Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:11.6%

x

भवान्भगवतो नित्यं सम्मतः सानुगस्य ह । यस्य ज्ञानोपदेशाय माऽऽदिशद्भगवान् व्रजन् ॥ ३-५-२१ ॥

Your good self is one of the eternal associates of the Supreme Personality of Godhead for whose sake the Lord, while going back to His abode, left instructions with me. ॥ 3-5-21 ॥

english translation

आप भगवान् के नित्यसंगियों में से एक हैं जिनके लिए भगवान् अपने धाम वापस जाते समय मेरे पास उपदेश छोड़ गये हैं। ॥ ३-५-२१ ॥

hindi translation

अथ ते भगवल्लीलायोगमायोरुबृंहिताः । विश्वस्थित्युद्भवान्तार्था वर्णयाम्यनुपूर्वशः ॥ ३-५-२२ ॥

I shall therefore describe to you the pastimes by which the Personality of Godhead extends His transcendental potency for the creation, maintenance and dissolution of the cosmic world as they occur one after another. ॥ 3-5-22 ॥

english translation

अतएव मैं आपसे उन लीलाओं का वर्णन करूँगा जिनके द्वारा भगवान् विराट जगत के क्रमबद्ध सृजन, भरण-पोषण तथा संहार के लिए अपनी दिव्य शक्ति का विस्तार करते हैं। ॥ ३-५-२२ ॥

hindi translation

भगवानेक आसेदमग्र आत्माऽऽत्मनां विभुः । आत्मेच्छानुगतावात्मा नानामत्युपलक्षणः ॥ ३-५-२३ ॥

The Personality of Godhead, the master of all living entities, existed prior to the creation as one without a second. It is by His will only that creation is made possible and again everything merges in Him. This Supreme Self is symptomized by different names. ॥ 3-5-23 ॥

english translation

समस्त जीवों के स्वामी, भगवान् सृष्टि के पूर्व अद्वय रूप में विद्यमान थे। केवल उनकी इच्छा से ही यह सृष्टि सम्भव होती है और सारी वस्तुएँ पुन: उनमें लीन हो जाती हैं। इस परम पुरुष को विभिन्न नामों से उपलक्षित किया जाता है। ॥ ३-५-२३ ॥

hindi translation

स वा एष तदा द्रष्टा नापश्यद्‍दृश्यमेकराट् । मेनेऽसन्तमिवात्मानं सुप्तशक्तिरसुप्तदृक् ॥ ३-५-२४ ॥

The Lord, the undisputed proprietor of everything, was the only seer. The cosmic manifestation was not present at that time, and thus He felt imperfect without His plenary and separated parts and parcels. The material energy was dormant, whereas the internal potency was manifested. ॥ 3-5-24 ॥

english translation

हर वस्तु के निर्विवाद स्वामी भगवान् ही एकमात्र द्रष्टा थे। उस समय विराट जगत का अस्तित्व न था, अत: अपने स्वांशों तथा भिन्नांशों के बिना वे अपने को अपूर्ण अनुभव कर रहे थे। तब भौतिक शक्ति सुसुप्त थी जबकि अन्तरंगा शक्ति व्यक्त थी। ॥ ३-५-२४ ॥

hindi translation

सा वा एतस्य सन्द्रष्टुः शक्तिः सदसदात्मिका । माया नाम महाभाग ययेदं निर्ममे विभुः ॥ ३-५-२५ ॥

The Lord is the seer, and the external energy, which is seen, works as both cause and effect in the cosmic manifestation. O greatly fortunate Vidura, this external energy is known as māyā or illusion, and through her agency only is the entire material manifestation made possible. ॥ 3-5-25 ॥

english translation

भगवान् द्रष्टा हैं और बहिरंगा शक्ति, जो दृष्टिगोचर है, विराट जगत में कार्य तथा कारण दोनों रूप में कार्य करती है। हे महाभाग विदुर, यह बहिरंगा शक्ति माया कहलाती है और केवल इसी के माध्यम से सम्पूर्ण भौतिक जगत सम्भव होता है। ॥ ३-५-२५ ॥

hindi translation