Progress:80.5%
यमादिभिर्योगपथैरभ्यसन् श्रद्धयान्वितः । मयि भावेन सत्येन मत्कथाश्रवणेन च ॥ ३-२७-६ ॥
One has to become faithful by practicing the controlling process of the yoga system and must elevate himself to the platform of unalloyed devotional service by chanting and hearing about Me. ॥ 3-27-6 ॥
english translation
मनुष्य को योग पद्धति की संयम आदि विधियों के अभ्यास द्वारा श्रद्धालु बनना चाहिए और मेरे कीर्तन तथा श्रवण द्वारा अपने आपको शुद्ध भक्ति के पद तक ऊपर उठाना चाहिए। ॥ ३-२७-६ ॥
hindi translation
सर्वभूतसमत्वेन निर्वैरेणाप्रसङ्गतः । ब्रह्मचर्येण मौनेन स्वधर्मेण बलीयसा ॥ ३-२७-७ ॥
In executing devotional service, one has to see every living entity equally, without enmity towards anyone yet without intimate connections with anyone. One has to observe celibacy, be grave and execute his eternal activities, offering the results to the Supreme Personality of Godhead. ॥ 3-27-7 ॥
english translation
भक्तिमय सेवा सम्पन्न करने में मनुष्य को प्रत्येक जीव को समभाव से एवं किसी के प्रति शत्रुतारहित होते हुए घनिष्ठता से रहित होकर देखना होता है। उसे ब्रह्मचर्य व्रत धारण करना होता है, गभ्भीर होना होता है और कर्म फलों को भगवान् को अर्पित करते हुए अपने नित्य कर्म करने होते हैं। ॥ ३-२७-७ ॥
hindi translation
यदृच्छयोपलब्धेन सन्तुष्टो मितभुङ्मुनिः । विविक्तशरणः शान्तो मैत्रः करुण आत्मवान् ॥ ३-२७-८ ॥
For his income a devotee should be satisfied with what he earns without great difficulty. He should not eat more than what is necessary. He should live in a secluded place and always be thoughtful, peaceful, friendly, compassionate and self-realized. ॥ 3-27-8 ॥
english translation
भक्त को चाहिए कि बहुत कठिनाई के बिना जो कुछ वह कमा सके उसी से सन्तुष्ट रहे। जितना आवश्यक हो उससे अधिक उसे नहीं खाना चाहिए। उसे एकान्त स्थान में रहना चाहिए और सदैव विचारवान, शान्त, मैत्रीपूर्ण, उदार तथा स्वरूपसिद्ध होना चाहिए। ॥ ३-२७-८ ॥
hindi translation
सानुबन्धे च देहेऽस्मिन्नकुर्वन्नसदाग्रहम् । ज्ञानेन दृष्टतत्त्वेन प्रकृतेः पुरुषस्य च ॥ ३-२७-९ ॥
One’s seeing power should be increased through knowledge of spirit and matter, and one should not unnecessarily identify himself with the body and thus become attracted by bodily relationships. ॥ 3-27-9 ॥
english translation
मनुष्य को आत्मा तथा पदार्थ के ज्ञान के द्वारा देखने की शक्ति बढ़ानी चाहिए और उसे व्यर्थ ही शरीर के रूप में अपनी पहचान नहीं करनी चाहिए, अन्यथा वह शारीरिक सम्बन्धों खिंचा चला जाएगा। ॥ ३-२७-९ ॥
hindi translation
निवृत्तबुद्ध्यवस्थानो दूरीभूतान्यदर्शनः । उपलभ्यात्मनाऽऽत्मानं चक्षुषेवार्कमात्मदृक् ॥ ३-२७-१० ॥
One should be situated in the transcendental position, beyond the stages of material consciousness, and should be aloof from all other conceptions of life. Thus realizing freedom from false ego, one should see his own self just as he sees the sun in the sky. ॥ 3-27-10 ॥
english translation
मनुष्य को भौतिक चेतना की अवस्थाओं से परे दिव्य स्थिति में रहना चाहिए और अन्य समस्त जीवन-बोधों से विलग रहना चाहिए। इस प्रकार अहंकार से मुक्त होकर उसे अपने आपको उसी तरह देखना चाहिए जिस प्रकार वह आकाश में सूर्य को देखता है। ॥ ३-२७-१० ॥
hindi translation