Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:14.5%

x

अथ तस्याभितप्तस्य कति चायतनानि ह । निरभिद्यन्त देवानां तानि मे गदतः श‍ृणु ॥ ३-६-११ ॥

Maitreya said: You may now hear from me how the Supreme Lord separated Himself into the diverse forms of the demigods after the manifestation of the gigantic universal form. ॥ 3-6-11 ॥

english translation

मैत्रेय ने कहा : अब तुम मुझसे यह सुनो कि परमेश्वर ने अपना विराट रूप प्रकट करने के बाद किस तरह से अपने को देवताओं के विविध रूपों में विलग किया। ॥ ३-६-११ ॥

hindi translation

तस्याग्निरास्यं निर्भिन्नं लोकपालोऽविशत्पदम् । वाचा स्वांशेन वक्तव्यं ययासौ प्रतिपद्यते ॥ ३-६-१२ ॥

Agni, or heat, separated from His mouth, and all the directors of material affairs entered into it in their respective positions. By that energy the living entity expresses himself in words. ॥ 3-6-12 ॥

english translation

उनके मुख से अग्नि अथवा उष्मा विलग हो गई और भौतिक कार्य सँभालने वाले सारे निदेशक अपने-अपने पदों के अनुसार इस में प्रविष्ट हो गये। जीव उसी शक्ति से शब्दों के द्वारा अपने को अभि-व्यक्त करता है। ॥ ३-६-१२ ॥

hindi translation

निर्भिन्नं तालु वरुणो लोकपालोऽविशद्धरेः । जिह्वयांशेन च रसं ययासौ प्रतिपद्यते ॥ ३-६-१३ ॥

When the palate of the gigantic form was separately manifested, Varuṇa, the director of water in the planetary systems, entered therein, and thus the living entity has the facility to taste everything with his tongue. ॥ 3-6-13 ॥

english translation

जब विराट रूप का तालू पृथक् प्रकट हुआ तो लोकों में वायु का निदेशक वरुण उसमें प्रविष्ट हुआ जिससे जीव को अपनी जीभ से हर वस्तु का स्वाद लेने की सुविधा प्राप्त है। ॥ ३-६-१३ ॥

hindi translation

निर्भिन्ने अश्विनौ नासे विष्णोराविशतां पदम् । घ्राणेनांशेन गन्धस्य प्रतिपत्तिर्यतो भवेत् ॥ ३-६-१४ ॥

When the Lord’s two nostrils separately manifested themselves, the dual Aśvinī-kumāras entered them in their proper positions, and because of this the living entities can smell the aromas of everything. ॥ 3-6-14 ॥

english translation

जब भगवान् के दो नथुने पृथक् प्रकट हुए तो दोनों अश्विनीकुमार उनके भीतर अपने-अपने पदों पर प्रवेश कर गये। इसके फलस्वरूप जीव हर वस्तु की गन्ध सूँघ सकते हैं। ॥ ३-६-१४ ॥

hindi translation

निर्भिन्ने अक्षिणी त्वष्टा लोकपालोऽविशद्विभोः । चक्षुषांशेन रूपाणां प्रतिपत्तिर्यतो भवेत् ॥ ३-६-१५ ॥

Thereafter, the two eyes of the gigantic form of the Lord were separately manifested. The sun, the director of light, entered them with the partial representation of eyesight, and thus the living entities can have vision of forms. ॥ 3-6-15 ॥

english translation

तत्पश्चात् भगवान् के विराट रूप की दो आँखें पृथक् हो गईं। प्रकाश का निदेशक सूर्य दृष्टि के आंशिक प्रतिनिधित्व के साथ उनमें प्रविष्ट हुआ जिससे जीव रूपों को देख सकते हैं। ॥ ३-६-१५ ॥

hindi translation