Progress:69.3%
सभाजयन् विशुद्धेन चेतसा तच्चिकीर्षितम् । प्रहृष्यमाणैरसुभिः कर्दमं चेदमभ्यधात् ॥ ३-२४-११ ॥
After worshiping the Supreme Lord with gladdened senses and a pure heart for His intended activities as an incarnation, Brahmā spoke as follows to Kardama and Devahūti. ॥ 3-24-11 ॥
english translation
अवतार रुप में भगवान के अभिप्रेत कार्यकलापों के लिए प्रमुदित इन्द्रियों तथा विशुद्ध हृदय से परमेश्वर की पूजा करके, ब्रह्माजी ने कर्दम तथा देवहूति से इस प्रकार कहा। ॥ ३-२४-११ ॥
hindi translation
ब्रह्मोवाच त्वया मेऽपचितिस्तात कल्पिता निर्व्यलीकतः । यन्मे सञ्जगृहे वाक्यं भवान् मानद मानयन् ॥ ३-२४-१२ ॥
Lord Brahmā said: My dear son Kardama, since you have completely accepted my instructions without duplicity, showing them proper respect, you have worshiped me properly. Whatever instructions you took from me you have carried out, and thereby you have honored me. ॥ 3-24-12 ॥
english translation
ब्रह्माजी ने कहा : प्रिय पुत्र कर्दम, चूँकि तुमने मेरे उपदेशों का आदर करते हुए उन्हें बिना किसी द्वैत के स्वीकार किया है, अत: तुमने मेरी समुचित तरह से पूजा की है। तुमने मेरे सारे उपदेशों का पालन किया है, ऐसा करके तुमने मेरा सम्मान किया है। ॥ ३-२४-१२ ॥
hindi translation
एतावत्येव शुश्रूषा कार्या पितरि पुत्रकैः । बाढमित्यनुमन्येत गौरवेण गुरोर्वचः ॥ ३-२४-१३ ॥
Sons ought to render service to their father exactly to this extent. One should obey the command of his father or spiritual master with due deference, saying, “Yes, sir.” ॥ 3-24-13 ॥
english translation
पुत्रों को अपने पिता की ऐसी ही सेवा करनी चाहिए। पुत्र को चाहिए कि अपने पिता या गुरु के आदेश का पालन सम्मानपूर्वक “जो आज्ञा” कहते हुए करे,। ॥ ३-२४-१३ ॥
hindi translation
इमा दुहितरः सभ्य तव वत्स सुमध्यमाः । सर्गमेतं प्रभावैः स्वैर्बृहयिष्यन्त्यनेकधा ॥ ३-२४-१४ ॥
Lord Brahmā then praised Kardama Muni’s nine daughters, saying: All your thin-waisted daughters are certainly very chaste. I am sure they will increase this creation by their own descendants in various ways. ॥ 3-24-14 ॥
english translation
तब ब्रह्माजी ने कर्दम मुनि की नवों कन्याओं की प्रशंसा यह कह कर की—तुम्हारी सभी तन्वंगी कन्याएँ निस्संदेह साध्वी हैं। मुझे विश्वास है कि वे अनेक प्रकार से अपने वंशों द्वारा इस सृष्टि का वर्धन करेंगी। ॥ ३-२४-१४ ॥
hindi translation
अतस्त्वमृषिमुख्येभ्यो यथाशीलं यथारुचि । आत्मजाः परिदेह्यद्य विस्तृणीहि यशो भुवि ॥ ३-२४-१५ ॥
Therefore, today please give away your daughters to the foremost of the sages, with due regard for the girls’ temperaments and likings, and thereby spread your fame all over the universe. ॥ 3-24-15 ॥
english translation
अत: आज तुम इन पुत्रियों को उनके स्वभाव तथा उनकी रुचियों के अनुसार श्रेष्ठ मुनियों को प्रदान कर दो और इस प्रकार सारे ब्रह्माण्ड में अपना सुयश फैलाओ। ॥ ३-२४-१५ ॥
hindi translation