Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:70.4%

x

स चावतीर्णं त्रियुगमाज्ञाय विबुधर्षभम् । विविक्त उपसङ्गम्य प्रणम्य समभाषत ॥ ३-२४-२६ ॥

When Kardama Muni understood that the Supreme Personality of Godhead, the chief of all the demigods, Viṣṇu, had descended, Kardama approached Him in a secluded place, offered obeisances and spoke as follows. ॥ 3-24-26 ॥

english translation

जब कर्दम मुनि ने समझ लिया कि सब देवताओं के प्रधान पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् विष्णु ने अवतार लिया है, तो वे एकान्त स्थान में जाकर उन्हें नमस्कार करते हुए इस प्रकार बोले। ॥ ३-२४-२६ ॥

hindi translation

अहो पापच्यमानानां निरये स्वैरमङ्गलैः । कालेन भूयसा नूनं प्रसीदन्तीह देवताः ॥ ३-२४-२७ ॥

Kardama Muni said: Oh, after a long time the demigods of this universe have become pleased with the suffering souls who are in material entanglement because of their own misdeeds. ॥ 3-24-27 ॥

english translation

कर्दम मुनि ने कहा—ओह! इस ब्रह्माण्ड के देवता लम्बी अवधि के बाद कष्ट में पड़ी हुई उन आत्माओं पर प्रसन्न हुए हैं, जो अपने कुकृत्यों के कारण भौतिक बन्धन में पड़े हुए हैं। ॥ ३-२४-२७ ॥

hindi translation

बहुजन्मविपक्वेन सम्यग्योगसमाधिना । द्रष्टुं यतन्ते यतयः शून्यागारेषु यत्पदम् ॥ ३-२४-२८ ॥

After many births, mature yogīs, by complete trance in yoga, endeavor in secluded places to see the lotus feet of the Supreme Personality of Godhead. ॥ 3-24-28 ॥

english translation

परिपक्व योगीजन योग समाधि में अनेक जन्म लेकर एकान्त स्थानों में रह कर श्रीभगवान् के चरणकमलों को देखने का प्रयत्न करते रहते हैं। ॥ ३-२४-२८ ॥

hindi translation

स एव भगवानद्य हेलनं नगणय्य नः । गृहेषु जातो ग्राम्याणां यः स्वानां पक्षपोषणः ॥ ३-२४-२९ ॥

Not considering the negligence of ordinary householders like us, that very same Supreme Personality of Godhead appears in our homes just to support His devotees. ॥ 3-24-29 ॥

english translation

हम जैसे सामान्य गृहस्थों की उपेक्षा का ध्यान न करते हुए वही श्रीभगवान् अपने भक्तों की सहायता के लिए ही हमारे घरों में प्रकट होते हैं। ॥ ३-२४-२९ ॥

hindi translation

स्वीयं वाक्यं ऋतं कर्तुमवतीर्णोऽसि मे गृहे । चिकीर्षुर्भगवान् ज्ञानं भक्तानां मानवर्धनः ॥ ३-२४-३० ॥

Kardama Muni said: You, my dear Lord, who are always increasing the honor of Your devotees, have descended in my home just to fulfill Your word and disseminate the process of real knowledge. ॥ 3-24-30 ॥

english translation

कर्दम मुनि ने कहा—सदैव अपने भक्तों का मानवर्धन करने वाले मेरे प्रिय भगवान्, आप अपने वचनों को पूरा करने तथा वास्तविक ज्ञान का प्रसार करने के लिए ही मेरे घर में अवतरित हुए हैं। ॥ ३-२४-३० ॥

hindi translation