying on His bedstead, the great snake Ananta, and although He appeared to be in slumber in His own internal potency, free from the action of the external energy, His eyes were not completely closed. ॥ 3-8-10 ॥

english translation

उस समय जब तीनों जगत जल में निमग्न थे तो गर्भोदकशायी विष्णु महान् सर्प अनन्त की अपनी शय्या में अकेले लेटे थे। यद्यपि वे अपनी निजी अन्तरंगा शक्ति में सोये हुए लग रहे थे और बहिरंगा शक्ति के प्रभाव से मुक्त थे, किन्तु उनकी आँखें पूर्णतया बन्द नहीं थीं। ॥ ३-८-१० ॥

hindi translation