Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:11.3%

x

स विश्वजन्मस्थितिसंयमार्थे कृतावतारः प्रगृहीतशक्तिः । चकार कर्माण्यतिपूरुषाणि यानीश्वरः कीर्तय तानि मह्यम् ॥ ३-५-१६ ॥

Kindly chant all those superhuman transcendental activities of the supreme controller, the Personality of Godhead, who accepted incarnations fully equipped with all potency for the full manifestation and maintenance of the cosmic creation. ॥ 3-5-16 ॥

english translation

कृपया उन परम नियन्ता भगवान् के समस्त अतिमानवीय दिव्य कर्मों का कीर्तन करें जिन्होंने विराट सृष्टि के प्राकट्य तथा पालन के लिए समस्त शक्ति से समन्वित होकर अवतार लेना स्वीकार किया। ॥ ३-५-१६ ॥

hindi translation

श्रीशुक उवाच स एवं भगवान् पृष्टः क्षत्त्रा कौषारविर्मुनिः । पुंसां निःश्रेयसार्थेन तमाह बहुमानयन् ॥ ३-५-१७ ॥

Śukadeva Gosvāmī said: The great sage Maitreya Muni, after honoring Vidura very greatly, began to speak, at Vidura’s request, for the greatest welfare of all people. ॥ 3-5-17 ॥

english translation

शुकदेव गोस्वामी ने कहा : विदुर का अत्यधिक सम्मान करने के बाद विदुर के अनुरोध पर समस्त लोगों के महानतम कल्याण हेतु महर्षि मैत्रेय मुनि बोले। ॥ ३-५-१७ ॥

hindi translation

मैत्रेय उवाच साधु पृष्टं त्वया साधो लोकान् साध्वनुगृह्णता । कीर्तिं वितन्वता लोके आत्मनोऽधोक्षजात्मनः ॥ ३-५-१८ ॥

Śrī Maitreya said: O Vidura, all glory unto you. You have inquired from me of the greatest of all goodness, and thus you have shown your mercy both to the world and to me because your mind is always absorbed in thoughts of the Transcendence. ॥ 3-5-18 ॥

english translation

श्रीमैत्रेय ने कहा : हे विदुर, तुम्हारी जय हो। तुमने मुझसे सबसे अच्छी बात पूछी है। इस तरह तुमने संसार पर तथा मुझ पर अपनी कृपा प्रदर्शित की है, क्योंकि तुम्हारा मन सदैव ब्रह्म के विचारों में लीन रहता है। ॥ ३-५-१८ ॥

hindi translation

नैतच्चित्रं त्वयि क्षत्तर्बादरायणवीर्यजे । गृहीतोऽनन्यभावेन यत्त्वया हरिरीश्वरः ॥ ३-५-१९ ॥

O Vidura, it is not at all wonderful that you have so accepted the Lord without deviation of thought, for you were born from the semen of Vyāsadeva. ॥ 3-5-19 ॥

english translation

हे विदुर, यह तनिक भी आश्चर्यप्रद नहीं है कि तुमने अनन्य भाव से भगवान् को इस तरह स्वीकार कर लिया है, क्योंकि तुम व्यासदेव के वीर्य से उत्पन्न हो। ॥ ३-५-१९ ॥

hindi translation

माण्डव्यशापाद्भगवान् प्रजासंयमनो यमः । भ्रातुः क्षेत्रे भुजिष्यायां जातः सत्यवतीसुतात् ॥ ३-५-२० ॥

I know that you are now Vidura due to the cursing of Māṇḍavya Muni and that formerly you were King Yamarāja, the great controller of living entities after their death. You were begotten by the son of Satyavatī, Vyāsadeva, in the kept wife of his brother. ॥ 3-5-20 ॥

english translation

मैं जानता हूँ कि तुम माण्डव्य मुनि के शाप के कारण विदुर बने हो और इसके पूर्व तुम जीवों की मृत्यु के पश्चात उनके महान् नियंत्रक राजा यमराज थे। तुम सत्यवती के पुत्र व्यासदेव द्वारा उसके भाई की रखैल पत्नी से उत्पन्न हुए थे। ॥ ३-५-२० ॥

hindi translation